POCO के नए स्मार्टफोन F7 के भारत में मई-जून 2025 में लॉन्च होने की संभावना है। Snapdragon 8s Elite चिपसेट के साथ आने वाला यह फोन बेहतर परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा। F7 के अलावा POCO F7 Pro और F7 Ultra मॉडल भी लॉन्च होने वाले हैं, लेकिन वे भारत में उपलब्ध नहीं...
POCO की तरफ से गेमर्स के लिए स्पेशल फोन्स लाए जाते हैं। युवा पीढ़ी को आकर्षित करने के लिए स्मार्टफोन्स के डिजाइन भी शानदार दिए जाते हैं। अगर आप भी कोई नया स्मार्टफोन तलाश रहे हैं तो हम एक नई लॉन्च न्यूज लेकर आए हैं। दरअसल पोको की तरफ से नया स्मार्टफोन F7 भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Poco F7 के भारत में मई और जून के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है। जहां Poco ने F7 Pro और F7 Ultra के ग्लोबल लॉन्च की घोषणा 27 मार्च को सिंगापुर में की है, वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक Poco F7 भारत में लॉन्च होने वाला इकलौता वेरिएंट होगा।क्या फीचर्स होने वाला हैं खास ? Poco F7 में Snapdragon 8s Elite चिपसेट मिलने की संभावना है, जो पिछले साल लॉन्च हुए Poco F6 5G की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगा। इससे भारतीय यूजर्स को फ्लैगशिप-लेवल एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। Poco ने पुष्टि की है कि Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 27 मार्च को सिंगापुर में दोपहर 1:30 बजे IST पर होगा। Pro वेरिएंट में Snapdragon 8 Gen 3 SoC, जबकि Ultra मॉडल में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। हालांकि, ये दोनों मॉडल भारत में लॉन्च नहीं किए जाएंगे।पिछली लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco F7 , Redmi Turbo 4 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर यह सच साबित हुआ, तो भारतीय ग्राहकों को हाई-रिफ्रेश-रेट AMOLED डिस्प्ले और पावरफुल बैटरी सेटअप जैसी शानदार स्पेसिफिकेशन मिल सकती हैं।Poco F6 5G के स्पेसिफिकेशंस-अगर हम बात करें कि POCO F6 में आपको क्या खासियत मिलने वाली हैं, तो सबसे पहले डिस्प्ले से ही बात करते हैं। इस फोन में 6.
67-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। IP64-रेटेड बिल्ड , 5,000mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाता है। यानी बैटरी से लेकर फोन की परफॉर्मेंस तक पर पोको का पूरा जोर रहता है। भारत में Poco F6 5G की कीमतें-POCO F6 के मौजूदा प्राइस के बारे में बात कर लेते हैं। इससे आपको थोड़ा अंदाजा लग जाएगा कि नया फोन कितने का होने वाला है। क्या नए फोन का आपको इंतजार करना चाहिए या नहीं ? POCO F6 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ खरीदने के लिए 29,999 रुपए खर्च करने होते हैं। जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के लिए 31,999 रुपए और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज के लिए 33,999 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में ये फोन मिड रेंज बजट में आते हैं। ऐसे में ये फोन ट्रेंड में बने रहते हैं।
कैमरा डिजाइन डिस्प्ले फीचर्स स्टोरेज नया वैरिएंट
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आ रहा Samsung Tri Fold स्मार्टफोन, जुलाई में दे सकता है दस्तक, ये होंगे फीचर्सSamsung Tri Fold को लेकर नई जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया है कि यह हैंडसेट जुलाई में दस्तक दे सकता है. इस हैंडसेट का नाम Samsung Galaxy G Fold होगा. अनफोल्ड होने के बाद इस हैंडसेट में करीब 10 इंज का डिस्प्ले मिल सकता है, जो Huawei Mate XT में देखा जा चुका है.
Read more »
इंसानी दिमाग में एक चम्मच जितना प्लास्टिक! वैज्ञानिकों ने किया सनसनीखेज खुलासाहाल ही में नेचर मेडिसिन में प्रकाशित एक शोध ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि इंसानी दिमाग में एक चम्मच जितनी मात्रा में माइक्रोप्लास्टिक और नैनोप्लास्टिक मौजूद हो सकता है.
Read more »
जज साहब मुझे बचा लो... अमेरिका की कोर्ट में जब गिड़गिड़ाने लगा मुंबई हमलों का आरोपी तहव्वुर राणातहव्वुर राणा ने अमेरिका की कोर्ट में कहा है कि वह पाकिस्तानी मूल का मुसलमान है, ऐसे में अगर उसे भारत भेजा गया तो उसके साथ वहां अत्याचार हो सकता है.
Read more »
Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत और फीचर्स लीक, अगले माह होगी लॉन्चिंगसैमसंग गैलेक्सी S25 एज अप्रैल 2025 में लॉन्च हो सकता है। इसका वजन 162 ग्राम और थिकनेस 5.84mm होगी। कीमत 80-90 हजार रुपये हो सकती है। इसमें 6.
Read more »
Poco F7 Pro और F7 Ultra जल्द हो सकते हैं लॉन्च, इन फीचर्स के साथ आ सकते हैं हैंडसेटPoco F7 series को जल्द ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी इस महीने के अंत तक एक इवेंट में इस सीरीज को उतार सकती है। इस लाइनअप के तहत Poco F7 Pro और F7 Ultra वेरिएंट्स को पेश किया जा सकता है। इनमें Redmi K80 और K80 Pro की तरह फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं...
Read more »
डाइजेशन सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार हो सकता है ये फल, मिलेंगे जबरदस्त फायदेडाइजेशन सहित कई स्वास्थ्य समस्याओं में असरदार हो सकता है ये फल, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
Read more »
