भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेलेगा। भारत और पाकिस्तान ने 2012-13
राजीव शुक्ला ने क्या कहा? राजीव शुक्ला ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'हम पीड़ितों के साथ हैं और हम इसकी निंदा करते हैं। हमारी सरकार जो कहेगी हम करेंगे। हम सरकार के रुख के कारण पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। हम आगे भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैचों में नहीं खेलेंगे। लेकिन जब आईसीसी प्रतियोगिता की बात आती है तो हम आईसीसी की व्यस्तताओं के कारण खेलते हैं। जो हो रहा वो आईसीसी को भी पता है और उम्मीद है वह भी साथ देंगे।' सैकिया ने भी की थी निंदा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट समुदाय पहलगाम में भयावह आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की दुखद मौत से बहुत स्तब्ध और दुखी है। बीसीसीआई इस वीभत्स और कायराना कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके दुख और दर्द को साझा करने के लिए हम दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।' मुंबई-हैदराबाद मैच में मौन रखा गया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच नंबर 41 के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। इस आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिक समते 26 लोगों की मौत हुई थी। मैच शुरू होने से पहले 60 सेकेंड का मौन रखा गया था। दर्शकों को इस मौन में साथ देने के लिए कहा गया था। कप्तानों ने भी की थी निंदा टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी संवेदना व्यक्त की और इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों, कमेंटेटर और सहयोगी स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी। बीसीसीआई ने भी बिना किसी धूमधाम के मैच आयोजित करने का फैसला किया था। किसी चीयरलीडर ने मैच के दौरान प्रदर्शन नहीं किया। साथ ही जश्न के लिए आतिशबाजी का भी प्रयोग नहीं हुआ। संगीत या डीजे की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।.
राजीव शुक्ला ने क्या कहा? राजीव शुक्ला ने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'हम पीड़ितों के साथ हैं और हम इसकी निंदा करते हैं। हमारी सरकार जो कहेगी हम करेंगे। हम सरकार के रुख के कारण पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं। हम आगे भी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मैचों में नहीं खेलेंगे। लेकिन जब आईसीसी प्रतियोगिता की बात आती है तो हम आईसीसी की व्यस्तताओं के कारण खेलते हैं। जो हो रहा वो आईसीसी को भी पता है और उम्मीद है वह भी साथ देंगे।' सैकिया ने भी की थी निंदा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर दुख व्यक्त किया था। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट समुदाय पहलगाम में भयावह आतंकी हमले में निर्दोष लोगों की दुखद मौत से बहुत स्तब्ध और दुखी है। बीसीसीआई इस वीभत्स और कायराना कृत्य की कड़े शब्दों में निंदा करता है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना करता हूं। उनके दुख और दर्द को साझा करने के लिए हम दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े हैं।' मुंबई-हैदराबाद मैच में मौन रखा गया भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल मैच नंबर 41 के दौरान पहलगाम में आतंकी हमले में मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। इस आतंकी हमले में दो विदेशी नागरिक समते 26 लोगों की मौत हुई थी। मैच शुरू होने से पहले 60 सेकेंड का मौन रखा गया था। दर्शकों को इस मौन में साथ देने के लिए कहा गया था। कप्तानों ने भी की थी निंदा टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने अपनी संवेदना व्यक्त की और इस जघन्य कृत्य की कड़ी निंदा की। पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों, मैच अधिकारियों, कमेंटेटर और सहयोगी स्टाफ ने बांह पर काली पट्टी बांधी थी। बीसीसीआई ने भी बिना किसी धूमधाम के मैच आयोजित करने का फैसला किया था। किसी चीयरलीडर ने मैच के दौरान प्रदर्शन नहीं किया। साथ ही जश्न के लिए आतिशबाजी का भी प्रयोग नहीं हुआ। संगीत या डीजे की भी व्यवस्था नहीं की गई थी।
Strong Message Pakistan Pahalgam Terrorist Attack Rajiv Shukla Ipl 2025 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलिPahalgam Terror Attack: गृहमंत्री Amit Shah ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि
Read more »
कंधे पर हाथ रखा, पोछे आंसू....रोते-बिलखते मृतकों के परिवारवालों से मिले Amit Shah, सामने आया वीडियोPahalgam Terror Attack Live: गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम में आतंकी हमले में मारे गए लोगों को Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले के गुनहगारों की हुई पहचान, जांच एजेंसी ने जारी किए स्केचPahalgam terror attack culprits identified, investigating agency releases sketches । पहलगाम आतंकी हमले के गुनहरागों की हुई पहचान, जांच एजेंसी ने जारी किए स्केच ।
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के वो 5 फैसले, जो उड़ा देंगे पाकिस्तान की नींदModi government Five Big decisions of CCS Meeting after Pahalgam terrorist attack, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार के वो 5 फैसले, जो उड़ा देंगे पाकिस्तान की नींद
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्र ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, पाकिस्तान के खिलाफ बनेगी आगे की रणनीतिPahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद India के Pakistan पर 5 बड़े एक्शन | NDTV India
Read more »
पहलगाम आतंकी हमले के बाद कश्मीर का टूर कैंसिल करा रहे MP के लोग, बुधवार को नहीं हुई बुकिंगPahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अब लोग कश्मीर का टूर कैंसिल करा रहे हैं, मध्यप्रदेश में बुधवार के दिन कश्मीर टूर के लिए बुकिंग नहीं हुई हैं.
Read more »
