प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में लिखी भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह भेंट दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान हुई, जिसने भारत-रूस संबंधों में आध्यात्मिक और
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में लिखी भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह भेंट दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान हुई, जिसने भारत-रूस संबंधों में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का नया आयाम जोड़ दिया। पीएम मोदी ने कहा कि गीता का ज्ञान और संदेश दुनिया भर में करोड़ों लोगों को प्रेरणा देता है और इसकी शिक्षाएं हर युग में मानवता को सही दिशा दिखाती हैं। Presented a copy of the Gita in Russian to President Putin.
The teachings of the Gita give inspiration to millions across the world.@KremlinRussia_E pic.twitter.com/D2zczJXkU2 — Narendra Modi December 4, 2025 गर्मजोशी के साथ स्वागत पर क्रेमलिन ने दी प्रतिक्रिया राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करने के लिए पीएम मोदी की अगवानी को लेकर क्रेमलिन की ओर से बयान जारी किया गया है। क्रेमलिन ने कहा कि पीएम मोदी का विमान के पास पर जाकर पुतिन से मिलने का निर्णय अप्रत्याशित था और रूसी अधिकारियों को इसकी पहले से सूचना नहीं दी गई थी। यूक्रेन युद्ध के बाद यह पुतिन की पहली भारत यात्रा है। अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है- पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों को लेकर आशान्वित हूं। भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है; इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है। यहां देखें राष्ट्रपति पुतिन का 5 दिसंबर का पूरा शेड्यूल: भारत दौरे के दूसरे दिन व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद पुतिन राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वे हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय और प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे। बता दें कि प्रतिनिधिमंडलों की बैठक में कुछ प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो सकते हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन भारत-रूस बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के न्योते पर पुतिन राष्ट्रपति भवन में भोज में शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति पुतिन मॉस्को के लिए रवाना होंगे।
Modi Putin Meeting Bhagavad Gita Russian Edition Pm Modi Gifts Gita Pm Modi Gifts Putin Pm Modi Gifts Putin Bhagavad Gita India News In Hindi Latest India News Updates भगवद्गीता रूसी भाषा मोदी पुतिन भेंट मोदी पुतिन मुलाकात
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Vladimir Putin Security: ব্যক্তিগত মুহূর্তেও থাকে নিরাপত্তারক্ষী! বডিগার্ডের সামনেই পুতিন... রুশ রাষ্ট্রপতির রহস্যময় পাঁচ-স্তরীয় নিরাপত্তা বেষ্টনী...Putin India Visit: Vladimir putin five layer security bodyguards stay with putin even in bathroom
Read more »
Putin India Visit Live Updates: कुछ ही घंटों में दिल्ली पहुंचेंगे पुतिन, शाम को पीएम मोदी के साथ करेंगे डिनरvladimir putin india visit live Updates russian president pm narendra modi meeting new delhi moscow defence trade deal देश
Read more »
Putin India Visit Live: Russian President Putin Arrives Lands In Delhi, Received By PM ModiPutin India Visit Live: The security plan features NSG commandos, sniper teams positioned along possible routes, continuous drone monitoring, signal jammers to block unauthorised communications, and AI enabled systems for real-time surveillance.
Read more »
PM Modi Gifts Putin Bhagavad Gita: पीएम मोदी ने पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता का उपहार दिया, कही बड़ी बातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को रूसी भाषा में अनुवादित भगवद्गीता की प्रति भेंट की। यह भेंट दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान हुई, जिसने भारत-रूस संबंधों में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक
Read more »
संसद का शीतकालीन सत्र, आज पांचवा दिन: बीते दिन विपक्ष ने पॉल्यूशन पर प्रदर्शन किया, राहुल बोले थे- विदेशी म...Parliament Bills Live Update; president putin | PM Modi Rahul Gandhi Bjp Congress Delhi Air Pollution
Read more »
रेड कार्पेट पर रूसी राष्ट्रपति Putin का पीएम आवास पर शानदार स्वागत, मेहमान नवाजी में Modi ने गिफ्ट की भगवत गीताPutin Welcomed At PM Residence: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी खुद Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
