PSE: चुनाव पास आने के साथ मोदी के स्टॉक ऊपर

United States News News

PSE: चुनाव पास आने के साथ मोदी के स्टॉक ऊपर
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 161 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 68%
  • Publisher: 63%

PoliticalStockExchange प्रधानमंत्री narendramodi की लोकप्रियता का ग्राफ बीते पांच महीने में ऊपर चढ़ा है. | rahulkanwal

आम चुनाव नज़दीक आने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ बीते पांच महीने में ऊपर चढ़ा है. ये निष्कर्ष एक्सिस माई इंडिया की ओर से इंडिया टुडे के लिए कराए गए पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज का है.

PSE सर्वे के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अगला प्रधानमंत्री बनने के लिए वोटरों की पसंद के मामले में अब भी काफी फासला तय करना है. सर्वे बताता है कि 48 वर्षीय विपक्षी नेता अनुसूचित जाति और मुस्लिम समुदायों में प्रधानमंत्री मोदी से ज़्यादा लोकप्रिय हैं.मार्च में हुए ताजा सर्वे में 52% प्रतिभागियों ने मोदी को प्रधानमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया, वहीं राहुल गांधी के पक्ष में 33% प्रतिभागियों ने अपनी राय व्यक्त की. बता दें कि जनवरी में हुए PSE सर्वे में मोदी को 48% और राहुल को 35% वोटरों ने प्रधानमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया था. वहीं अक्टूबर PSE में मोदी-गांधी की लोकप्रियता का ये अनुपात 46:32 था. मोदी सरकार के कामकाज को लेकर संतुष्ट वोटरों का आंकड़ा अक्टूबर सर्वे में 44%, जनवरी में 43% था जो मार्च के ताजा सर्वे में बढ़कर 48% हो गया. मार्च सर्वे से सामने आया कि 30% प्रतिभागी मोदी सरकार के कामकाज से असंतुष्ट है. ये आंकड़ा जनवरी सर्वे में 33% था. अक्टूबर 2018 में मोदी सरकार के कामकाज से असंतुष्ट लोग भी अब की तरह 30% ही थे.पीएम मोदी को अन्य पिछड़ा वर्ग में 67% वोटरों का समर्थन हासिल है. जनवरी PSE में इस वर्ग से पीएम मोदी को 55% प्रतिभागियों का ही समर्थन हासिल था. जबकि सामान्य वर्ग में पीएम मोदी को समर्थन जनवरी के 55% की जगह मार्च सर्वे में बढ़कर 72% हो गया. दूसरी ओर मुस्लिम समुदाय में राहुल गांधी की लोकप्रियता में पिछले दो महीने में 4% का इज़ाफ़ा हुआ है. जनवरी सर्वे में राहुल को 57% मुस्लिम वोटरों का समर्थन ही हासिल था जो मार्च सर्वे में बढ़कर 61% हो गया. जहां तक अनुसूचित जाति समुदाय का सवाल है तो इसके 34% वोटर जनवरी में राहुल को समर्थन दे रहे थे तो जो मार्च सर्वे में 10% बढ़कर 44% हो गए. मार्च PSE सर्वे के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष को अन्य पिछड़ा वर्ग में 20% वोटरों का समर्थन हासिल है. ताजा सर्वे दिखाता है कि राहुल को सामान्य वर्ग में 15% वोटर प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद बता रहे हैं. अनुसूचित जनजाति वर्ग से ताजा सर्वे में मोदी को 44% और राहुल को 40% वोटर प्रधानमंत्री के लिए अपना समर्थन दे रहे हैं. पीएम मोदी को सभी आयु वर्गों में कांग्रेस अध्यक्ष पर बढ़त हासिल है. मोदी को 18-25 आयु वर्ग में 51% और 61 साल से ऊपर के आयुवर्ग में 52% वोटरों का समर्थन हासिल है. PSE सर्वे बताता है कि कांग्रेस अध्यक्ष को 18-25 आयुवर्ग में 35% और वरिष्ठ नागरिकों में 33% वोटरों का समर्थन हासिल है.मोदी को महिला हो या पुरुष वोटर, दोनों वर्गों में राहुल गांधी पर बढ़त हासिल है. PSE के मुताबिक पुरुष वोटरों में 53% और महिला वोटरों में 51% ने मोदी को प्रधानमंत्री के लिए अपनी पसंद बताया. वहीं पुरुषों में 32% और महिलाओं में 35% वोटरों ने राहुल के पक्ष में राय व्यक्त की.अगले आम चुनाव में सबसे अहम मुद्दा कौन सा होगा, इस सवाल के जवाब में अधिकतर वोटरों ने बेरोज़गारी का नाम लिया. PSE में 36% प्रतिभागियों ने बेरोज़गारी को अहम मुद्दा बताया. वहीं 23% वोटरों ने आतंकवाद और 22% ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को अहम मुद्दे के तौर पर गिनाया.PSE सर्वे में 12% प्रतिभागियों ने भ्रष्टाचार और 7% ने महंगाई को अहम मुद्दा बताया. बता दें कि सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी के हाल में जारी किए गए डेटा के मुताबिक फरवरी 2019 में देश में बेरोजगारी दर 7.2% के ऊंचे स्तर तक पहुंच गई. सितंबर 2016 के बाद ये बेरोज़गारी की सबसे ऊंची दर है. फरवरी 2018 में बेरोज़गारी दर 5.9% थी.PSE सर्वे फरवरी से मार्च 2019 के बीच देशभर में 540 संसदीय क्षेत्रों में किया गया. ये सर्वे टेलीफोन पर लिए गए साक्षात्कारों पर आधारित हैं. इस सर्वे में 1,34,682 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

दिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारदिल्‍ली के सरिता विहार में बोरी में बंद मिली लाश के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तारलोगों ने महिला से जबरन सुसाइड क्लू नोट लिखवाया था और लाश के पास जानबूझकर उसे छोड़ दिया था.
Read more »

VIDEO: जब PM मोदी ने गुजरात के पूर्व CM केशुभाई पटेल के पैर छूकर लिया आशीर्वादVIDEO: जब PM मोदी ने गुजरात के पूर्व CM केशुभाई पटेल के पैर छूकर लिया आशीर्वादइससे पहले पीएम मोदी ने अदालज स्थित श्री अन्‍नपूर्णा धाम में पूजा-अर्चना की.
Read more »

पीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छुए, लिया आशीर्वाद- Amarujalaपीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छुए, लिया आशीर्वाद- Amarujalaपीएम मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के पांव छुए, लिया आशीर्वाद LokSabhaElections2019 gujarat narendramodi BJP4India
Read more »

लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »

VIDEO: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के पीएम मोदी ने छुए पैरVIDEO: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के पीएम मोदी ने छुए पैरसोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में पीएम मोदी गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के पैर छूते नजर आ रहे हैं।
Read more »

नीरव मोदी ने लंदन में खोला हीरे का शोरूम, 62 करोड़ के घर में रहता हैनीरव मोदी ने लंदन में खोला हीरे का शोरूम, 62 करोड़ के घर में रहता हैNirav Modi in London करीब 13 हजार करोड़ का घोटालेबाज नीरव मोदी लंदन की सड़कों पर देखा गया. बताया जा रहा है कि कई महीनों से नीरव मोदी लंदन में ही रह रहा था.
Read more »

Ind vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus: 358 रन बनाकर भी टीम इंडिया चार विकेट से हारी, ऑस्ट्रेलिया ने किया कमालInd vs Aus भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली में चौथा वनडे मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने धवन के शतक के दम पर 50 ओवर में 9 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लिए मिले 359 रन के विशाल लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने हैंड्सकौंब के शतक और टर्नर के अर्धशतक के दम पर आसानी से चार विकेट से जीत लिया। पांच वनडे मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर आ गई है। ऑस्ट्रेलिया ने 47.5 ओवर में छह विकेट पर 359 रन बना लिए। चौथे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम के अंतिम ग्यारह में चार बदलाव किए गए। धौनी को आखिरी दो वनडे मैच के लिए आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम में रिषभ पंत को शामिल किया गया। रवींद्र जडेजा को इस मैच के लिए अंतिम ग्यारह में जगह नहीं दी गई और उनकी जगह चहल को शामिल किया गया। वहीं शमी की जगह भुवनेश्वर और अंबाती रायुडू की जगह लोकेश राहुल मोहाली वनडे में खेले।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:32