प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 13,430 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, पीएम कुरनूल में सुपर जीएसटी-सुपर सेविंग्स कार्यक्रम में भी हिस्सा
श्रीशैलम मंदिर में करेंगे पूजा पीएम मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत श्री भ्रामराम्बा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम, श्रीशैलम से करेंगे।आंध्र प्रदेश पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सुबह श्रीशैलम में स्थित श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में पूजा-अर्चना करेंगे। यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों और 52 शक्तिपीठों में से एक है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस मंदिर की एक अनूठी विशेषता एक ही परिसर में एक ज्योतिर्लिंग और एक शक्ति पीठ का सह-अस्तित्व है, जो इसे पूरे देश में अपनी तरह का एक अनूठा मंदिर बनाता है। शिवाजी स्पूर्ति केंद्र का भी करेंगे दौरा इसके बाद वह शिवाजी स्पूर्ति केंद्र का दौरा करेंगे। यह एक स्मारक परिसर है। यहां चार कोनों पर प्रतापगढ़, राजगढ़, रायगढ़ और शिवनेरी किलों के मॉडल बनाए गए हैं और केंद्र में एक ध्यान कक्ष है, जो शिवाजी महाराज की स्मृति को समर्पित है। कुरनूल में जनसभा को करेंगे संबोधित यहां से कुरनूल जाएंगे, जहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। कुरनूल-3 पूलिंग स्टेशन पर 2,880 करोड़ की ट्रांसमिशन सिस्टम स्ट्रेंथनिंग परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसी तरह, वह 4,920 करोड़ की ओरवकल औद्योगिक क्षेत्र व कडप्पा के कोप्परथी औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास करेंगे। इनसे लगभग 21,000 करोड़ के निवेश और एक लाख नौकरियों के सृजन की उम्मीद है। पीएम 1,200 करोड़ की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, गेल इंडिया लि.
की श्रीकाकुलम-अंगुल प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। जो आंध्र प्रदेश में 124 किलोमीटर और ओडिशा में 298 किमी तक फैली है। ग्रीनफील्ड राजमार्ग की रखेंगे आधारशिला प्रधानमंत्री सब्बावरम से शीलानगर तक छह लेन के ग्रीनफील्ड राजमार्ग की भी आधारशिला रखेंगे, जिसकी लागत 960 करोड़ है। इसके अलावा, वह पिलेरु-कलुर सड़क खंड के चार लेन विस्तार, कडप्पा-नेल्लोर सीमा से सीएस पुरम तक चौड़ीकरण और गुडिवाडा-नुजेला रेलवे स्टेशनों के बीच चार लेन के रेल ओवर ब्रिज का उद्घाटन करेंगे।
Pm Modi Srisailam Visit Pm Modi Srisailam Temple India News In Hindi Latest India News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Indo-US: शहबाज शरीफ के सामने डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- पीएम मोदी मेरे खास दोस्त हैं, पाकिस्तान से पूछा ये सवालIndo-US: शहबाज शरीफ के सामने डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- पीएम मोदी मेरे खास दोस्त हैं, पाकिस्तान से पूछा ये सवाल Donald Trump Praised PM Modi in Egypt विदेश
Read more »
Trump Praises India, PM Modi In Front Of Shehbaz Sharif; Pakistan PM StunnedTrump, during his speech in Egypt, Prime Minister Narendra Modi as “his very good friend,” while Pakistan PM Shehbaz Sharif stood in the back.
Read more »
Google का भारत में अब तक का सबसे बड़ा निवेश: बनेगा ₹1,331,879,040,000 का AI हब, PM Modi ने किया ट्वीटGoogle के CEO सुंदर पिचाई ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में कंपनी के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की. Google अब आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में एक विशाल AI (Artificial Intelligence) हब बनाएगा.
Read more »
India-Mongolia Relations: PM Modi, Khurelsukh Hold Talks To Boost Global South VoicePrime Minister Narendra Modi on Tuesday welcomed Mongolian President Khurelsukh Ukhnaa, reaffirming India’s commitment to amplifying the voice of the Global South and promoting global prosperity. In a post on X, PM Modi noted that the visit coincid
Read more »
PM Narendra Modi, Other Leaders Mourn Demise of Goa Minister Ravi NaikGoa Minister Ravi Naik, aged 79, succumbed to a cardiac arrest in Ponda, Goa, earlier today.
Read more »
PM Modi Tour: ఏపీలో అభివృద్ధి జాతర.. రూ.13 వేల కోట్ల పనులకు మోదీ శ్రీకారంPM Modi Will Launch Tomorrow Worth Of 18430 Crore Projects In Srisailam Tour: మరోసారి ఆంధ్రప్రదేశ్లో అభివృద్ధి జాతర జరగనుంది. ప్రధాని మోదీ పర్యటనతో భారీ ఎత్తున అభివృద్ధి, సంక్షేమ కార్యక్రమాలకు ఎన్డీయే ప్రభుత్వం శ్రీకారం చుట్టనుంది. రూ.13 వేల కోట్ల అభివృద్ధి ప్రాజెక్టులు చేపట్టనున్నారు.
Read more »
