PM मोदी की भाभी का देहांत, इन बीमारियों का चल रहा था इलाज

United States News News

PM मोदी की भाभी का देहांत, इन बीमारियों का चल रहा था इलाज
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Jansatta
  • ⏱ Reading Time:
  • 57 sec. here
  • 2 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 26%
  • Publisher: 63%

PM मोदी की भाभी का देहांत, इन बीमारियों का चल रहा था इलाज-

हर्ट अटैक से पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी की पत्नी का देहांत जनसत्ता ऑनलाइन May 1, 2019 10:31 PM भाई प्रह्लाद उम्र में पीएम मोदी से दो साल छोटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई प्रह्लाद मोदी की पत्नी भगवती बेन बुधवार को नहीं रहीं। वह 55 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। बताया गया कि सुबह उन्हें हर्ट अटैक पड़ा था। समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट में कहा गया, “गुजरात के अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में भगवती बेन ने अंतिम सांसें लीं। उन्हें कई बीमारियां थीं।” सिविल अस्पताल के अधीक्षक एम.

एम प्रभाकर के हवाले से आगे बताया गया, “भगवती बेन को कई सालों से डायबिटीज थी। वह उसके अलावा हृदय और वृक्क की बीमारियों से भी पीड़ित थीं। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनका देहांत हो गया।’’ शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार होना था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह कार्यक्रम हो गया या फिर अंत्येष्टि गुरुवार को होगी। वहीं, पीएम के भी इस बाबत गुजरात पहुंचने से जुड़ी कोई खबर नहीं आई। बहरहाल, पीएम के छोटे भाई गुजरात फेयर प्राइस शॉप ऑनर्स एंड केरोसीन लाइसेंस होल्डर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। वह उनसे दो साल छोटे हैं। 13 सालों में दोनों की कम ही बात और मुलाकात हुई है। ये बात खुद प्रह्लाद ने कुछ समय पहले एक साक्षात्कार के दौरान बताई थी। Also Read किराना दुकान चलाने वाले पीएम के भाई कुछ दिनों पहले गुजरात सरकार के खिलाफ आंदोलन को लेकर भी सुर्खियों में छाए थे। बता दें कि राजनीति में आने के बाद नरेंद्र मोदी ने घर छोड़ दिया था। हालांकि, मां से उनका खासा लगाव है। समय-समय पर मां हीराबेन से मिलते रहते हैं। हाल ही में वह गुजरात में वोट डालने पहुंचे थे, तब भी उनसे मिले थे। Hindi News से जुड़े अपडेट और व्‍यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Jansatta /  🏆 4. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakखबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

भगवान काल भैरव का आशीर्वाद लेंगे PM मोदी, जिन्हें कहा जाता है काशी का कोतवालभगवान काल भैरव का आशीर्वाद लेंगे PM मोदी, जिन्हें कहा जाता है काशी का कोतवालवाराणसी सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले मोदी काल भैरव की पूजा करेंगे, जिन्हें काशी का कोतवाल कहा जाता है.
Read more »

चुनाव बनारसिया: मां गंगा के आशीर्वाद से मोदी का शंखनाद! Glimpses of PM Narendra Modi's grand show in Varanasi! - Lok Sabha Election 2019 AajTakचुनाव बनारसिया: मां गंगा के आशीर्वाद से मोदी का शंखनाद! Glimpses of PM Narendra Modi's grand show in Varanasi! - Lok Sabha Election 2019 AajTakबाबा विश्वनाथ की नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावशाली छवि का डंका बज गया. काशी की गलियां अपार जनसैलाब का गवाह बनीं. गंगा की लहरों की तरह मोदी समर्थकों में विश्वास की नई लहर पैदा हुई. पूरी काशी मोदी मोदी करने लगी. आज पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में मेगा रोड शो के जरिए 2019 के लिए हुंकार भरी. थोड़ी देर पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जन समूह को संबोधित करते हुए वाराणसी की जनता से आशीर्वाद मांगा. आज तक के इस पेशकश चुनाव बनारसिया में हम आपके सामने लाए बनारस के अलग- अलग संग जो आज पीएम मोदी की चुनावी रोड शो के दौरान देखने को मिले. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

मायावती को PM नरेंद्र मोदी का जवाब- पिछड़ी नहीं, अति पिछड़ी जाति का हूंमायावती को PM नरेंद्र मोदी का जवाब- पिछड़ी नहीं, अति पिछड़ी जाति का हूंकन्नौज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मैं जाति की राजनीति नहीं करता हूं, लेकिन बताना चाहता हूं कि मैं पिछड़ा नहीं, अति पिछड़ा हूं, लेकिन देश को अगड़ा बनाऊंगा.
Read more »

मायावती को PM नरेंद्र मोदी का जवाब- पिछड़ी नहीं, अति पिछड़ी जाति का हूं– News18 हिंदीमायावती को PM नरेंद्र मोदी का जवाब- पिछड़ी नहीं, अति पिछड़ी जाति का हूं– News18 हिंदीपीएम मोदी ने कहा कि मैं जाति की राजनीति नहीं करता हूं, लेकिन बताना चाहता हूं कि मैं पिछड़ा नहीं, अति पिछड़ा जाति से हूं, लेकिन देश को अगड़ा बनाऊंगा.
Read more »

कन्नौज: PM मोदी की ललकार, लोहिया की जमीन और समाजवाद का 'लिटमस टेस्ट'कन्नौज: PM मोदी की ललकार, लोहिया की जमीन और समाजवाद का 'लिटमस टेस्ट'वैसे तो कन्नौज का इत्र अपनी खुशबू के लिए देश-दुनिया में विख्यात है और बात राजनीतिक हो तो देश के सियासी मानचित्र में यहां की माटी दशकों से समाजवादियों को अपनी खुशबू से सराबोर करती आई है.
Read more »

जाति की जंग में प्रियंका गांधी की एंट्री, बोलीं- मुझे नहीं पता PM मोदी की कास्टजाति की जंग में प्रियंका गांधी की एंट्री, बोलीं- मुझे नहीं पता PM मोदी की कास्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को अति पिछड़ा बताने पर सियासत गरम हो गई है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है.
Read more »

‘मोदी की जाति’ पर छिड़ी जंग में कूदे जेटली, PM ने कभी नहीं की कास्ट पॉलीटिक्स‘मोदी की जाति’ पर छिड़ी जंग में कूदे जेटली, PM ने कभी नहीं की कास्ट पॉलीटिक्समोदी के अति पिछड़ी जाति के होने पर ट्विटर पर छिड़ी जुबानी जंग में कूदते हुए अरुण जेटली ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की जाति कैसे प्रासंगिक हो सकती है? उन्होंने कभी जाति की राजनीति नहीं की. वह राष्ट्रवाद से प्रेरित हैं.
Read more »

बहराइच में बोले PM नरेंद्र मोदी, 'मेरे डर की वजह से रुकी हैं आतंकवाद की घटनाएं'बहराइच में बोले PM नरेंद्र मोदी, 'मेरे डर की वजह से रुकी हैं आतंकवाद की घटनाएं'नरेंद्र मोदी ने कहा 'अब आपको मंदिरों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन पर बम धमाके की खबरें नहीं सुनाई देती हैं. ये मोदी के डर के कारण बंद हुआ है, लेकिन अभी वो सुधरे नहीं हैं, खतरा अभी टला है, खत्म होना बाकी है.
Read more »

अयोध्या में PM मोदी की आज रैली, अवध और पूर्वांचल की सीटों पर नजरअयोध्या में PM मोदी की आज रैली, अवध और पूर्वांचल की सीटों पर नजरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वांचल को साधने के लिए बुधवार को भगवान राम की नगरी अयोध्या की रणभूमि में उतर रहे हैं. सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस के प्रियंका गांधी कार्ड से बने राजनीतिक समीकरण को तोड़ने और पूर्वांचल के सियासी माहौल को एक बार फिर अपने नाम करने की रणनीति है.
Read more »

LIVE: जनता का प्यार विपक्ष देखर विपक्ष का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है: PM मोदीLIVE: जनता का प्यार विपक्ष देखर विपक्ष का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है: PM मोदीरैली को लेकर बीजेपी ने ताकत झोंक दी है, तो प्रशासन ने रैली सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसरों के साथ ही पुलिस-पीएसी और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 12:16:17