Prime Minister Narendra Modi arrived in France for a three-day visit, commencing with a warm welcome from President Emmanuel Macron at the Elysee Palace. The meeting signifies the strong ties between India and France.
PM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर सोमवार को फ्रांस पहुंचे. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के न्योते पर पीएम मोदी डिनर के लिए एलिसी पैलेस पहुंचे, जहां पर मैक्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.
इस दौरान दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया और डिनर के दौरान एक दूसरे से काफी बातचीत की. दोनों की यह मुलाकात भारत और फ्रांस के बीच मजबूत संबंधों को बताती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे का लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा, "पेरिस में अपने मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मिलकर खुशी हुई." Delighted to meet my friend, President Macron in Paris. @EmmanuelMacron pic.twitter.com/ZxyziqUHGn— Narendra Modi February 10, 2025इन मुद्दों पर होगी मैक्रों के साथ चर्चाइस यात्रा के दौरान पीएम मोदी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के साथ ही मैक्रों के साथ रणनीतिक सहयोग, टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर चर्चा करेंगे. साथ ही पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता भी करेंगे, जिसमें ग्लोबल लीडर्स और टेक इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों के साथ मिलकर जनता की भलाई के लिए एआई-संचालित प्रगति का पता लगाया जाएगा. साथ ही दोनों नेता संयुक्त रूप से मार्सिले में भारत के पहले वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे. एयरपोर्ट पर भी पीएम मोदी का शानदार स्वागतफ्रांस की ओर से किए गए गर्मजोशी से स्वागत को देखकर पीएम मोदी की इस यात्रा की अहमियत का पता लगता है. आर्म्ड फोर्सेज मिनिस्टर सेबेस्टियन लेकोर्नू ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर अपडेट साझा करते हुए कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी का पेरिस पहुंचने पर विशेष स्वागत किया गया. एयरपोर्ट पर फ्रांस के आर्म्ड फोर्सेज मिनिस्टर सेबेस्टियन लेकोर्नू ने गर्मजोशी से स्वागत किया."PM @narendramodi arrived in Paris to a special welcome.Warmly received by Minister of the Armed Forces @SebLecornu of France at the airport. pic.twitter.com/EbSRYVsWg5— Randhir Jaiswal February 10, 2025होराइजन 2047 रोडमैप की होगी समीक्षायह यात्रा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूती देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप है, जिसमें होराइजन 2047 रोडमैप पर प्रगति की समीक्षा करना भी शामिल है, जो प्रमुख क्षेत्रों में दीर्घकालीन सहयोग पर केंद्रित एक पहल है. पीएम मोदी मैक्रॉन के साथ मार्सिले की भी यात्रा करेंगे, जहां वे अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर परियोजना का दौरा करेंगे, जो परमाणु संलयन अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सहयोग है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति भी डिनर में हुए शामिलइस बीच, मैक्रॉन के रात्रिभोज के लिए आने वाली बडी हस्तियों में अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भी शामिल रहे. पीएम मोदी और मैक्रों के साथ ही वेंस भी एक साथ बातचीत करते नजर आए. PM @narendramodi interacts with President @EmmanuelMacron and USA @VP @JDVance in Paris. pic.twitter.com/FFBLCRvRoM— PMO India February 10, 2025फ्रांस के बाद पीएम मोदी अपने दौरे के दूसरे चरण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर अमेरिका जाएंगे. पीएम मोदी की अमेरिकी यात्रा के दौरान टेक्नोलॉजी के साथ ही रक्षा और आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी.
INTERNATIONAL RELATIONS DIPLOMACY INDIA FRANCE MACRON MODI TECHNOLOGY DEFENSE ECONOMIC DEVELOPMENT
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Maha Kumbh Fire Incident: PM Modi ने CM Yogi से की बात, जानें- हालात, सिलेंडर ब्लास्ट होने से लगी थी भीषण आगPM Modi has spoken to Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath over the fire incident in Maha Kumbh, महाकुंभ आग घटना: PM Modi ने CM Yogi से की बात, जानें- हालात
Read more »
नेताजी सुभाष की 128वीं जयंती- पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी: पराक्रम दिवस इवेंट में शामिल होंगे; सोशल मीडिया ...Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti 2025; PM Narendra Modi Parakram Diwas Speech Photos Videos Update.
Read more »
Explainer: AI महाकुंभ में क्‍या करने वाले हैं पीएम मोदी, दुनिया के 90 देश हो रहे शामिलParis AI Summit में PM Modi की Entry कैसे America और China में मचा रही खलबली
Read more »
PM Modi France Visit: फ्रांस में AI समिट की सह अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, फ्रांसिसी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकातPM Modi France Visit AI Summit meets to Emmanuel Macron फ्रांस में AI समिट की सह अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, फ्रांसिसी राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात देश | विदेश
Read more »
PM मोदी फ्रांस की AI समिट में शामिल होंगे: यहां AI इस्तेमाल की गाइडलाइन तय होगी; कल फ्रांस दौरे पर होंगे रव...PM Narendra Modi France President Emmanuel Macron AI Summit 2025 Update; फ्रांस की राजधानी पेरिस में कल यानी 10 फरवरी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर एक समिट का आयोजन किया जाएगा।
Read more »
PM Modi France Visit: फ्रांस से US जाएंगे PM मोदी, Trump से करेंगे मुलाकातPM Modi France Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस दौरे पर रवाना होंगे, यहां पीएम मोदी कल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) के साथ पेरिस में आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट की सह-अध्यक्षता करेंगे। इसमें दुनिया भर के लीडर्स और टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स AI की गाइडलाइन तैयार...
Read more »
