PM Narendra Modi Interview: 'आज देश में एक मजबूत सरकार है, जो दुश्मनों को जवाब देना जानती है...'

India News News

PM Narendra Modi Interview: 'आज देश में एक मजबूत सरकार है, जो दुश्मनों को जवाब देना जानती है...'
Nationalindia News In HindiLatest India News Updates
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 245 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 108%
  • Publisher: 51%

'लोग जानते हैं कि भाजपा की सरकार आने के बाद उनको घर मिला। मुफ्त राशन, शौचालय, बिजली-पानी और मुफ्त इलाज मिला। हमने जनधन खाते खुलवाए, हमने गरीब के हक का पैसा सीधे उसके खाते में भेजना शुरू किया।'

चुनाव प्रचार में आपने पहली बार अदाणी-अंबानी का नाम लिया। आपने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद राहुल ने इन्हें गाली देना बंद कर दिया है? ऐसा कहने का वास्तविक अभिप्राय क्या था? इसका जवाब आपको मुझसे नहीं, कांग्रेस से पूछना चाहिए। वैसे भी इस बात का जवाब अधीररंजन पहले ही दे चुके हैं। राजनीतिक फिरौती वसूलने के लिए कांग्रेस ऐसे आरोप लगाती रहती है। कांग्रेस के पास अपना कुछ बचा नहीं है, इन दिनों उन पर माओवादी सोच हावी है। आजादी के बाद लेफ्ट पार्टियां कांग्रेस को टाटा-बिड़ला की सरकार कहती थीं। यह वामदलों का ही आइडिया है, जिसे शहजादे हम पर चिपकाने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह आइडिया काम नहीं कर रहा, क्योंकि लोग जानते हैं कि भाजपा की सरकार आने के बाद उनको घर मिला। भाजपा सरकार में ही मुफ्त राशन, शौचालय, बिजली-पानी, गैस कनेक्शन की सुविधा मिली। भाजपा की सरकार में ही गरीब को मुफ्त इलाज का भरोसा मिला। हमने जनधन खाते खुलवाए, हमने गरीब के हक का पैसा सीधे उसके खाते में भेजना शुरू किया। इससे कांग्रेस का कमीशन तंत्र फेल हो गया, इसी वजह से वे हमारे बारे में अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। 2014 में जब सत्ता में आए, तब धारणा बनाई गई कि अब मुस्लिम देशों से भारत के रिश्ते प्रभावित होंगे। इसके उलट अरब-खाड़ी देशों से हमारे संबंध बेहतर हुए हैं। सभी प्रमुख मुस्लिम देशों ने आपको सर्वोच्च सम्मान दिया है। अबूधाबी में पहली बार मंदिर का निर्माण हुआ है। बावजूद इसके देश के मुसलमानों में आपके और आपकी पार्टी के प्रति बेरुखी का भाव क्यों है? मैं इस बात से बिलकुल सहमत नहीं हूं कि देश के मुस्लिम समाज के मन में भाजपा के प्रति बेरुखी का भाव है। तीन तलाक की दहशत से जिन बेटियों को मुक्ति मिली है, उनसे पूछिए। सिर्फ बेटियां ही नहीं, उनके परिवार ने भी राहत की सांस ली है। अब किसी पिता को डर नहीं है कि बेटी लौट आई, तो उसके भविष्य का क्या होगा। किसी भाई को चिंता नहीं है कि अगर बहन को पति ने तीन तलाक दे दिया, तो उस पर अपना व उसके परिवार को पालने का बोझ आ जाएगा। हमने बिना मेहरम के हज यात्रा की व्यवस्था शुरू की। हमने हज यात्रा के लिए वीआईपी कोटा खत्म किया। इससे सामान्य मुस्लिम परिवारों को बहुत सुविधा हुई है। हमारी योजनाओं के लाभार्थियों में बड़ी संख्या मुस्लिम समाज की है। उन्हें भी लगता है कि यह सरकार है, तो उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही हैं। यह सरकार नहीं होती तो उन्हें इन मूलभूत चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता। देश का मुस्लिम समाज देख रहा है कि अरब देशों के भारत से संबंध बेहतर हुए हैं। जो मुस्लिम युवा उन देशों में काम करते हैं, वे भी अपने परिवार को बताते हैं कि 10 वर्षों में वहां उनका सम्मान कितना बढ़ गया है। मैंने हमेशा कहा है कि विदेश में जो सम्मान मुझे मिलता है, वो मेरा नहीं 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। इस सम्मान का हकदार देश का हर नागरिक है। चुनाव में अमित शाह सहित कई नेताओं के फेक वीडियो आए। चरित्रहनन व दोषारोपण का यह तरीका चिंता का विषय बना है। क्या कहना है? मैं तथ्यों के साथ पिछली सरकार के घोटाले, नेताओं के बयान और कांग्रेस की नाकामियां सामने रखता हूं, तो उसे काउंटर करने के लिए वे फेक नरैटिव गढ़ते हैं। इन पर बोफोर्स का दाग है, जिसे धोने के लिए राफेल का झूठ लेकर आए। इन पर हेलिकॉप्टर घोटाले का दाग है, जिसे हटाने के लिए एचएल का झूठ लेकर आए। इन पर इमरजेंसी का दाग है, जिसे मिटाने के लिए मुझे तानाशाह कहते रहते हैं। कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम हमेशा से ही झूठ को हथियार बनाकर चुनाव लड़ता आया है। टेक्नोलॉजी के दौर में उन्होंने अपने झूठे प्रचार को भी हाईटेक बना लिया है। लेकिन, वे भूल जाते हैं कि आज टेक्नोलॉजी सबके लिए है। हर किसी के पास सच जानने की सुविधा है। इसलिए इनका झूठ कुछ भी मिनटों में बेनकाब हो जाता है। पंजाब में आप अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। किसान आंदोलन अब भी चुनौती बना हुआ है। भाजपा के लिए वहां कितनी संभावनाएं आप देख रहे हैं? पंजाब के लोगों में राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। पंजाब के सिख भाई-बहन, किसान, व्यवसायी, युवा जानते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार देश से जुड़े फैसले लेती है। हमारी सरकार सिख गुरुओं के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर काम करती है। पिछले 10 वर्षों में हमने सिख गुरुओं की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमने गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया है। हमारे कार्यकाल में करतारपुर कॉरिडोर खोला गया। हमें अफगानिस्तान से पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को भारत लाने का सौभाग्य मिला। किसानों के लिए हमारी सरकार ने बीज से बाजार तक की सुविधा बनाई है। खाद और फर्टिलाइजर की बोरी, जो दुनिया में 3000 रुपये से ज्यादा की मिल रही है, वह हमारे किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है। सिंचाई के लिए व्यवस्था की जा रही है। हम किसानों की छोटी से छोटी जरूरत का ध्यान रख रहे हैं। पंजाब जांबाज योद्धाओं और बहादुर सैनिकों की धरती है। पंजाब के जो युवा देश की सेना में शामिल हैं, वे जानते हैं कि पिछले 10 वर्षों में कैसे सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। आज देश में एक मजबूत सरकार है, जो दुश्मनों को जवाब देना जानती है। आज देश में एक ऐसी सरकार है, जो अपने एक सैनिक के लिए भी दुश्मन से टकराने का हौसला रखती है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने सैनिकों की हर सुविधा का ख्याल रख रही है। भाजपा जहां भी चुनाव लड़ रही है, वहां अपने रिपोर्ट कार्ड पर वोट मांग रही है। मुझे विश्वास है कि पंजाब में हमें लोगों का समर्थन मिलेगा। किसानों के लिए हमारी सरकार ने बीज से बाजार तक की सुविधा बनाई है। खाद और फर्टिलाइजर की बोरी, जो दुनिया में 3000 रुपये से ज्यादा की मिल रही है, वह हमारे किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है।.

चुनाव प्रचार में आपने पहली बार अदाणी-अंबानी का नाम लिया। आपने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद राहुल ने इन्हें गाली देना बंद कर दिया है? ऐसा कहने का वास्तविक अभिप्राय क्या था? इसका जवाब आपको मुझसे नहीं, कांग्रेस से पूछना चाहिए। वैसे भी इस बात का जवाब अधीररंजन पहले ही दे चुके हैं। राजनीतिक फिरौती वसूलने के लिए कांग्रेस ऐसे आरोप लगाती रहती है। कांग्रेस के पास अपना कुछ बचा नहीं है, इन दिनों उन पर माओवादी सोच हावी है। आजादी के बाद लेफ्ट पार्टियां कांग्रेस को टाटा-बिड़ला की सरकार कहती थीं। यह वामदलों का ही आइडिया है, जिसे शहजादे हम पर चिपकाने की कोशिश करते हैं। लेकिन यह आइडिया काम नहीं कर रहा, क्योंकि लोग जानते हैं कि भाजपा की सरकार आने के बाद उनको घर मिला। भाजपा सरकार में ही मुफ्त राशन, शौचालय, बिजली-पानी, गैस कनेक्शन की सुविधा मिली। भाजपा की सरकार में ही गरीब को मुफ्त इलाज का भरोसा मिला। हमने जनधन खाते खुलवाए, हमने गरीब के हक का पैसा सीधे उसके खाते में भेजना शुरू किया। इससे कांग्रेस का कमीशन तंत्र फेल हो गया, इसी वजह से वे हमारे बारे में अनाप-शनाप बोलते रहते हैं। 2014 में जब सत्ता में आए, तब धारणा बनाई गई कि अब मुस्लिम देशों से भारत के रिश्ते प्रभावित होंगे। इसके उलट अरब-खाड़ी देशों से हमारे संबंध बेहतर हुए हैं। सभी प्रमुख मुस्लिम देशों ने आपको सर्वोच्च सम्मान दिया है। अबूधाबी में पहली बार मंदिर का निर्माण हुआ है। बावजूद इसके देश के मुसलमानों में आपके और आपकी पार्टी के प्रति बेरुखी का भाव क्यों है? मैं इस बात से बिलकुल सहमत नहीं हूं कि देश के मुस्लिम समाज के मन में भाजपा के प्रति बेरुखी का भाव है। तीन तलाक की दहशत से जिन बेटियों को मुक्ति मिली है, उनसे पूछिए। सिर्फ बेटियां ही नहीं, उनके परिवार ने भी राहत की सांस ली है। अब किसी पिता को डर नहीं है कि बेटी लौट आई, तो उसके भविष्य का क्या होगा। किसी भाई को चिंता नहीं है कि अगर बहन को पति ने तीन तलाक दे दिया, तो उस पर अपना व उसके परिवार को पालने का बोझ आ जाएगा। हमने बिना मेहरम के हज यात्रा की व्यवस्था शुरू की। हमने हज यात्रा के लिए वीआईपी कोटा खत्म किया। इससे सामान्य मुस्लिम परिवारों को बहुत सुविधा हुई है। हमारी योजनाओं के लाभार्थियों में बड़ी संख्या मुस्लिम समाज की है। उन्हें भी लगता है कि यह सरकार है, तो उन्हें सारी सुविधाएं मिल रही हैं। यह सरकार नहीं होती तो उन्हें इन मूलभूत चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ता। देश का मुस्लिम समाज देख रहा है कि अरब देशों के भारत से संबंध बेहतर हुए हैं। जो मुस्लिम युवा उन देशों में काम करते हैं, वे भी अपने परिवार को बताते हैं कि 10 वर्षों में वहां उनका सम्मान कितना बढ़ गया है। मैंने हमेशा कहा है कि विदेश में जो सम्मान मुझे मिलता है, वो मेरा नहीं 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। इस सम्मान का हकदार देश का हर नागरिक है। चुनाव में अमित शाह सहित कई नेताओं के फेक वीडियो आए। चरित्रहनन व दोषारोपण का यह तरीका चिंता का विषय बना है। क्या कहना है? मैं तथ्यों के साथ पिछली सरकार के घोटाले, नेताओं के बयान और कांग्रेस की नाकामियां सामने रखता हूं, तो उसे काउंटर करने के लिए वे फेक नरैटिव गढ़ते हैं। इन पर बोफोर्स का दाग है, जिसे धोने के लिए राफेल का झूठ लेकर आए। इन पर हेलिकॉप्टर घोटाले का दाग है, जिसे हटाने के लिए एचएल का झूठ लेकर आए। इन पर इमरजेंसी का दाग है, जिसे मिटाने के लिए मुझे तानाशाह कहते रहते हैं। कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम हमेशा से ही झूठ को हथियार बनाकर चुनाव लड़ता आया है। टेक्नोलॉजी के दौर में उन्होंने अपने झूठे प्रचार को भी हाईटेक बना लिया है। लेकिन, वे भूल जाते हैं कि आज टेक्नोलॉजी सबके लिए है। हर किसी के पास सच जानने की सुविधा है। इसलिए इनका झूठ कुछ भी मिनटों में बेनकाब हो जाता है। पंजाब में आप अकेले चुनाव लड़ रहे हैं। किसान आंदोलन अब भी चुनौती बना हुआ है। भाजपा के लिए वहां कितनी संभावनाएं आप देख रहे हैं? पंजाब के लोगों में राष्ट्र प्रथम की भावना सर्वोपरि है। पंजाब के सिख भाई-बहन, किसान, व्यवसायी, युवा जानते हैं कि केंद्र की भाजपा सरकार देश से जुड़े फैसले लेती है। हमारी सरकार सिख गुरुओं के जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेकर काम करती है। पिछले 10 वर्षों में हमने सिख गुरुओं की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के लिए कई कदम उठाए हैं। हमने गुरु नानक देव जी, गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया है। हमारे कार्यकाल में करतारपुर कॉरिडोर खोला गया। हमें अफगानिस्तान से पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब को भारत लाने का सौभाग्य मिला। किसानों के लिए हमारी सरकार ने बीज से बाजार तक की सुविधा बनाई है। खाद और फर्टिलाइजर की बोरी, जो दुनिया में 3000 रुपये से ज्यादा की मिल रही है, वह हमारे किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है। सिंचाई के लिए व्यवस्था की जा रही है। हम किसानों की छोटी से छोटी जरूरत का ध्यान रख रहे हैं। पंजाब जांबाज योद्धाओं और बहादुर सैनिकों की धरती है। पंजाब के जो युवा देश की सेना में शामिल हैं, वे जानते हैं कि पिछले 10 वर्षों में कैसे सेना का मनोबल ऊंचा हुआ है। आज देश में एक मजबूत सरकार है, जो दुश्मनों को जवाब देना जानती है। आज देश में एक ऐसी सरकार है, जो अपने एक सैनिक के लिए भी दुश्मन से टकराने का हौसला रखती है। केंद्र की भाजपा सरकार अपने सैनिकों की हर सुविधा का ख्याल रख रही है। भाजपा जहां भी चुनाव लड़ रही है, वहां अपने रिपोर्ट कार्ड पर वोट मांग रही है। मुझे विश्वास है कि पंजाब में हमें लोगों का समर्थन मिलेगा। किसानों के लिए हमारी सरकार ने बीज से बाजार तक की सुविधा बनाई है। खाद और फर्टिलाइजर की बोरी, जो दुनिया में 3000 रुपये से ज्यादा की मिल रही है, वह हमारे किसानों को 300 रुपये से भी कम में मिल रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Nationalindia News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Lok Sabha Elections: पीएम मोदी बोले- आज भारत से हर कोई दोस्ती करना चाहता है, देश में रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट हो रहाLok Sabha Elections: पीएम मोदी बोले- आज भारत से हर कोई दोस्ती करना चाहता है, देश में रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट हो रहाLok Sabha Elections: बेंगलुरु में PM Modi ने एक जनसभा को संबोधित करते कहा कि आज देश तेजी से तरक्की कर रहा है, ये जनता के मतदान से संभव हो सका है।
Read more »

बिहार में बोले PM मोदी- जैसे एक शहजादा दिल्ली में है, वैसे ही एक शहजादा पटना में भी हैबिहार में बोले PM मोदी- जैसे एक शहजादा दिल्ली में है, वैसे ही एक शहजादा पटना में भी हैPM Modi in Bihar: बिहार में बोले PM मोदी- जैसे एक शहजादा दिल्ली में है, वैसे ही एक शहजादा पटना में भी है
Read more »

PAK मूल के बिजनेसमैन बोले- मोदी भारत के बेहतरीन लीडर: कहा- पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता चाहिए, जो समस्याओ...PAK मूल के बिजनेसमैन बोले- मोदी भारत के बेहतरीन लीडर: कहा- पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता चाहिए, जो समस्याओ...Pakistani American businessman Sajid Tara On PM Narendra Modi - पाकिस्तानी मूल के एक प्रमुख बिजनेसमैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मजबूत नेता बनाया है। बिजनेसमैन ने कहा है
Read more »

Exclusive : 'हमारा पलड़ा बहुत भारी है...', 2024 के चुनाव परिणाम पर NDTV से बोले PM मोदीExclusive : 'हमारा पलड़ा बहुत भारी है...', 2024 के चुनाव परिणाम पर NDTV से बोले PM मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में देश को एक बार फिर मजबूत सरकार देने का भरोसा दिया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:19:46