PM Modi Gujarat visit on International Women's Day, will address public meeting in Navsari । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी का गुजरात दौरा, नवसारी में जनसभा को करेंगे संबोधित । राज्य। गुजरात
PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात के नवसारी जिले का दौरा करेंगे. जहां वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी नवसारी में ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी शाम तक दिल्ली लौट आएंगे. Advertisment लखपति दीदी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीएम मोदी बता दें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर नवसारी जिले के वांसी बोरसी गांव में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है. पीएम मोदी इसी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए शनिवार को गुजरात के दौरे पर जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी लखपति दीदियों से भी बातचीत करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी पांच लखपति दीदियों को 'लखपति दीदी' प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी करेंगे. प्रधानमंत्री गुजरात सरकार के जी-सफल और जी-मैत्री कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे.जी-मैत्री योजना स्टार्टअप की करेगी सहायता जी-मैत्री योजना उन स्टार्टअप को वित्तीय सहायता एवं सहयोग प्रदान करेगी, जो ग्रामीण आजीविका के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. जी-सफल योजना गुजरात के दो आकांक्षी जिलों और तेरह आकांक्षी प्रखंडों में अंत्योदय परिवारों की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को वित्तीय सहायता एवं उद्यमशीलता संबंधी प्रशिक्षण प्रदान करेगी. महिलाएं करेंगी पीएम के कार्यक्रम की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को गुजरात के नवसारी जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए पूर्णतः महिला पुलिस सुरक्षा तैनात की जाएगी. गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने घोषणा की कि भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था की देखरेख केवल महिला पुलिसकर्मी करेंगी.
Pm-Modi-In-Gujarat Gujarat News In Hindi International Women Day
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi France Visit: फ्रांस में AI समिट की सह अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, फ्रांसिसी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकातPM Modi France Visit AI Summit meets to Emmanuel Macron फ्रांस में AI समिट की सह अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, फ्रांसिसी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात देश | विदेश
Read more »
आतंकवाद, साइबर सुरक्षा... वॉशिंगटन में पीएम मोदी और तुलसी गबार्ड के बीच हुई और क्या बात?PM Modi US Visit: America पहुंचकर पीएम मोदी ने Tulsi Gabard से की मुलाकात | Washington DC
Read more »
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी दौरा, प्रदेश में विंटर पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोरPM Modi Uttarkashi Visit promoting Winter Tourism PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तरकाशी दौरा, प्रदेश में विंटर पर्यटन को बढ़ाने पर दिया जोर राज्य | उत्तराखंड
Read more »
Top News: Surat में PM Modi का Road Show | गर्म होता Mumbai का मौसम | Varanasi: छेड़छाड़ से तनावPM Modi Road Show In Surat: पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं.. जहां दोपहर करीब 12 बजे वो सूरत पहुंचेंगे और 3 किलोमीटर से ज्यादा लंबे रोड शो में हिस्सा लेंगे. पीएम मोदी एक सार्वजनिक समारोह में NFSA समेत कई सरकारी योजनाओं में 75 हजार लाभार्थियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी की नवसारी में भी जनसभा है.
Read more »
PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी ने सिलवासा में 'नमो अस्पताल' का किया उद्घाटनPM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं.. वो केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली के सिलवासा पहुंचे हैं.
Read more »
PM Modi: आज नवसारी में जनसभा करेंगे पीएम मोदी, महिला दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम में होंगे शामिलपीएम मोदी आज गुजरात के नवसारी जिले के दौरे पर जाएंगे। यहां पर वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। नवसारी में भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए पूर्णतः महिला पुलिस सुरक्षा तैनात की...
Read more »
