PM Modi Singapore Visit grand welcome in Singapore Parliament talks on semiconductor digital technology सिंगापुर की संसद में पीए मोदी का भव्य स्वागत विदेश
PM Modi Singapore Visit: सिंगापुर की संसद में पीए मोदी का भव्य स्वागत, सेमिकंडक्टर-डिजिटल तकनीक सहित चार अहम समझौतों पर मुहर PM Modi Singapore Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर यात्रा पर है. इस दौरान उन्होंने वहां से प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक की.
बैठक में कई समझौते, जिनमें चार समझौते काफी अहम हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की यात्रा पर हैं. सिंगापुर यात्रा के दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी सिंगापुर की संसद गए. सिंगापुर की संसद में उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद पीएम मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की. दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच प्रतिनिधि स्तर की बैठक हुई. बैठक में दोनों देशों के बीच चार अहम समझौते हुए. यह समझौते दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने में मदद करेंगे. जिन मुद्दों पर भारत सिंगापुर के बीच सहमित बढ़ाने पर समझौते हुए उनमें सेमीकंडक्टर, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य और स्किल डेवलपमेंट शामिल है.भारत सिंगापुर के बीच पहले जो समझौते हुए, उसके तहत भारत सरकार का इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना मंंत्रालय और सिंगापुर का डिजिटल डेवलपमेंट मंत्रालय मिलकर डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में सहयोग करेंगे. दोनों देशों के बीच डिजिटल तकनीक जैसे- साइबर सिक्योरिटी, डीपीआई, 5जी, इमर्जिंग तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर सहमति बनी है.जानकारी के अनुसार, श्रमिकों के स्किल को बढ़ाने और डिजिटल डोमेन में काम करने वाले लोगों के स्किल को बेहतर बनाने के लिए दोनों देशों के बीच समझौता हुआ है. शिक्षा और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में दोनों देश सहयोग बढ़ाएंगे. भारत के इलेक्ट्रोनिक्स और सूचना तकनीक मंत्रालय ने सिंगापुर के साथ सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए भी समझौता किया है. इस समझौते के तहत देश में सेमीकंडक्टर क्लस्टर बनाए जाएंगे. सेमीकंडक्टर डिजाइन और उत्पादन के लिए लोगों को ट्रेनिंग दी जाएगी.भारत-सिंगापुर के बीच स्वास्थ्य क्षेत्रों को लेकर भी समझौता हुआ है. इसके तहत भारत और सिंगापुर स्वास्थ्य क्षेत्र में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देंगे. स्वास्थ्य क्षेत्र के फार्मास्यूटिकल और मानव संसाधन क्षेत्र में भी दोनों देश एक दूसरे का सहयोग करेंगे. समझौते के तहत भारत के स्वास्थ्य विशेषज्ञों को सिंगापुर में काम करने के लिए और अधिक मौके मिलेंगे.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi LIVE: वॉरसा पहुंचे पीएम मोदी ने भारतवंशियों को संबोधित किया, गर्मजोशी से स्वागत के लिए आभार जतायादो दिवसीय पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी ने भारतवंशियों को संबोधित किया है। इससे पहले पोलैंड की राजधानी वॉरसा पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
Read more »
Poland: पीएम मोदी ने भारतवंशियों के बीच शांति का दो-टूक संदेश दिया, कहा- भारत बुद्ध की विरासत वाली धरतीदो दिवसीय पोलैंड पहुंचे पीएम मोदी ने भारतवंशियों को संबोधित किया है। इससे पहले पोलैंड की राजधानी वॉरसा पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया।
Read more »
Poland: PM मोदी ने की पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर चर्चाPoland: PM मोदी ने की पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात, दोनों देशों के संबंध मजबूत करने पर चर्चा pm modi poland ukraine visit live updates narendra modi in warsaw
Read more »
PM Modi Ukraine Visit Live: यूक्रेन पहुंचे PM मोदी, जेलेंस्की के देश में हुआ भव्य स्वागतPM Modi Ukraine Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूक्रेन के दौरे पर शुक्रवार को पहुंच चुके हैं. यूक्रेन में पीएम मोदी का ठहराव लगभग सात घंटे तक चलने की उम्मीद है.
Read more »
PM Modi Foreign Visit: पीएम मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे; वैश्विक मुद्दों पर मंथन होगाPM Modi Foreign Visit: पीएम मोदी आज ब्रुनेई और सिंगापुर के दौरे पर रवाना होंगे; वैश्विक मुद्दों पर मंथन होगा
Read more »
ब्रुनेई यात्रा पर पीएम मोदीPM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार से ब्रुनेई और सिंगापुर की राजकीय यात्रा पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
