प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं राजधानी अम्मान के हुसैनिया पैलेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के क्रम में जॉर्डन पहुंच चुके हैं। पहले जहां एयरपोर्ट पर जॉर्डन के पीएम जाफर हसन ने उनका स्वागत किया। वहीं राजधानी अम्मान के हुसैनिया पैलेस में किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन ने गले लगाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। #WATCH | Prime Minister Narendra Modi recieved by King Abdullah II bin Al Hussein at the Husseiniya Palace in Amman , Jordan pic.
twitter.com/ipBTgp8eIO — ANI December 15, 2025 यह भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया में कैसे मारे गए आतंकी?: बॉन्डी बीच के वो आखिरी 10 मिनट, जब हुआ आतंक का अंत; ये रहा पल-पल का हिसाब पीएम मोदी ने एक्स पर साझा की झलकियां वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जॉर्डन दौरे को लेकर एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'अम्मान में हुए विशेष स्वागत समारोह की कुछ झलकियां यहां प्रस्तुत हैं। भारत और जॉर्डन वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।' #WATCH | PM Narendra Modi tweets, "Here are highlights from a special welcome in Amman. India and Jordan will keep working closely to further global good." pic.twitter.com/ICg3bLBekS — ANI December 15, 2025 किंग अब्दुल्ला संग पीएम ने की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान, पीएम मोदी ने कहा, 'आपके नेतृत्व में, जॉर्डन ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरता के खिलाफ दुनिया को एक स्पष्ट मानवीय और राजनीतिक संदेश दिया है।' इस बैठक के दौरान जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय इब्न अल हुसैन ने कहा, 'सभी जॉर्डनवासी आपका जॉर्डन में पुनः स्वागत करते हैं। हमारे देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आपकी उपस्थिति अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह यात्रा दशकों की मित्रता, आपसी सम्मान और फलदायी सहयोग को दर्शाती है। हमारी साझेदारी विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर विस्तारित हो रही है, और आपकी यात्रा आर्थिक सहयोग के नए मार्ग प्रशस्त करने का अवसर प्रदान करती है।' VIDEO | Amman: Prime Minister Narendra Modi holds delegation-level talks with Jordan's King Abdullah II ibn Al Hussein. pic.twitter.com/20qRPUHva0— Press Trust of India December 15, 2025 VIDEO | Amman: PM Narendra Modi holds delegation-level talks with Jordan’s King Abdullah II ibn Al Hussein. During the talks, PM Modi says, “Under your leadership, Jordan has sent a clear humanitarian and political message to the world against terrorism, extremism… pic.twitter.com/zvcXbGsBPZ— Press Trust of India December 15, 2025 VIDEO | Amman: PM Narendra Modi holds delegation-level talks with Jordan’s King Abdullah II ibn Al Hussein. During the meeting, Jordan’s King Abdullah II ibn Al Hussein says, “All Jordanians welcome you back to Jordan. Your presence carries deep significance as our countries mark… pic.twitter.com/SdrmqA9gUR— Press Trust of India December 15, 2025 पीएम मोदी के जॉर्डन दौरे का पूरा कार्यक्रम बता दें कि, भारत और जॉर्डन के बीच कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री की यह यात्रा विशेष मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और राजनीतिक सहयोग पर फोकस रहेगा। प्रधानमंत्री मोदी किंग अब्दुल्ला द्वितीय के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी होगी। वहीं पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत-जॉर्डन व्यापार कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें दोनों देशों के प्रमुख कारोबारी शामिल होंगे। इसके अलावा पीएम मोदी जॉर्डन में बसे भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे। वहीं पीएम मोदी युवराज के साथ वह पेट्रा शहर का दौरा करेंगे, जो भारत के साथ प्राचीन व्यापारिक संबंधों का प्रतीक रहा है। यह भी पढ़ें - ऑस्ट्रेलिया में यहूदियों को मारने वाले कौन?: पाकिस्तानी मूल के बाप-बेटे ने रची साजिश, जानें अब तक हुए खुलासे इथोपिया और ओमान का भी दौरा करेंगे पीएम मोदी जॉर्डन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 17 दिसंबर तक इथियोपिया के राजकीय दौरे पर रहेंगे। जबकि अपनी दौरे के अंतिम चरण में प्रधानमंत्री मोदी 17 से 18 दिसंबर तक ओमान जाएंगे।
Amman Pm Narendra Modi Pm Modi Jordan Visit King Abdullah Ii Bin Al Hussein Husseiniya Palace India-Jordan Ties World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News जॉर्डन अम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री मोदी की जॉर्डन यात्रा किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन हुसैनीया महल भारत-जॉर्डन संबंध
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
We Will Remove PM Modi, Amit Shah, RSS Govt From India: Rahul Gandhi At Ramlila MaidanCongress held a massive ‘Vote Chor, Gaddi Chhod’ rally at Ramlila Maidan, alleging widespread electoral malpractice and questioning the independence of the Election Commission. BJP hit back, accusing the opposition of spreading misinformation and
Read more »
PM Modi Foreign Visit: जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा उनका कार्यक्रमPM Modi Foreign Visit: जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान के दौरे पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी, ऐसा रहेगा उनका कार्यक्रम PM Modi Jordan Ethiopia and Oman Visit from today देश
Read more »
PM Modi Jordan Visit: पीएम तीन देशों के दौरे पर रवाना हुए, जॉर्डन पहला पड़ाव; कई अहम मुद्दों पर होगी वार्ताप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के अहम दौरे पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा में वह जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान जाएंगे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह दौरा भारत के पश्चिम एशिया
Read more »
PM Narendra Modi: മൂന്നു രാജ്യങ്ങളിൽ നാലു ദിവസത്തെ സന്ദർശനം; മോദി ജോർദ്ദാനിലേക്ക് യാത്ര തിരിച്ചുജോർദ്ദാനിലാണ് മോദിയുടെ ആദ്യ സന്ദർശനം
Read more »
PM Modi Jordan Visit: अम्मान पहुंचे पीएम मोदी, किंग अब्दुल्ला के निमंत्रण पर दो दिन की जॉर्डन की यात्रा परप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के अहम दौरे पर है, कुछ देर पहले पीएम मोदी अपनी यात्रा के पहले पड़ाव जॉर्डन पहुंचे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह दौरा भारत के पश्चिम एशिया
Read more »
PM Modi Jordan Visit: अमान पहुंचे पीएम मोदी, किंग अब्दुल्ला के निमंत्रण पर दो दिन की जॉर्डन की यात्रा परप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से तीन देशों के अहम दौरे पर है, पीएम मोदी अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तौर पर जॉर्डन पहुंचे। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यह दौरा भारत के पश्चिम एशिया
Read more »
