Pakistan’s Best Friend PM Shahbaz sharif Discloses name Pakistan’s Best Friends: ये पांच देश हैं पाकिस्तान के बेस्ट फ्रेंड्स, खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जापान में बताए नाम विदेश
Pakistan "s Best Friends: महंगाई, खराब अर्थव्यवस्था और कर्ज के पहाड़ में दबे पाकिस्तान ने स्वीकार कर लिया है कि वह दूसरे देशों के सामने भीख का कटोरा लेकर घूमता है. खास बात है कि ये बात खुद पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम यानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वीकार की है.
Advertismentशरीफ एक दिन पहले एक मीटिंग के लिए जापान के क्योटा शहर में थे. इस दौरान, उन्होंने एक बैठक की. बैठक में शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया से भीख मांगने वाले कटोरे के साथ नहीं बल्कि समान साझेदार के रूप में निवेश, व्यापार और नवाचार के लिए संपर्क करना चाहता है. किसे अपना दोस्त मानता है पाकिस्तान? क्वेटा में शरीफ ने अपने खास दोस्तों के नाम भी जाहिर किए. उसने कहा कि चीन पाकिस्तान का खास दोस्त है. सऊदी अरब, कतर, यूएई और तुर्किए हमारे सबसे भरोसे वाले सहयोगी हैं. ये सभी देश हमारे साथ समान भागीदार की भांति जुड़ना चाहते हैं. हम लोग साथ में व्यापार, नवाचार, स्वास्थ्य औऱ शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में काम करना चाहते हैं. शरीफ ने कहा कि मैं और फील्ड मार्शल असीम मुनीर इस आर्थिक बोझ को अपने कंधे पर उठाने वाले आखिरी लोग हैं. ये बोझ अब राष्ट्र के कंधे पर है. लगातार दुनिया से कर्ज ले रहा है पाकिस्तान बता दें, पाकिस्तान को कुछ दिन पहले ही आईएमएफ ने एक अरब डॉलर का नया लोन दिया था. चीन ने भी पाकिस्तान को चीनी मुद्रा में 3.7 अरब डॉलर का कमर्शियल लोन फिर से देने का वादा किया है. खास बात है कि भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था हर तरह से प्रभावित है. इस वित्तीय वर्ष में डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में फिर से गिरावट हुई है. मंगलवार को डॉलर की कीमत 282.2 पाकिस्तानी रुपये के बराबर थी. सिंधु जल समझौते के कारण बौखलाया हुआ है पाकिस्तान पाकिस्तान सिंधु जल समझौता से बौखलाया हुआ है. पाकिस्तानी नेताओं में आसानी से बेचैनी देखी जा सकती है. पाकिस्तानी सांसद सैयद अली जफर ने कुछ दिनों पहले कहा था कि अगर संकट का समाधान नहीं किया तो आबादी भूख-प्यास से मर सकती है. सिंधु बेसिन हमारी लाइफलाइन है. हमारे देश का तीन चौथाई पानी दूसरे देश से आता है. हर 10 में से नौ पाकिस्तानी इंटरनेशनल वॉटर पर ही निर्भर हैं.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान में रेड अलर्ट, पीएम शहबाज शरीफ करेंगे देश को संबोधित
Read more »
पाकिस्तानी PM शहबाज का झूठ- भारत ने पहले हमला किया: कहा- पहलगाम की आड़ में पाकिस्तान पर अटैक बेबुनियाद; हम ...पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय समय के मुताबिक शनिवार रात 11:30 बजे फिर झूठा दावा किया।
Read more »
DNA: 140 आतंकवादियों और सैनिकों की मौत पर फोटो शूट, पाकिस्तान में मौत का नंगा नाचDNA Analysis: कल पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ पाकिस्तानी पंजाब के पसरूर में एक मिलिट्री अड्डे पर गये. और शहबाज का ये दौरा भारतीय प्रधानमंत्री के आदमपुर दौरे की सस्ती कॉपी जैसा दिखाई दिया. पाकिस्तान के आर्मी चीफ खुद ही एक ओपन जीप को ड्राइव करके शहबाज शरीफ को छावनी में ले गये.
Read more »
भारत में आतंक बढ़ाकर अब शांति-अमन की बात करने लगे शहबाज शरीफ, बातचीत से विवाद सुलझाने की कर रहे सिफारिशShehbaz Sharif: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का भारत-पाक विवाद को लेकर एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की बात कही.
Read more »
कश्मीर मामले पर अब तुर्किए बनना चाहता है 'चौधरी', राष्ट्रपति एर्दोगन ने दिया बड़ा बयानतुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि हमने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ कश्मीर मुद्दे पर व्यापक बातचीत की और सहायता के तरीके तलाशे.
Read more »
Pakistan News: जिसे 'भाई' समझ रहा था पाकिस्तान, उसने ही छुरा भोंका, शहबाज और मुनीर के लिए नई आफतपाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार और जनरल असीम मुनीर की फौज के लिए बांग्लादेश से नई मुसीबत आई है, क्योंकि बांग्लादेशी नागरिक बड़ी संख्या में TTP में शामिल हो रहे हैं.
Read more »
