Pankaj Choudhary | UP BJP President | केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। उन्होंने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया। पंकज चौधरी पार्षदी से राजनीति की शुरुआत की और केंद्र सरकार में मंत्री तक बने। पंकज चौधरी के प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे। 17वें...
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Pankaj Choudhary | केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हाेंगे। यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए उन्हाेंने शनिवार काे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके खिलाफ किसी ने नामांकन नहीं किया ताे पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी हाे गए। पंकज चौधरी ने पार्षदी से राजनीति की शुरुआत की और केंद्र सरकार में मंत्री तक बने। विपक्ष का PDA फॉर्मूला अपनाया पार्टी में इसे विपक्ष के पीडीए फॉर्मूले की काट के तौर पर भी देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में प्रमुख लोगों में महाराजगंज के सांसद व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ही थे, जिन्होंने शनिवार को नामांकन भरा। यह भी पढ़ें- UP BJP President Election: केंद्रीय मंत्री पंकज भाजपा उत्तर प्रदेश के नए चौधरी, उनके खिलाफ काेई नामांकन नहीं, CM Yogi बने प्रस्तावक कौन हैं पंकज चौधरी ? कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज सात बार के सांसद हैं और गोरखपुर के रहने वाले हैं। गौरतलब है कि इसी क्षेत्र से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हैं। पंकज चौधरी अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। ये वही पंकज चौधरी हैं, जिनके घर एक बार 200 मीटर पैदल चलकर पीएम मोदी गए थे। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का भी नाम चर्चा में है था। वह राज्यसभा सदस्य हैं और लोध बिरादरी से आते हैं। इसके अलावा राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य व साध्वी निरंजन ज्योति का भी नाम चल रहा था। दलित चेहरों में विनोद सोनकर, विद्या सागर सोनकर व जुगल किशोर का नाम भी रेस में था। यह भी पढ़ें- यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन आज, इन दिग्गजों का नाम रेस में सबसे आगे पंकज चौधरी के प्रस्तावक बने सीएम योगी आदित्यनाथ पंकज चौधरी के प्रस्तावकाें में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री कैशव प्रसाद माैर्य व ब्रजेश पाठक, स्मृति ईरानी,स्वतंत्र देव सिंह,सूर्य प्रताप शाही, ए के शर्मा, कमलेश पासवान असीम अरुण, सुरेश कुमार खन्ना व बेबी रानी मौर्य हैं। 17वें प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा 14 दिसंबर को होगी। केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे। रविवार को चुनाव डॉ.
राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. आंबेडकर सभागार में होगा। रविवार को केंद्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्षों तक को बुलाया गया है। करीब 3500 पदाधिकारियों के पहुंचने का अनुमान है।
UP BJP President Uttar Pradesh BJP BJP Leader Yogi Adityanath Lucknow Central Minister Kurmi Community Amit Shah Uttar Pradesh Politics पंकज चौधरी यूपी बीजेपी अध्यक्ष बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की खबर Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
कौन हैं पूर्वांचल के कद्दावर नेता पंकज चौधरी? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनना तय!Who is Pankaj Chaudhary: भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल समाप्त हो गया है. नए यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए लंबे समय से इंतजार था. अब इसपर विराम लग सकता है. नए बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के लिए 13 दिसंबर को नामांकन होगा.
Read more »
कौन है पंकज चौधरी? संभाल सकते हैं यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कमानWho is Pankaj Chaudhary: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी अपना नया प्रदेश अध्यक्ष चुन रही है. ऐसे में इस रेस में सबसे आगे पंकज चौधरी का नाम चल रहा है. आइए जानते हैं कौन है पंकज चौधरी.
Read more »
कौन हैं पंकज चौधरी? यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में निकले आगे, लखनऊ पहुंच आज कर सकते हैं नामांकनWho is Pankaj Chaudhary: यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के नाम को लेकर पंकज चौधरी का नाम तेजी से आगे आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि वे लखनऊ पहुंचकर आज नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
Read more »
Dhurandhar: SP Aslam Chaudhary और रेहमान डकैत को लेकर पाकिस्तान के लोगों का बड़ा दावा, ल्यारी गैंगवॉर के बारे में कही चौंकाने वाली बातSP Aslam Chaudhary vs Rehman Dakait: हाल ही में मीडिया एजेंसी एएनआई ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के 'ल्यारी' के लोगों से बात की है. मनोरंजन | बॉलीवुड
Read more »
पंकज चौधरी बने BJP प्रदेश अध्यक्ष तो कुर्मी जाति से होंगे चौथे, 45 साल में बने अध्यक्षों के बारे में जानिएPankaj Chaudhary Caste: पंकज चौधरी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा लगातार चल रही है। विपक्ष के पीडीए समीकरण की काट के रूप में कुर्मी चेहरे को आगे बढ़ाने की तैयारी है।
Read more »
पंकज चौधरी ने किया यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, प्रस्तावक बने CM योगी, डिप्टी सीएम केशव मौर्यPankaj Chaudhary Nomination News: यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पंकज चौधरी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रस्तावक बने।
Read more »
