How to get PUC Certificate कार बाइक या फिर कोई भी पेट्रोल डीजल या सीएनजी व्हीकल को चलाने के लिए PUC सर्टिफिकेट होना जरूरी है। इसके बिना गाड़ी चलाने पर चालान का प्रावधान है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको PUC सर्टिफिकेट को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बनवाने के तरीके के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है PUC सर्टिफिकेट पाने का पूरा...
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कार हो या फिर मोटरसाइकिल, जो पेट्रोल या डीजल से चलती है, उनके लिए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। इसके बिना इन वाहनों को चलाने पर चालान यानी जुर्माना लग सकता है। इसके बिना गाड़ी चलाने पर चालान का प्रावधान भी है। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको बता रहे हैं कि आप PUC सर्टिफिकेट को तुरंत कैसे डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे आप ट्रैफिक पुलिस को दिखा सकते हैं। इसके साथ ही हम यहां पर आपको PUC सर्टिफिकेट को ऑफलाइन हासिल करने का तरीका भी बता रहे हैं। आइए पॉल्यूशन सर्टिफिकेट को ऑफलाइन और ऑनलाइन हासिल करने का प्रोसेस जानते हैं। PUC Certificate क्या है? PUC सर्टिफिकेट एक वैध डाक्युमेंट होता है, जो यह बताता है कि वाहन से निकलने वाला धुआं तय किए गए मानकों मुताबिक हैं या फिर नहीं। यह सर्टिफिकेट आमतौर पर एक साल के लिए बनाता है और इसे समय-समय पर रिन्यू करवाना पड़ता है। भारत में PUC सर्टिफिकेट पेट्रोल और डीजल दोनों ही वाहनों के लिए जरूरी है। PUC Certificate बनाने का ऑनलाइन प्रोसेस अगर आप घर बैठे PUC सर्टिफिकेट डाउनलोड करना चाहते हैं, तो इसके लिए परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://vahan.
parivahan.gov.in पर जाएं और इन स्टेप्स को फॉलो करें: वेबसाइट खोलें और “PUC Certificate” के ऑप्शन पर क्लिक करें। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेसिस नंबर के आखिरी 5 अंक दर्ज करें। वेरिफिकेशन कोड भरें और सबमिट करें। आपकी गाड़ी की PUC डिटेल्स स्क्रीन पर आ जाएंगी। अब “Download / Print PUC Certificate” पर क्लिक कर सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। PUC Certificate बनवाने का ऑफलाइन प्रोसेस यदि आपके पास इंटरनेट सुविधा नहीं है, तो आप किसी नजदीकी Emission Testing Centre पर जाकर ऑफलाइन भी PUC सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं: गाड़ी को एमिशन टेस्टिंग सेंटर पर लेकर जाएं। ऑपरेटर आपके वाहन के एग्जॉस्ट पाइप में एक डिवाइस लगाएगा। वाहन को स्टार्ट करके रेस दिया जाएगा। डिवाइस से निकली रिपोर्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर आएगी। वाहन की नंबर प्लेट की फोटो ली जाएगी और तुरंत PUC सर्टिफिकेट जनरेट कर दिया जाएगा। PUC सर्टिफिकेट क्यों जरूरी है? PUC सर्टिफिकेट न केवल एक कानूनी डॉक्यूमेंट है, बल्कि यह पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने में जरूरी भूमिका निभाता है। इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बनवाना आसान है। इसे समय पर रिन्यू करवा लेने से आप जुर्माने से बचें रहेंगे। यह भी पढ़ें- ड्राइविंग लाइसेंस होने वाला है एक्सपायर? रिन्यू के लिए मिलता है कितना समय, ये है पूरा प्रोसेस
Vehicle Pollution Certificate How To Get PUC Certificate PUC Download Process PUC Verification India Emission Certificate For Car PUC For Bike PUC Status Check Pollution Certificate Charges Vehicle Emission Norms India खबरें आपके काम की Khabrein Apke Kaam Ki Automobile Special
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अच्छी नींद के लिए क्यों जरूरी है मेलाटोनिन हार्मोन, जानिए क्या है ये हार्मोन..अच्छी नींद के लिए क्यों ज़रूरी है मेलाटोनिन हार्मोन, क्या है ये हार्मोन और इसे कैसे बढ़ाया जा सकता है,आइए जानते है
Read more »
जरा संभलकर! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर लगे खास डिवाइस, स्पीकर बजते ही पकड़ी जाएगी आपकी चोरीPUC Certificate: दिल्ली के पेट्रोल पम्प पर लगे ये खास डिवाइस PUC सर्टिफिकेट की चेकिंग से जुड़े हैं. अगर गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट नहीं है तो सूचित करेगा.
Read more »
नया नियम : PUC सर्टिफिकेट बनवाने को अब गाड़ी के शीशे पर लगा होना चाहिए ये स्टिकरदिल्ली में अब PUC सर्टिफिकेट के लिए गाड़ी की विंडस्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन स्टिकर अनिवार्य होगा. बिना स्टिकर वाले वाहनों को PUC नहीं मिलेगा. परिवहन विभाग SMS के जरिए जानकारी दे रहा है.
Read more »
विश्व टीबी दिवस 2025: कब और क्यों मनाया जाता हैहर साल 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस मनाया जाता है। इस खबर में जानें विश्व टीबी दिवस क्यों और कैसे मनाया जाता है, साथ ही इस साल की थीम क्या है।
Read more »
12वीं के बाद कैसे बनें सिविल जज? जानें एजुकेशन क्वालिफिकेशन और वर्क एक्सपीरियंसCareer Tips: सिविल जज कैसे बनें? जानें 12वीं के बाद कैसे बनते हैं सिविल जज, इसके लिए जरूरी योग्यता और वर्क एक्सपीरियंस क्या है.
Read more »
आजकल कोई चीज़ छूने पर 'करंट' सा क्यों लगता है?स्टेटिक चार्ज या स्टेटिक करंट क्या होता है, इसकी वजह से झटका क्यों लगता है और इससे कैसे बचा जा सकता है?
Read more »
