पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार इस योजना के 75 हजार 2 सौ 95 लाभार्थियों को 40 हजार रूपये की दर से पहली किस्त की राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया है। इसमें कुल 301 करोड़ 18 लाख रूपये खर्च हुए। 100 दिनों में दूसरी और तीसरी किस्त जारी की...
राज्य ब्यूरो, पटना। Pradhan Mantri Awas Yojana: ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों के बीच सहायता राशि की प्रथम किस्त ऑनलाइन वितरित भेजी। मुख्य सचिवालय स्थित ग्रामीण विकास विभाग सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के सचिव लोकेश सिंह ने चालू वित्तीय वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत सर्वप्रथम सितंबर 2024 में 2,43,903 लक्ष्य प्राप्त हुआ था। उक्त लक्ष्य के तुलना में 17.
09.2024 को आयोजित कार्यक्रम में लगभग 90 हजार लाभुकों को एकमुश्त 360 करोड़ रुपये का व्यय हुआ। 1200 करोड़ रुपये का व्यय उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार से 27 जनवरी 2025 से 5,46,745 का अतिरिक्त लक्ष्य प्राप्त है। इस प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य का कुल लक्ष्य 7,90,648 है। उक्त लक्ष्य के विरूद्ध पांच मार्च 2025 को तीन लाख लाभुकों को आवास स्वीकृति के उपरांत एकमुश्त प्रथम किश्त की सहायता राशि का भुगतान किया गया है, इसपर 1200 करोड़ रुपये का व्यय हुआ है। 75 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को मिली किस्त उक्त प्राप्त लक्ष्य से आज दिनांक 24.03.2025 को आयोजित कार्यक्रम में 75 हजार 2 सौ 95 लाभार्थियों को 40 हजार रूपये की दर से प्रथम किस्त की सहायता राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया। इस पर कुल 301 करोड़ 18 लाख रूपये का व्यय हुआ है। 58 हजार से ज्यादा आवास हुए पूर्ण इस प्रकार अबतक 7 लाख 24 हजार 230 परिवारों को आवास स्वीकृति, कुल 6 लाख 30 हजार 49 लाभुकों को प्रथम किस्त, 2 लाख 1 हजार 82 लाभुकों को द्वितीय किस्त एवं 1 लाख 21 हजार 539 लाभुकों को तृतीय किस्त का भुगतान किया गया है। अबतक 58 हजार 409 आवास पूर्ण हुए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को कुल 1.20 लाख रुपये की सहायता राशि तीन किस्तों में आवास निर्माण की प्रगति के साथ दी जाती है। योजना में 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार द्वारा एवं 40 प्रतिशत राशि राज्य सरकार द्वारा वहन की जाती है। इस प्रकार 40 प्रतिशत अर्थात 48 हजार रुपये की राशि राज्यांश के रूप में लाभार्थियों को दी जाती है। 100 दिनों में मिलेगी दूसरी और तीसरी किस्त आगामी 100 दिनों में इन लाभुकों को द्वितीय एवं तृतीय किस्त के रूप में 80 हजार रुपये की दर से भुगतान किया जाएगा। साथ ही इन लाभुकों को मनरेगा के माध्यम से 90 दिनों के अकुशल मजदूरी के रूप में 22,050 रुपये तथा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से शौचालय निर्माण हेतु 12 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। इस प्रकार प्रति लाभार्थियों 1 लाख 54 हजार 50 रुपये दिए जाएंगे। आज के कार्यक्रम में लाभान्वित हुए 75 हजार लाभार्थियो को आगामी लगभग 100 दिनों में 1155.375 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। कार्यक्रम में पटना जिले के लाभार्थी उपस्थित थे। ये भी पढ़ें Bihar Bullet Train: खुशखबरी! पटना के 58 गांवों से 350 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन Bihar Bijli News: घर में AC, फिर भी 30 यूनिट से कम हो रही बिजली की खपत; 76 हजार उपभोक्ताओं पर एक्शन की तैयारी
PM Awas Yojana Bihar PM Awas Yojana PM Awas Yojana First Installment Bihar Housing Scheme PMAY First Installment Rural Development Bihar Bihar Government Housing PMAY Beneficiaries Housing Scheme India Latest Bihar News Bihar News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
यूपी में 10 लाख लोगों को मिलेगा पीएम आवास, लाखों रुपये की मदद, ऑनलाइन आवेदन कहां और कैसे करेंPM Awas Yojana: प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना 2.0 में विधवा, अविवाहित महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति-जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी.
Read more »
PM Kisan Yojana: आपको पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त मिलेगी या नहीं, कैसे चेक करें बेनिफिशियरी लिस्टPM Kisan Yojana पीएम किसान सम्मान निधि योजना PM-KISAN की 19वीं किस्त आज 24 फरवरी 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर से जारी करेंगे। योजना के तहत 9.
Read more »
PM Kisan Yojana : अकाउंट में नहीं आई पीएम किसान योजना की किस्त, यहां करें संपर्कPM Kisan Yojana : PM Kisan Yojana installment not received in account, contact here, PM Kisan Yojana : अकाउंट में नहीं आई पीएम किसान योजना की किस्त, यहां करें संपर्क. देश
Read more »
PM Internship Yojana 2025: शुरू हुए पीएम इंटर्नशिप स्कीम के रजिस्ट्रेशन, इस लिंक से करें अप्लाई, ये हैं पात्रता मानदंडHow to Apply for PM Internship Yojana: पीएम इंटर्नशिप योजना में 12वीं के बाद ऑनलाइन या डिस्टेंस से पढ़ाई कर रहे छात्र इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Read more »
PM Awas Yojana: खुशखबरी! गोपालगंज में 5729 लोगों को मिलेगा आवास, 5268 परिवारों के अकाउंट में पहुंची पहली किस्तबिहार के गोपालगंज में वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 5955 लोगों को आवास मिलेगा। इनमें से 695 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को तीन किस्त में 1.
Read more »
Bihar News: पैसा ले लिया और मकान बनाया ही नहीं, ऐसे लोगों को नीतीश सरकार भेज रही लाल नोटिसPM awas Yojana Gramin : बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 1.
Read more »
