पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक प्रशांत सत्पथी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन चरण माझी बालासोर स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रशांत सत्पथी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही
पहलगाम हमले में मारे गए ओडिशा के युवक प्रशांत सत्पथी का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम मोहन चरण माझी बालासोर स्थित मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने मृतक प्रशांत सत्पथी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिवार के लिए 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता और सत्पथी की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का एलान किया। #WATCH | Odisha CM Mohan Charan Majhi arrived at the residence of Prashant Satpathy - a resident of Balasore, who was killed in the #PahalgamTerroristAttack, to pay last respects.
He also interacted with the grieving family. pic.twitter.com/NSW7ovXvsu — ANI April 24, 2025 इससे पहले प्रशांत सत्पथी का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बालासोर स्थित उनके आवास पर लाया गया। सीएम मोहन चरण माझी रेमुना ब्लॉक के इशानी गांव में सत्पथी के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सत्पथी की पत्नी प्रिया दर्शनी आचार्य को नौकरी देगी तथा उनके नौ वर्षीय बेटे तनुज की शिक्षा का खर्च उठाएगी। ये भी पढ़ें: सीएम सिद्धारमैया ने दी पहलगाम हमले के मृतक को श्रद्धांजलि, कहा- हमला खुफिया विभाग की विफलता मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं और राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में प्रशांत सत्पथी के परिवार के साथ खड़ी है। राज्य सरकार 20 लाख रुपये की वित्तीय सहायता, उनकी पत्नी को नौकरी और उनके बेटे की शिक्षा का खर्च उठाएगी। माझी ने प्रिया दर्शनी के स्वास्थ्य पर भी चिंता व्यक्त की। प्रिया दर्शनी सीएम से बात करते समय बेहोश हो गयी थीं। प्रशांत सतपथी की बहन ने कहा कि काफी मुश्किलों के बाद हम मेरे भाई और उनके परिवार से संपर्क कर पाए। जब हम उनसे संपर्क में आए तो हमें बताया गया कि मेरा भाई ठीक है। लेकिन बाद में हमें बताया गया कि वह हमले में मारा गया है। हमें यह जानकारी तब मिली जब हम दिल्ली एयरपोर्ट पर थे। ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तान से इस्राइल जैसा बदला ले भारत'; पेंटागन के पूर्व अधिकारी बोले- अब कोई रास्ता नहीं पर्यटकों पर आतंकी हमला, 26 की नृशंस हत्या जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर 26 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। मृतकों में ओडिशा के प्रशांत सत्पथी भी शामिल थे। संबंधित वीडियो
Prashant Satapathy Cm Mohan Charan Majhi Odisha Pahalgam Attack Death Toll India News National News India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलिPahalgam Terror Attack: गृहमंत्री Amit Shah ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
Read more »
कंधे पर हाथ रखा, पोछे आंसू....रोते-बिलखते मृतकों के परिवारवालों से मिले Amit Shah, सामने आया वीडियोPahalgam Terror Attack Live: गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले पर दुनिया शोक मना रही- उधर ‘कश्मीर मुद्दे’ पर पाकिस्तान को तुर्की दे रहा समर्थनPahalgam Terrorist Attack: कश्मीर के पर्यटक शहर पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पाकिस्तान के खिलाफ बनेगी आगे की रणनीतिPahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद India के Pakistan पर 5 बड़े एक्शन | NDTV India
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर का टूर कैंसिल करा रहे MP के लोग, बुधवार को नहीं हुई बुकिंगPahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब लोग कश्मीर का टूर कैंसिल करा रहे हैं, मध्यप्रदेश में बुधवार के दिन कश्मीर टूर के लिए बुकिंग नहीं हुई हैं.
Read more »
हनीमून पर गए नेवी अफसर की पहलगाम आतंकी हमले में मौत, पत्नी पर भड़काऊ टिप्पणी से मचा बवाल, जबलपुर में आरोपी गिरफ्तारPahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में हनीमून मनाने गए भारतीय नौसेना के अफसर विनय नरवाल समेत कुल 26 लोगों की जान चली गई.
Read more »
