IPL vs PSL: इंडियन प्रीमियर लीग हर मामले में पाकिस्तान सुपर लीग से बेहतर ही है. ये बात तो हर कोई जानता है, लेकिन पीएसएल में खेल रहे सैम बिलिंग्स ने जब यही सवाल पूछा गया तो अपने जवाब से उन्होंने कहर किसी को हैरान कर दिया.
नई दिल्ली: आईपीएल बेहतर या पीएसएल… वैसे तो दोनों टूर्नामेंट की तुलना हो ही नहीं सकती. इसके बावजूद क्रिकेट वर्ल्ड में अक्सर ये सवाल समय-समय पर सामने आ ही जाता है. अब पाकिस्तान सुपर लीग से एक वीडियो सामने आया है, जहां हिस्सा ले रहे क्रिकेटर ने पूरी पाकिस्तानी मीडिया के सामने IPL को बेहतर बता दिया.
ये क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड वाले सैम बिलिंग्स है. लाहौर कलंदर्स के लिए खेल रहे सैम बिलिंग्स ने एक पाकिस्तानी पत्रकार को चौंका देने वाला जवाब दिया, जिसने उनसे आईपीएल की तुलना पीएसएल से करने के लिए कहा था. पीएसएल दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चित टी-20 लीग में से एक है, लेकिन आईपीएल के ग्लैमर के आगे ये कहीं नहीं ठहरती. सिर्फ पीएसएल ही क्यों? दुनिया का कोई भी टी-20 टूर्नामेंट आईपीएल की श्रेणी में नहीं आता. IPL में नहीं बिके तो पहुंच गए पाकिस्तान, PSL में खेलेंगे ये 5 धाकड़, एक तो खुद कप्तान बिलिंग्स ने रिपोर्टर पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि वह कुछ मूर्खतापूर्ण बात कहे, हालांकि, वह अपने रुख पर कायम रहे और आईपीएल को दुनिया की किसी भी दूसरी टी-20 लीग से आगे रखा. बिलिंग्स ने रिपोर्टर से कहा, ‘आप चाहते हैं कि मैं कुछ मूर्खतापूर्ण बात कहूं? दुनिया की सबसे बेहतरीन प्रतियोगिता के तौर पर आईपीएल को नजरअंदाज करना मुश्किल है, यह बहुत स्पष्ट है, हर दूसरी प्रतियोगिता उससे पीछे है.’ वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी पाकिस्तानी रिपोर्टर ने भारत को चर्चा में घसीटते हुए मसालेदार बाइट पाने की कोशिश की है. हाल ही में एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर से आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद पीएसएल खेलने पर भारतीय प्रशंसकों से मिली नफरत के बारे में पूछा था. जिसके जवाब में वॉर्नर ने कहा था, ‘मैंने पहली बार ऐसा सुना है. मेरे दृष्टिकोण से मैं क्रिकेट खेलना चाहता हूं. मेरे अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर ने मुझे समय के कारण पीएसएल में आने की अनुमति नहीं दी. अब मैं प्रतिस्पर्धा करना चाहता हूं. कराची किंग्स की कप्तानी करना चाहता हूं और उम्मीद है कि हम ट्रॉफी जीतने में सक्षम होंगे.’
आईपीएल बनाम पीएसएल IPL 2025 आईपीएल 2025 PSL 2025 आईपीएल Vs पीएसएल Sam Billings Latest News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ब्रश करने से पहले या बाद में कब करना चाहिए ब्रेकफास्ट, जानें इस सवाल का जवाब!Brushing before or after breakfast: सुबह उठते ही बासी मुंह नाश्ता करना चाहिए या फिर ब्रश करने के बाद नाश्ता करना सही होता है. आइए जानते हैं कौन सा तरीका है बेस्ट
Read more »
जेन Z रील बनाना जानती है लेकिन गणित नहीं..' बेंगलुरु बेस्ड CEO ने जताई चिंता, आपको पता है 5वीं क्लास के इस सवाल का जवाब?बेंगलुरू बेस्ड सीईओ ने हायरिंग के वक्त बीबीए और बीसीए के छात्रों से जब 5वीं क्लास की गणित का एक सवाल उनसे पूछा, तो कोई भी जवाब नहीं दे पाया.
Read more »
रोज खाली पेट आंवला, जीरा पानी पीने से शरीर में जो बदलाव होगा आपने कभी सोचा भी नहीं होगाBenefits of Amla And Cumin Water: रोज सुबह खाली पेट आंवला और जीरा पानी का सेवन आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक सरल और प्राकृतिक तरीका है.
Read more »
ईशान किशन ने पाकिस्तानी खिलाड़ी को किया ट्रोल, जवाब सुनकर अंपायर हैरान, VIDEOसनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन ने जाने-माने अंपायर अनिल चौधरी को खास इंटरव्यू दिया है. अनिल चौधरी ने ईशान किशन से स्टम्प के पीछे से अत्यधिक अपील करने की उनकी पुरानी आदत के बारे में पूछा.
Read more »
'लोग IPL के बजाय PSL देखना पसंद करेंगे', पाकिस्तानी क्रिकेटर के बयान का उड़ रहा मजाकभारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग खेली जा रही है। वहीं 11 अप्रैल से पाकिस्तान सुपर लीग की शुरुआत हो रही है। इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन अली चर्चा में हैं। हसन अली का मानना है कि अगर वे आगामी टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो लोग IPL 2025 की जगह PSL देखना पसंद...
Read more »
IPL vs PSL: आईपीएल छोड़कर पीएसएल देखेंगे..., पाकिस्तानी क्रिकेटर का बेतुका बयान, चौतरफा थू-थूIPL vs PSL: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सफलता से पाकिस्तानी क्रिकेटर हमेशा जलते हैं. 2008 के बाद उन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने का कभी मौका नहीं मिला. वह लगातार आईपीएल को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमेशा खुद का मजाक बनवा लेते हैं.
Read more »
