केंद्र सरकार ने किसानों को आश्वस्त किया है कि रबी सीजन में यूरिया की कोई कमी नहीं होगी। खरीफ 2025 के दौरान आयात में वृद्धि और घरेलू उत्पादन में सुधार से देश में पर्याप्त भंडार है। सरकार राज्यों को यूरिया वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्देशित करती है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त PM Kisan Yojana 21st Installment बिहार विधानसभा चुनाव...
नई दिल्ली| पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को आश्वस्त किया है कि रबी सीजन में यूरिया की कोई किल्लत नहीं होगी। खरीफ 2025 के दौरान आयात में वृद्धि और घरेलू उत्पादन में सुधार से देश में पर्याप्त भंडार तैयार हो चुका है। अक्टूबर तक 68.
85 लाख टन यूरिया का बफर स्टॉक है। एक महीने में 20 लाख टन बढ़ाया है। मंत्रालय का दावा है कि समयबद्ध योजना, बढ़े हुए आयात और बेहतर वितरण तंत्र से किसानों को रबी के दौरान किसी तरह की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। खरीफ की बढ़ी मांग के बावजूद किसानों को पर्याप्त यूरिया दिया गया और अब रबी सीजन के लिए भी पर्याप्त बफर स्टाक मौजूद है। उत्पादन-आयात में सुधार से आपूर्ति की स्थिरता देश में घरेलू उत्पादन और आयात, दोनों में वृद्धि से यूरिया आपूर्ति का ढांचा मजबूत हुआ है। इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर के बीच भारत ने 58.62 लाख टन कृषि-ग्रेड यूरिया आयात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह मात्रा 24.76 लाख टन थी। आयात में यह वृद्धि न केवल खरीफ की मांग पूरी करने में कारगर रही, बल्कि रबी के लिए पर्याप्त भंडार तैयार करने में भी अहम साबित हुई। अक्टूबर में घरेलू उत्पादन 26.88 लाख टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.05 लाख टन अधिक है। अप्रैल से अक्टूबर तक औसतन हर महीने 25 लाख टन यूरिया का उत्पादन हुआ। नवंबर-दिसंबर के लिए 17.5 लाख टन का आयात पहले ही तय है। मंत्रालय का मानना है कि इससे रबी के दौरान किसी भी संभावित दबाव से बचा जा सकेगा। यह भी पढ़ें- आ ही गई खुशखबरी, किसानों के खाते में इस दिन आएंगे 2-2 हजार रुपए? 21वीं किस्त पर बड़ा अपडेट राज्यों को पारदर्शिता और निगरानी बढ़ाने के निर्देश केंद्र सरकार ने राज्यों को यूरिया के वितरण में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। राज्यों को कहा गया है कि डाइवर्जन, जमाखोरी, तस्करी और काले बाजार जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कई राज्यों ने सब्सिडी वाले यूरिया की निगरानी के लिए डिजिटल और नवाचार आधारित उपकरणों का उपयोग शुरू किया है। साथ ही, नमरूप और तलचर में दो नए यूरिया संयंत्र निर्माणाधीन हैं। प्रत्येक की वार्षिक क्षमता 12.7 लाख टन होगी। इनके शुरू होने से आने वाले वर्षों में देश की आयात पर निर्भरता घटेगी और यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में बड़ा कदम होगा। खरीफ में समय पर होगी आपूर्ति उर्वरक विभाग का दावा है कि खरीफ मौसम में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराई गई। खरीफ के लिए 185.39 लाख टन यूरिया की जरूरत थी, जिसके विरुद्ध 230.53 लाख टन की सप्लाई की गई। हालांकि अच्छे मानसून और रकबे में वृद्धि के कारण बिक्री 193.20 लाख टन तक पहुंच गई। जाहिर है, पिछले वर्ष की तुलना में 4.08 लाख टन अधिक यूरिया का उपयोग किया गया। खाते में कब आएंगे 2-2 हजार रुपए? सरकार ने यह कदम पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त से पहले उठाया है। मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 2-2 हजार रुपए आ सकते हैं।
Rabi Season Fertilizer Availability PM Kisan Yojana Bihar Elections 2025 Urea Import Domestic Urea Production Agriculture News Farmer Welfare Urea Stock
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
રાહનો આવશે અંત! લાખો ખેડૂતો માટે સારા સમાચાર, ક્યારે આવશે પીએમ કિસાન યોજનાનો 21મો હપ્તો, લેટેસ્ટ અપડેટPM Kisan 21th Installment: દેશભરના ખેડૂતો માટે ટૂંક સમયમાં રાહતના સમાચાર આવી શકે છે. પ્રધાનમંત્રી કિસાન સન્માન નિધિ (PM-KISAN) યોજનાના 21મા હપ્તાની રાહ હવે તેના અંતિમ તબક્કામાં છે.
Read more »
PM Kisan Yojana: 21वीं किस्त पर आया नया अपडेट, खत्म होगा इंतजार जल्द आएंगे ₹2,000!पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में जारी की जा सकती है. हालांकि केंद्र सरकार ने अभी तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं.
Read more »
PM Yashasvi Yojana: यूपी के मेधावी पिछड़ा वर्ग छात्रों को मिलेगी उच्च शिक्षा में आर्थिक सहायता, 15 नवंबर तक आवेदन करने का मौकाउत्तर प्रदेश में पीएम यशस्वी योजना के तहत पिछड़ा वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी. पात्र छात्र 15 नवंबर 2025 तक एनएसपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
बिहार चुनाव में PM की धुंआधार रैलियां.... सहरसा और कटिहार में आज मोदी की सभाएंPM Modi Rally LIVE: बिहार चुनाव में PM की धुंआधार रैलियां.... सहरसा और कटिहार में आज मोदी की सभाएं
Read more »
PM Kisan Yojana: इस हफ्ते इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे, क्या है वजह; कहीं आप तो नहीं है शामिल?पीएम किसान योजना PM Kisan Yojana के बारे में आज हर कोई जानता है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये मिलते हैं। ये पैसे किसानों को तीन अलग-अलग किस्त में दिए जाते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि किसानों को 5 नवंबर तक किस्त मिल सकती है। लेकिन कुछ किसानों के खाते में पैसे नहीं...
Read more »
PM Kisan Yojana 21st Installment: यूपी के 1.13 करोड़ किसानों को लग सकता है झटका, कृषि विभाग ने जारी की चेतावनीउत्तर प्रदेश के 1.13 करोड़ किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त अटक सकती है. कृषि विभाग के मुताबिक केवल 57% किसानों ने ही फार्मर आईडी बनवाई है.
Read more »
