प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत-ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत-ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से 21वीं सदी में भारत-ओमान की साझेदारी में नया विश्वास और उत्साह का संचार होगा। 'हम भारतीय विविधता का सम्मान करते हैं' ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज हम एक परिवार की तरह इकट्ठा हुए हैं। भारत में विविधता है, जो हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है। यही कारण है, हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम कायदों के साथ घुल मिल जाते हैं। ओमान में आज मैं यही होते हुए देख रहा हूं।' 'दिवाली का दीया हमारे घर को ही नहीं, पूरी दुनिया को रोशन करेगा' पीएम मोदी ने कहा, 'भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को हाल ही में एक और अद्भुत सम्मान मिला है। यूनेस्को ने दिवाली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। अब दिवाली का दीया हमारे घर को ही नहीं, पूरी दुनिया को रोशन करेगा। ये दुनियाभर में बसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। दिवाली की ये वैश्विक पहचान हमारी उस रोशनी की मान्यता है, जो आशा, सद्भाव और मानवता के संदेश को, उस प्रकाश को फैलाती है।' ये भी पढ़ें- India Oman FTA: भारत-ओमान आर्थिक संबंधों को नई रफ्तार, मस्कट में एफटीए पर हस्ताक्षर की तैयारी भारत-ओमान संबंधों की तारीफ की प्रधानमंत्री ने कहा, आज हम सब यहां भारत-ओमान 'मैत्री पर्व' भी मना रहे हैं। M मतलब Maritime Heritage , A का मतलब Aspiration , I का मतलब Innovation , T का मतलब Trust and Technology , R का मतलब Respect और I का मतलब Inclusive Growth है। ये मैत्री पर्व दोनों देशों की दोस्ती और हमारी साझा सांस्कृतिक और समृद्ध भविष्य का उत्सव है।.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत-ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से 21वीं सदी में भारत-ओमान की साझेदारी में नया विश्वास और उत्साह का संचार होगा। 'हम भारतीय विविधता का सम्मान करते हैं' ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, 'आज हम एक परिवार की तरह इकट्ठा हुए हैं। भारत में विविधता है, जो हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है। यही कारण है, हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम कायदों के साथ घुल मिल जाते हैं। ओमान में आज मैं यही होते हुए देख रहा हूं।' 'दिवाली का दीया हमारे घर को ही नहीं, पूरी दुनिया को रोशन करेगा' पीएम मोदी ने कहा, 'भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को हाल ही में एक और अद्भुत सम्मान मिला है। यूनेस्को ने दिवाली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। अब दिवाली का दीया हमारे घर को ही नहीं, पूरी दुनिया को रोशन करेगा। ये दुनियाभर में बसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। दिवाली की ये वैश्विक पहचान हमारी उस रोशनी की मान्यता है, जो आशा, सद्भाव और मानवता के संदेश को, उस प्रकाश को फैलाती है।' ये भी पढ़ें- India Oman FTA: भारत-ओमान आर्थिक संबंधों को नई रफ्तार, मस्कट में एफटीए पर हस्ताक्षर की तैयारी भारत-ओमान संबंधों की तारीफ की प्रधानमंत्री ने कहा, आज हम सब यहां भारत-ओमान 'मैत्री पर्व' भी मना रहे हैं। M मतलब Maritime Heritage , A का मतलब Aspiration , I का मतलब Innovation , T का मतलब Trust and Technology , R का मतलब Respect और I का मतलब Inclusive Growth है। ये मैत्री पर्व दोनों देशों की दोस्ती और हमारी साझा सांस्कृतिक और समृद्ध भविष्य का उत्सव है।
Narendra Modi Pm Modi Oman Visit 2025 India Oman Comprehensive Economic Partnership Agr World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News पीएम मोदी पीएम मोदी ओमान
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi Honour: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम ने देशवासियों को किया समर्पितPM Modi Honour: इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम ने देशवासियों को किया समर्पित Prime Minister Modi awarded Ethiopia's highest honor 'Great Honor Nishan of Ethiopia
Read more »
अफ्रीकी देश में PM मोदी का जलवा, इथियोपिया ने सर्वोच्च पुरस्कार ग्रेट ऑनर निशान से नवाजाPM Modi Receives Award In Ethiopia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अफ्रीकी देश इथियोपिया के दौरे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पीएम मोदी ने हाथ उठाकर बढ़ाया बच्चों का उत्साह...जब अफ्रीकी देश में जब गूंज उठा वंदे मातरम: VIRALPM Modi Cheering Video: पीएम मोदी इस समय अफ्रीकी देश इथियोपिया के दौरे पर हैं. प्रधानमंत्री का दिल Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
PM Modi Oman Visit: पीएम मोदी ओमान पहुंचे, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को ओमान पहुंचे। दो दिवसीय प्रवास के दौरान पीएम मोदी ओमान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करेंगे। पीएम मोदी की उपस्थिति में
Read more »
PM Modi Oman Visit Live: ओमान में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, इस्लामिक देश में लगे वंदे मातरम के नारे, सुल्ता...PM Modi Oman Visit: पीएम मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण के तौर पर ओमान में हैं. यहां पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया. आपको बता दें कि ओमान 95 फीसदी मुस्लिम आबादी वाली इस्लामिक कंट्री है. जब यहां पीएम प्लेन से उतरे तो भारतीयों ने उनका स्वागत वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ किया.
Read more »
कार डिप्लोमेसी के धुरंधर... ग्लोबल कूटनीतिक रिश्ते में पीएम मोदी का सबसे जुदा स्टाइलPM Modi Car Diplomacy: पीएम मोदी की कार डिप्लोमेसी की दुनिया कायल है। कूटनीतिक रिश्तों में पीएम मोदी का ये खास अंदाज सबको आकर्षिक करता है।
Read more »
