Public Provident Fund: अगर आप भी भविष्य की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए कोई स्कीम सर्च कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है.
Public Provident Fund : अगर आप भी भविष्य की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए निवेश के लिए कोई स्कीम सर्च कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. क्योंकि पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम भविष्य की चिंताओं को एक दम खत्म कर देगी.
आपको बता दें कि सिर्फ 500 रुपए से आप पीपीएफ में निवेश शुरू कर सकते हैं. साथ ही कम समय में ही लखपति बन सकते हैं. आपको बता दें कि इस स्कीम में निवेश के बाद आपको 7.10 फीसदी गारंटी से रिटर्न मिलेगा. साथ ही आपका पैसा सुरक्षित हाथों में रहता है. क्योंकि शेयर मार्केट से इसका कोई लेना-देना नहीं होता... क्या है पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीमपोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड एक बचत योजना है. जिसमें 7.10 फीसदी की दर से अभी इंट्रेस्ट मिलने की लगभग गारंटी रहती है. साथ ही आप सिर्फ 500 रुपए से निवेश करके पीपीएफ से जुड़ सकते हैं. यही नहीं, आपको आयकर की धारा 80सी के तहत अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक ही छूट मिलने का प्रावधान भी किया गया है. साथ ही मैच्योरिटी पर पूरी इनकम टैक्स फ्री होती है. आपको बता दें कि इस स्कीम का निवेश का टाइम 15 साल है. साथ ही 5 साल इसे एक्सटेंड भी किया जा सकता है. पीपीएफ स्कीम से जुड़ने के बाद जोखिम का कोई डर नहीं रहता है. प्रति तीन माह में अपडेट होती ब्याज दरें आपको बता दें कि पीपीएफ की स्कीम में ब्याज दरें प्रति तीन माह में अपडेट होती रहती हैं. यानि वर्तमान समय में आप प्रतिदिन 100 रुपए बचाकर तीन हजार रुपए का निवेश इस स्कीम में करते हैं तो 15 साल बाद जब आपको मैच्योरिटी पर पैसा मिलेगा. वह एकमुश्त 9,76,370 रुपए मिलेंगे जो पूरी तरह टैक्स फ्री होंगे. आपको बता दें कि 15 सालों में आपकी कुल धनराशि 5,40,000 होगी. यही नहीं स्कीम के तहत आपको पॅालिसी पर लोन लेने की सुविधा भी पोस्ट ऑफिस देती है. ये भी मिलती है सुविधायदि आपको किसी वजह से मैच्योरिटी से पहले ही पैसों की जरूरत पड़ती है तो पांच सालों के लॉक-इन पीरियड के बाद एक वित्त वर्ष में एकबार पैसा निकालने की सुविधा निवेश को दी जाती है. यह आपके अकाउंट में जमा राशि का 50 फीसदी तक हो सकता है. प्रीमैच्योर क्लोजर की बात करें तो कुछ कंडीशन में यह भी संभव है.. इसके लिए कुछ चार्जेज काटा जाता है..फिलहाल 7.10 फीसदी की दर से मिल रहा रिटर्न
Post Office Schemes Public Provident Fund Breaking News Trending News Kaam Ki Baat Matlab Ki Baat पोस्ट ऑफिस पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम यानी पीपीएफ न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LIC Policy: बहुत काम की है LIC की ये पॅालिसी, कम समय में बना देगी धनवानLIC Policy: यदि आपको भी भविष्य की चिंताएं सताने लगी हैं साथ ही आप कोई सुरक्षित निवेश प्लान खोज रहे हैं तो आपकी तलाश ये स्कीम खत्म कर देगी. क्योंकि स्कीम के तहत कम समय में ही आपको लाखों रुपए मिलेंगे.
Read more »
इन लड़कियों की आई मौज, सरकार करेगी 25,000 रुपए की आर्थिक मददKanya Utthan Yojana 2024: अगर आप भी देश के दूसरे बड़े राज्य बिहार की निवासी हैं ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है.
Read more »
काम टालने की आदत छोड़ें और बढ़ाएं प्रोडक्टिविटी, ऑफिस में सफलता पाने के 5 आसान उपायऑफिस में काम का बोझ, समय की कमी और कभी-कभी मन का न लगना - ये वो चीजें हैं जिनकी वजह से हम अक्सर जरूरी काम टालते रहते हैं.
Read more »
IRCTC: अब सस्ते में मिल रहा साउथ इंडिया घूमने का मौका, IRCTC ने किया शानदार टूर पैकेज लॅान्चIRCTC Dakshin Bharat Yatra Tour Package: अगर आप भी गर्मियों की छुट्टियों में कहीं घूमने व धार्मिक यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है.
Read more »
Post Office Best Schemes: पैसा रहेगा सुरक्षित... मिलेगा तगड़ा ब्याज, पोस्ट ऑफिस की ये हैं 5 धांसू स्कीम्स!अगर आप सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम्स में निवेश कर सकते हैं, जहां निवेश सुरक्षित रहने के साथ-साथ उसपर मोटा ब्याज भी मिलेगा.
Read more »
