PM Matru Vandana Yojana Money Transfer: PM Modi will distribute money to lakhs of mothers on his birthday, PM Matru Vandana Yojana money transfer: जन्मदिन पर लाखों मांओं को पैसे बांटेंगे प्रधानमंत्री मोदी
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर यानी आज अपने जन्मदिन के मौके पर मध्य प्रदेश के धार जिले के ग्राम बैसोला जाएंगे. जहां वह स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व का शुभारंभ करेंगे.
इस मौके पर एक बगिया मां के नाम के अभियान में समूह की महिला को पौधे भेंट करेंगे. इस दिन सुमन सखी चैटबॉट की लॉन्चिंग होगी. साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पीएमएमवीवाई के तहत हितग्रहियों के खातों में राशि भी ट्रांसफर की जाएगी. मध्य प्रदेश की लगभग 1 लाख माता-बहनें इससे लाभान्वित होंगी. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ी महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी समर्थन देना है. पैसे कैसे किए जाएंगे ट्रांसफर? Advertisment इस विशेष ट्रांसफर के माध्यम से सरकार यह संदेश देना चाहती है कि महिला स्वास्थ्य एवं पोषण उसकी प्राथमिकताएं हैं और यह समर्थन मशीन सीधा लाभार्थी के खातों में देकर पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है. अब सवाल है कि पैसे कैसे किए जाएंगे ट्रांसफर? तो लाभार्थियों को पहचान और पात्रता पहले से निर्धारित होगी. पीएमएमवीवाई के दायरे में जो महिलाएं योग्य हैं अर्थात जो गर्भवती या स्तनपान कराने वाली है जिन्होंने योजना की अनिवार्य शर्तें पूरी की हो. राशि सीधे बैंक खाते या पोस्ट ऑफिस खाते में डीबीटी के जरिए भेजी जाएगी. खाते आधार संलग्न होने चाहिए. ट्रांसफर के साथ एक विशेष पंजीकरण अभियान भी चलाया जाएगा ताकि उन सभी एलिजिबल महिलाओं को शामिल किया जाए जिनकी पंजीकरण अभी तक नहीं हुई है. इस ट्रांसफर की शुरुआत स्वस्थ नारी सशक्त नारी अभियान की शुरुआत के साथ हो रही है. जो स्वास्थ्य पोषण महिला सशक्तिकरण जैसे पहलुओं पर केंद्रित है. आठवां राष्ट्रीय पोषण माह भी 17 सितंबर यानी आज से शुरू हो रहा इसके अलावा आठवां राष्ट्रीय पोषण माह भी 17 सितंबर यानी आज से शुरू हो रहा है जो 16 अक्टूबर तक चलेगा. इसमें पोषण जागरूकता और पोषण सेवाओं का विस्तार शामिल है. प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक लगभग 4.05 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को कम से कम एक किस्त मिल चुकी है. योजना के शुरुआत से अब तक लगभग 1928 करोड़ की राशि लाभार्थियों के बैंक या डाक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा चुकी है. "
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
राज्य सरकार की इस स्कीम से संवर रही गुजरात के गांवों की तस्वीर, जानें क्या है 'वतन प्रेम योजना'Gujarat's villages developed by NRI contributions under Vatan Prem Yojana राज्य सरकार की इस स्कीम से संवर रही गुजरात के गांवों की तस्वीर, जानें क्या है 'वतन प्रेम योजना'
Read more »
PM Vidyalaxmi Yojana: अब उच्च शिक्षा के लिए मिलेगा बिना ब्याज पर लोन, जानें कब तक नहीं चुकानी होगी किश्तEducation Loan: अब होनहार छात्रों की पढ़ाई पैसों की कमी से नहीं रुकेगी. केंद्र सरकार ने पीएम विद्यालक्ष्मी योजना 2024 शुरू की है, जिसके तहत देश के चुनिंदा संस्थानों में एडमिशन लेने वाले छात्रों को बिना गारंटी और बेहद सस्ती दर पर एजुकेशन लोन मिलेगा.
Read more »
‘लाडकी बहीण’संदर्भात आतापर्यंतची सर्वात मोठी कारवाई! ‘या’ दीड लाख 'लाडक्या बहिणी' अपात्रMukhyamantri Ladki Bahin Yojana: प्रशासनाने या योजनेसंदर्भात कठोर पावलं उचलत सर्वेक्षण सुरु केलं असून त्यासाठी लाखो अंगणवाडी सेविकांची मदत घेण्यात आली.
Read more »
India Denmark Relations: नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खुली राह? डेनमार्क के पीएम की प्रधानमंत्री मोदी से बात,...PM modi Denmark Pm talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेटे फ्रेडरिक्सन ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, FTA, AI समिट 2026, यूक्रेन संकट और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की.
Read more »
अन्नपूर्णा रसोई योजना: अब उत्तर प्रदेश में जरूरतमंदों को केवल 22.50 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजनAnnapurna Rasoi Yojana: Now the needy in Uttar Pradesh will get nutritious food for only Rs 22.50, अब उत्तर प्रदेश में जरूरतमंदों को केवल 22.50 रुपए में मिलेगा पौष्टिक भोजन
Read more »
अब से कुछ देर बाद धार आएंगे प्रधानमंत्री: भैंसोला गांव में पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखेंगे; 3 लाख रोजग...PM Narendra Modi Dhar PM Mitra Park Live Photos Videos Update; Follow PM Modi Birthday, Mohan Yadav, Kailash Vijayvargiya, BJP Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
