PM Modi Bihar Visit: छपरा की फैक्ट्री में बने रेल इंजन की चर्चा खूब हो रही है! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सीवान आ रहे हैं. इस दौरान, वे सारण के मढ़ौरा स्थित लोकोमोटिव फैक्ट्री में बने डीजल इंजन को विदेश भेजने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे. यह इतिहास में पहली बार होगा कि बिहार में बना कोई इंजन विदेश भेजा जाएगा.
छपरा के फैक्ट्री में तैयार हो रहे रेल इंजन की चर्चा काफी जोरों पर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान आने वाले हैं. इस दौरान वे सारण के मढ़ौरा लोकोमोटिव फैक्ट्री में बने डीजल इंजन को एक्सपोर्ट के लिए हरी झंडी भी दिखाएंगे, इतिहास में पहली बार बिहार में बना कोई इंजन विदेश भेजा जाएगा.
यह इंजन पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी को भेजा जा रहा है. यह बिहार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि कही जाएगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार को विशेष सौगात देंगे. लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. लेकिन इस बार का दौरा ‘मेक इन इंडिया’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए ‘मेक इन बिहार’ की झलक भी दिखाएगा. आने वाले दिन में बिहार डंका का विदेश में भी बजने वाला है. इस दौरान मढ़ौरा रेलवे लोकोमोटिव फैक्ट्री में बने डीजल इंजन को पहली बार विदेश भेजने के लिए हरी झंडी दिखाएंगे. यह डीजल लोकोमोटिव पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी को एक्सपोर्ट किया जाएगा. मढ़ौरा की यह फैक्ट्री वेबटेक इंक और भारतीय रेलवे का संयुक्त उपक्रम है. जिसमें वेबटेक की 76 प्रतिशत और रेलवे की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है. जिसके माध्यम से काफी मजबूत इंजन तैयार किया गया है. सारण के इस फैक्ट्री में यूनिट की शुरुआत 2018 में हुई थी, और अब तक यहां से 729 शक्तिशाली डीजल इंजन बनाए जा चुके हैं. यह पहली बार है जब भारत का कोई राज्य दूसरे देश को रेलवे इंजन भेज रहा है. हाल ही में गिनी के तीन मंत्रियों ने इस यूनिट का दौरा किया था. जिसके बाद 140 इंजनों की लगभग 3000 करोड़ की डील तय हुई थी.
Pm Modi Bihar Visit Diesel Engine Export डीजल इंजन निर्यात Indian Railways भारतीय रेलवे Make In India मेक इन इंडिया Bihar Development बिहार विकास
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बीकानेर को नई सौगात, मुंबई के लिए मिलेगी सीधी ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, देखें रूट और टाइमिंगभारतीय रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस और बीकानेर के बीच नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की है, जिसे 22 मई को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे.
Read more »
पीएम मोदी गुजरात को देंगे 82,000 करोड़ की सौगात, वंदे भारत सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडीपीएम मोदी गुजरात को देंगे 82,000 करोड़ की सौगात, वंदे भारत सहित दो नई ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
Read more »
PM Modi Bihar Visit: CM नीतीश ने ऐसा क्या कहा कि पीएम मोदी ने भी जोड़ लिए हाथPM Modi Bihar Visit: नीतीश कुमार ने ऐसा क्या कहा कि पीएम मोदी ने भी जोड़ लिए हाथ
Read more »
न बैंड न बाजा...भोपाल में PM Modi की 30 गाड़ियों की बारात, क्रैक करेंगे ये डीलPM Modi Bhopal Visit: न बैंड न बाजा...भोपाल में PM Modi की 30 गाड़ियों की बारात, क्रैक करेंगे इतनी बड़ी डील
Read more »
'गोली का जवाब गोले से', पीएम मोदी का संदेश, 'ऑपरेशन सिंदूर' से अंदर घुसकर माराPM Modi Visit: 'गोली का जवाब गोले से', पीएम मोदी का सीधा संदेश, 'ऑपरेशन सिंदूर' से अंदर घुसकर मारा
Read more »
लालू के बाहुबली गढ़ से PM मोदी करेंगे तोहफों की बारिश! सेंटर क्यों बना सीवान?PM Modi Bihar Visit: लालू यादव के 'बाहुबली' गढ़ में पीएम मोदी, बिहार पर करेंगे तोहफों की बारिश! सीवान ही क्यों बना सेंटर?
Read more »
