दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके भाजपा ने 27 साल का सूखा खत्म कर दिया है। भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करके भाजपा ने 27 साल का सूखा खत्म कर दिया है। भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जीत के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो रहे हैं। वे भाजपा मुख्यालय पहुंच गए हैं। वे यहां कार्यकर्ताओं और दिल्ली की जनता को जीत की बधाई देंगे। Watch LIVE: Celebrations of landslide victory of BJP in Delhi Assembly Elections at BJP headquarters.
#दिल्ली_के_दिल_में_मोदी https://t.co/aydFWRDblp — BJP February 8, 2025 इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करता हूं। पीएम मोदी के नेतृत्व में एक के बाद एक पार्टी ने जीत हासिल की है। मैं दिल्ली की जनता को बधाई देता हूं। दिन रात मेहनत करने वाले पार्टी के कार्यकर्ताओं को साधुवाद। यह चुनाव और इससे पहले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया कि दिल्ली के दिल में मोदी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 साल में राजनीतिक संस्कृति में परिवर्तन किया। विकासवाद, गरीब, दलित की चिंता और काम किया, उस पर नतीजों ने मुहर लगाई है। एक समय में राजनीति में लोकलुभावने भाषण दिए जाते थे। पीएम मोदी ने रिपोर्ट कार्ड की राजनीति को जन्म दिया। उन्होंने जो कहा वो किया और जो नहीं कहा वह भी किया। यह बात जन-तन के जुबान पर चढ़ गई कि मोदी की गारंटी पूरी होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव का संदेश कट्टर बेईमान नेता और कट्टर बेईमान पार्टी को मुंहतोड़ जवाब है। उन्होंने दिल्ली को कूड़ादान बना दिया था। उन्होंने घर-घर के आगे कूड़ों का ढेर लगा दिया। शुद्ध पानी की जगह जनता को गंदा पानी पीने को मजबूर किया। दिल्ली के बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई से दूर रखा। लोगों को गड्ढों वाली सड़कों से दूर रखा। दिल्ली की जनता ने उनको घर बिठाया। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने शाम सात बजे भाजपा मुख्यालय आएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है। यह हमारी और दिल्ली की जनता की बड़ी जीत है। विकास जीता, सुशासन जीता: पीएम मोदी दिल्ली चुनाव के नतीजों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि जनशक्ति सर्वोपरि! विकास जीता, सुशासन जीता। दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है। इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो। मुझे भाजपा के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया। अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे। बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे : केजरीवाल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की हार पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। जनता की सेवा करते रहेंगे। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। 10 साल में हमने बहुत काम किया। हम आगे भी सुख-दुख में लोगों के काम आएंगे। बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
Pm Modi Speech Pm Modi Speech Today Live Pm Modi Winning Speech Narendra Modi Victory Speech Delhi Election Delhi Election News Delhi Election Result 2025 Delhi Election Result 2025 Eci Bjp Seats In Delhi Vidhan Sabha India News In Hindi Latest India News Updates पीएम मोदी भाजपा दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम भाजपा दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मां की कौन-सी बात PM मोदी कभी नहीं भूल पाए? बताया-राजनीति में कैसे लोगों की जरूरतPM Narendra Modi News: निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में पीएम नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भी बात की और कहा कि यह हमारे लोकतंत्र को मजबूत बना रही है.
Read more »
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव : उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकभाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हुए.
Read more »
दिल्ली चुनाव 2025: यमुना के पानी पर केजरीवाल का संग्राम, पीएम मोदी का नाम क्यों नहीं ले रहे हैं?दिल्ली चुनाव 2025 में यमुना के पानी को लेकर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तेज पंगा चल रहा है. अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में अमोनिया की मात्रा बताते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोतलों में पानी पीने को कहा है. केजरीवाल ने अपने बयान में पीएम मोदी का नाम नहीं लिया है, जबकि पीएम मोदी ने दिल्ली में केजरीवाल पर जमकर हमला किया है. क्या केजरीवाल पीएम मोदी को अपनी रणनीति में शामिल कर रहे हैं?
Read more »
Delhi Election 2025: द्वारका रैली में पीएम मोदी की हुंकार, ‘दिल्लीवालों ने ठाना है, भाजपा सरकार बनाना है’Delhi Election 2025: PM Narendra Modi addresses Rally in Dwarka New Delhi, द्वारका रैली में पीएम मोदी की हुंकार, ‘दिल्लीवालों ने ठाना है, भाजपा सरकार बनाना है’ | चुनाव दिल्ली एनसीआर | राज्य
Read more »
महाकुंभ पहुंचे PM Modi, संगम में लगाई आस्था की डुबकी; रुद्राक्ष जपते आए नजरPM Modi in Sangam: पीएम मोदी महाकुंभ पहुंचे हैं. पीएम ने आस्था की डुबकी लगाई और रुद्राक्ष माला भी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Delhi Election: ‘दिल्ली के दिल में मोदी हैं’, भाजपा की प्रचंड जीत पर अमित शाह समेत दिग्गजों ने दी बधाईPolitical Leaders reacts on Delhi Election BJP Victory Delhi Election: ‘दिल्ली के दिल में मोदी हैं’, भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले अमित शाह, पढ़ें, किस नेता ने क्या कहा दिल्ली एनसीआर
Read more »
