Faridabad News: हर बाइट में लाजवाब स्वाद. बनाएं शाही मलाई पनीर कोफ्ता... बाहर से क्रिस्पी, अंदर से नर्म और भरपूर रिच व्हाइट ग्रेवी के साथ. मेहमानों को भी भाए और घरवालों के चेहरे पर मुस्कान लाए. परोसें नान, परांठे या चपाती के साथ और हर निवाले में महसूस करें शाही स्वाद का मजा.
अगर रोज-रोज एक जैसा खाना खाकर मन ऊब गया है तो आज बनाइए कुछ खास… स्वादिष्ट पनीर कोफ्ता व्हाइट ग्रेवी में. यह रेसिपी घर के खाने में भी मजा लाएगी और मेहमानों की तारीफ भी जरूर बटोर लेगी. एक बाउल में कद्दूकस किया पनीर, मावा, आधा कॉर्न फ्लोर, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं.
इसे मसल-मसलकर मुलायम आटा जैसा बना लें ताकि कोफ्ते स्मूद और स्वादिष्ट बनें. अब कटे काजू, किशमिश और इलायची पाउडर को मिलाएं. पनीर के मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं, बीच में यह भरावन रखें और चारों तरफ से बंद कर दें. कोफ्ते तैयार हैं तलने के लिए. कढ़ाई में तेल गरम करें और कोफ्तों को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा होने तक तलें. जब कोफ्ते ब्राउन हो जाएं तो उन्हें निकालकर अलग रख दें ताकि ठंडे हो जाएं. भीगे हुए काजू और खरबूजे के बीज को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें. यह पेस्ट ग्रेवी को मलाईदार और रिच स्वाद देगा जो कोफ्तों के साथ बहुत लाजवाब लगेगा. पैन में तेल गरम करके जीरा, अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालें. अब काजू-खरबूजे का पेस्ट डालकर तेल अलग होने तक भूनें. फिर धनिया पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च डालें और दही मिलाकर उबाल आने तक पकाएं. अब नमक, चीनी, मक्खन, हरा धनिया और क्रीम डालें. सभी चीजें अच्छे से मिलाकर पकाएं. अंत में कोफ्ते डालकर दो मिनट ढक दें ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. अब तैयार है आपका स्वादिष्ट मलाई पनीर कोफ्ता. इसे चपाती, परांठे, पूरी या नान के साथ परोसें. इसका नाजुक स्वाद और मलाईदार ग्रेवी हर किसी को पसंद आएगी.
मलाईदार ग्रेवी घर का खाना स्वादिष्ट रेसिपी फरीदाबाद लोकल18 Paneer Kofta White Gravy Recipe Homemade Food Delicious Dish Faridabad Local18.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Anjeer Laddu: सर्दियों में अंदरूनी स्वेटर जैसा है अंजीर का यह लड्डू, बिना चीनी-गुड़ के तैयार, डायबिटिक फ्रे...Anjeer Laddu Recipe: ठंड के दिनों में बनने वाले बहुत से लड्डुओं में एक है अंजीर का लड्डू. ऐसे भले बच्चे अंजीर खाने में आनाकानी करें पर इसके लड्डू बड़े शौक से खाते हैं. ये सेहत के लिए बेहतरीन होते हैं और ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं.
Read more »
Stem Chili Recipe: कमल-फूल की टहनी से बनाएं ऐसी चिली, होटल वाले पीछे घूमेंगे, जानने को रेसिपी, 400 का आइटम ...Honey Chili Stem Recipe: ठंड के मौसम में स्पाइसी डिशेज और ज्यादा स्वाद देती हैं. इसी क्रम में अगर आप चिली पनीर-पोटेटो चिली मंचूरियन और मशरूम खाकर बोर हो गए हैं तो ट्राई करें हनी चिली स्टेम. ये लाजवाब स्वाद जो एक बार खाता है, बार-बार मांगता है.
Read more »
Masala Pasta Recipe At Home: सिर्फ 10 मिनट में ऐसे बनाएं मसाल पास्ता, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा बनाने का तरीकाMasala Pasta Recipe At Home: अगर आप पास्ता प्रेमी हैं तो ये खबर आपके के लिए हैं. पास्ता एक ऐसी चीज है, जो मिनटों में तैयार होती है और इसके चाहने वाले लाखों में हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए घर पर मिनटों में तैयार हो जाने वाले मसाला पास्ता की शानदार रेसिपी लाए हैं.
Read more »
अब बाजरा की रोटी टूटेगी नहीं! 2 सरल ट्रिक, जिससे बनेगी गोल और मुलायम रोटीBajra Roti Recipe: अब बाजरा की रोटी टूटेगी नहीं! जानें दादी की 2 सरल ट्रिक, जिससे बनेगी गोल और मुलायम रोटी
Read more »
अब बाजरा की रोटी टूटेगी नहीं! 2 सरल ट्रिक, जिससे बनेगी गोल और मुलायम रोटीBajra Roti Recipe: अब बाजरा की रोटी टूटेगी नहीं! जानें दादी की 2 सरल ट्रिक, जिससे बनेगी गोल और मुलायम रोटी
Read more »
Kala Chana Ghugni Recipe : सुबह-सुबह पूरी के साथ बनाएं बिहारी स्टाइल काला चना घुघनी, प्रोटीन से है भरपूर, ...Kala Chana Recipe Bihari Style: बिहार और झारखंड के घरों में यह रेसिपी काफी पॉपुलर है. इसमें न सिर्फ स्वाद है बल्कि भरपूर प्रोटीन और फाइबर भी, जो सुबह के खाने को हेल्दी और फुलफिलिंग बना देता है.
Read more »
