PPF Interest Rate: पीपीएफ पर सरकार की तरफ से मौजूदा समय में 7.1 प्रतिशत सालाना का ब्याज दिया जा रहा है. लेकिन एक सरकारी बैंक इससे भी ज्यादा एफडी पर ब्याज दे रहा है. आइए जानते हैं कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा?
FD Interest Rate: निवेश के साथ ही हर बैंक की चाहत होती है उसके इनवेस्टमेंट पर ज्यादा से ज्यादा रिटर्न मिले और सुरक्षित भी रहे. आजकल लोग शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में तेजी से निवेश कर रहे हैं. लेकिन निवेशकों को हमेशा ही यह आगाह किया जाता है कि शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है.
काफी लोगों को ऐसा भी निवेश पसंद होता है कि उनका पैसे भी भले ही रिटर्न कम मिले, लेकिन इसमें रिस्क न के बराबर हो. इस तरह का निवेश पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र और बैंक एफडी आदि को माना जाता है. पिछले दिनों आरबीआई की तरफ से रेपो रेट में कटौती की गई तो अलग-अलग बैंकों ने एफडी पर दिये जाने वाले ब्याज को कम कर दिया. एफडी में निवेश कभी डूबता नहीं लेकिन इस बीच भी एक सरकारी बैंक ऐसा है जो सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है. फिक्स्ड डिपॉजिट निवेश का पसंदीदा ऑप्शन है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि एफडी में निवेश कभी डूबता नहीं और एक निश्चित समय बाद आपको ब्याज के साथ आपकी पूरी रकम वापस मिल जाती है. इस महीने के शुरुआती हफ्ते में आरबीआई की तरफ से रेपो रेट घटाए जाने के बाद, हाल के दिनों में कई सरकारी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है. सरकारी बैंकों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है. 366 दिन वाली FD पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज बैंक की तरफ से 366 दिन वाली एफडी पर 7.15 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है. इसके अलावा एक साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत, तीन साल के लिए 6.3 प्रतिशत और 5 साल के लिए 6.25 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक ऑफर कर रहा है. पहले बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से 366 दिन की एफडी पर 7.45 प्रतिशत का ब्याज ऑफर किया जा रहा था. इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक 444 दिन की एफडी पर 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है. वहीं, एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.30 प्रतिशत की ब्याज दर बैंक द्वारा दी जा रही है. पंजाब एंड सिंध बैंक में कितना ब्याज? पंजाब एंड सिंध बैंक 444 दिन वाली एफडी पर 7.05 प्रतिशत, एक साल की एफडी पर 6.10 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.35 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रही है. बैंक ऑफ इंडिया 999 दिनों की ग्रीन एफडी पर 7.00 प्रतिशत की ब्याज दर दे रही है. वहीं, एक साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत, दो साल की एफडी पर 6.25 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.00 प्रतिशत की ब्याज दर दी जा रही है. 3 साल से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दो से ज्यादा और 3 साल से कम की एफडी पर 7 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है. इसके अलावा बैंक 1111 दिनों, 2222 दिनों और 3333 दिनों की एफडी पर 7 प्रतिशत की ब्याज दे रही है. वहीं, एक साल की एफडी पर 6.70 प्रतिशत, तीन साल की एफडी पर 6.75 प्रतिशत और पांच साल की एफडी पर 6.50 प्रतिशत का ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है. पीपीएफ को समझिए पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ सरकार की पसंदीदा सेविंग स्कीम है. इसे लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट और टैक्स सेविंग के लिए बनाया गया है. यह योजना सेफ और आकर्षक रिटर्न देती है. पीपीएफ अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खोला जा सकता है. इसमें एक साल के अंदर मिनिमम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये सालाना तक जमा किया जा सकता है. पीपीएफ में निवेश करने की अवधि 15 साल की है, जिसे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. इस पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार की तरफ से की जाती है, जो कि टैक्स फ्री होता है. अभी पीपीएफ पर 7.1 प्रतिशत सालाना का ब्याज मिल रहा है. जमा राशि, ब्याज और निकासी पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट मिलती है.
Highest Interest Rate On Fd Fd Vs Ppf Interest Rate PPF FD PPF Interest Rate पीपीएफ पर ब्याज दर FD Interest Rate
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PPF Account: ব্যাংক না পোস্ট অফিস, কোথায় PPF-এ লাভ বেশি? মাসে ৪৫০০-১১৫০০ জমালে ১৫ বছরে মোট কত টাকা হাতে পাবেন আপনি... জানুন পুরো হিসেব...PPF Calculation: Post Office vs Bank, Which PPF account is better for you? Return in 15 years by investing Rs 4,500, Rs 8,500, and Rs 11,500 monthly in PPF
Read more »
PPF अकाउंट आपके बच्चे को बनाएगा लखपति: पेरेंट्स अपने बच्चे के नाम पर खुलवा सकते हैं अकाउंट, जानें इसको लेकर...अगर आप बच्चे के नाम पर निवेश शुरू करने का प्लान बना रहे हैं तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में अभी 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। आप अपने बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोलकर
Read more »
₹1 करोड़ नेटवर्थ का सपना: 15 साल में ऐसे बनेगा आम आदमी भी करोड़पतिनई दिल्ली में 1 करोड़ नेटवर्थ पाने के लिए इक्विटी, गोल्ड और PPF में 25,000 रुपये मासिक निवेश, डिसिप्लिन और धैर्य से 15 साल में लक्ष्य हासिल करना संभव है.
Read more »
SIP vs PPF: 10 साल तक हर महीने ₹2500 इन्वेस्ट करने पर कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न, पहले कौन बनाएगा बड़ा फंड?SIP vs PPF Calculation अगर आप हर महीने 2500 रुपए SIP या फिर PPF में निवेश करते हैं तो पहले बड़ा फंड कौन बनाएगा? यह सवाल अक्सर सामने आता है। क्योकि SIP का औसत रिटर्न 12 फीसदी है और PPF में फिक्स 7.
Read more »
स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं: लगातार 7वीं तिमाही ब्याज दर अपरिवर्तित, PPF पर 7.1% ब्...सरकार ने अक्टूबर-दिसंबर (Q3FY26) तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), पोस्ट ऑफिस FD, सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। यह लगातार 7वीं तिमाही है, जब सरकार ने इन...
Read more »
PPF में पहले बढ़ी फिर घटी ब्याज दर, 1968 से 2025 के बीच कब मिला ज्यादा रिटर्न; देखें ब्याज दर की पूरी लिस्टPPF Interest Rate History पीपीएफ योजना 1968 में शुरू हुई जिसका उद्देश्य लंबी अवधि के लिए छोटी बचत जुटाना था खासकर सेवानिवृत्ति के लिए। यह योजना डाकघरों और बैंकों के माध्यम से संचालित होती है। 1968 में ब्याज दर 4.8 थी जो 1986-2000 के बीच 12 तक पहुंच गई थी। वर्तमान में पीपीएफ PPF Interest Rate पर ब्याज दर 7.
Read more »
