PM मोदी ने चुनावी भाषणों में एक नहीं, कई बार बोला 'हिंदू

Loksabha Elections 2024 News

PM मोदी ने चुनावी भाषणों में एक नहीं, कई बार बोला 'हिंदू
Loksabha ElectionsLoksabha Election 2024PM Narendra Modi
  • 📰 Quint Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 221 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 141%
  • Publisher: 51%

Prime Minister Modi Hindu and Muslim word in his Speech प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाषणों में एक नहीं, कई बार बोला है 'हिंदू - मुसलमान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने News 18 को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने अपने भाषण में हिंदू या मुसलमान शब्द का इस्तेमाल नहीं किया. क्विंट हिंदी की फैक्ट चेकिंग टीम 'वेबकूफ' ने पीएम के इस दावे की पड़ताल की है.

क्या पीएम का दावा सच है ? : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हालिया भाषणों में कई बार हिंदू और मुसलमान शब्द का इस्तेमाल किया है. हमने प्रधानमंत्री के पिछले एक हफ्ते के भाषण ही सुने तो उनमें हमें 5 बार हिंदू - मुसलमान शब्द का इस्तेमाल मिला.यही नहीं, बीजेपी के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल्स से लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग शुरू होने के बाद यानी 19 अप्रैल 2024 के बाद कई बार हिंदू - मुसलमान शब्द का इस्तेमाल किया गया है.PM का दावा सच नहीं, राहुल ने हालिया भाषणों में लिया है अडानी - अंबानी का नामपीएम ने क्या कहा ? : न्यूज चैनल News 18 को दिए इंटरव्यू में एंकर रूबिका लियाकत पीएम मोदी से सवाल करती हैं ''स्टेज पर आपने जब मुसलमानों का जिक्र किया तो घुसपैठिया, ज्यादा बच्चे पैदा करने वाला, इसकी क्या जरूरत आन पड़ी ? '' इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहामैं हैरान हूं जी. जब ज्यादा बच्चों की बात होती है तो सिर्फ मुसलमानों की बात जोड़ देते हैं. क्यों मुसलमानों के साथ अन्याय करते हैं आप ? उनके बच्चों को पढ़ा नहीं पा रहे हैं. किसी भी समाज के हों. गरीबी जहां है वहां बच्चे भी ज्यादा हैं.इसके बाद एंकर सवाल करती हैं कि ''आप कह रहे हैं मुसलमान अलग था, ज्यादा बच्चे पैदा करने वाली बात अलग?''. तब पीएम कहते हैं. ''मैंने ना हिंदू कहा है ना मुसलमान कहा है, मैंने कहा है कि इतने बच्चे हों जिसका आप लालन पालन कर सकें. सरकार को करना पड़े ऐसी स्थिति मत करो.''18:05 मिनट पर प्रधानमंत्री कहते हैं ''मैं जिस दिन हिंदू - मुसलमान करूंगा, मैं सार्वजनिक जीवन में रहने योग्य नहीं रहूंगा.''सबसे पहले प्रधानमंत्री के उन हालिया भाषणों पर नजर डालते हैं, जिसमें वो हिंदू या मुसलमान कहते दिख रहे हैं.पीएम ने नहीं कहा 'भाजपा कभी नहीं बना पाएगी विकसित भारत'अपने भाषण में 9:25 मिनट पर प्रधानमंत्री कहते हैं, आरजेडी-कांग्रेस की प्राथमिकता, आप लोग नहीं, बल्कि उनका अपना वोट बैंक है. अभी आपने सुना होगा, बिहार में जंगलराज लाने वाले जो व्यक्ति हैं, जो चारा घोटाले में अदालत ने सजा की हुई है, गुनहगार माना है. उन्होंने कहा कि मुसलमानों को आरक्षण दिया जाना चाहिए, वो भी पूरा का पूरा. यानि दलितों-पिछड़ों-आदिवासियों को मिलने वाला पूरा आरक्षण. ये अब सिर्फ मुसलमानों को देना चाहते हैं.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीअपने भाषण में 23 : 00 मिनट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गठबंधन पर पिछड़ों का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देने का आरोप लगाते हुए कहते हैं. इसी मुद्दे पर मैंने कांग्रेस को भी चुनौती दी थी. मैंने कहा था, कांग्रेस लिखकर दे कि वो देश में SC, ST, OBC का आरक्षण मुस्लिमों में नहीं बांटेंगे. वो धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं लगाएंगे. आज तीन हफ्ता हो गया. कांग्रेस और उसके साथियों के मुंह पर ताला लगा हुआ है. RJD वाले भी इधर-उधर की बातें कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस के वादों-इरादों को खारिज नहीं कर रहे. इसलिए मैं आज बिहार के हर पिछड़े, हर दलित, हर आदिवासी को गारंटी देता हूं, ये जंगलराज वाले, कांग्रेस वाले चाहें जितनी कोशिश कर लें, मोदी दलितों, पिछड़ों के आरक्षण की लूट नहीं होने देगा.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इस भाषण में 19:53 मिनट पर कहा TMC के MLA खुलेआम हिंदुओं को धमकी देते हैं. वो कहते हैं कि यहां हिन्दू कम बचे हैं, हम हिंदुओं को भागीरथी में डुबो देंगे. TMC उसका भी बचाव करती है, उसे सही ठहराती है. तुष्टीकरण का ऐसा खुला खेल, इतना अमानवीय चेहरा.कांग्रेस मेनिफेस्टो से जुड़ी Fake News, चैनलों से भी फैल रही?इस भाषण में 11: 17 मिनट के बाद प्रधानमंत्री आरोप लगाते हैं कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना दिया गया है. आगे विपक्ष पर ये भी आरोप लगाते हैं कि वो पिछड़े समुदायों का आरक्षण मुसलमानों को देंगे. पीएम ने कहा इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बना कर रख दिया है. साथियों, तुष्टिकरण की जिद में अब इंडी अलायंस, SC-ST-OBC को मिलने वाला आरक्षण भी छीनना चाहता है. ये लोग कह रहे हैं कि ये आरक्षण अब मुसलमानों को दिया जाए. और वो भी आधा-अधूरा नहीं, थोड़ा सा नहीं, पूरा का पूरा आरक्षण मुसलमानों को दिया जाए. क्या आपको ये बात मंजूर है? क्या आप इसे स्वीकार करेंगे?इस भाषण में 28 : 30 मिनट पर पीएम मोदी कहते हैं, ''कर्नाटका में रातों रात जितने भी मुसलमान लोग हैं, उन सबको रातों रात ओबीसी बना दिया, एक ऑर्डर निकाल दिया. मुख्यमंत्री ने ठप्पा मार दिया. जो OBC को आऱक्षण मिलता है, उसका सबसे बड़ा हिस्सा जो रातों रात ओबीसी बन गए, उन्होंने लूट लिया.'' हमने भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल्स चेक किए, तो इनसे किए गए पोस्ट में भी कई बार हिंदू और मुसलमान शब्द का इस्तेमाल किया गया है. ज्यादातर बार प्रधानमंत्री के भाषण शेयर करते हुए ही हिंदू और मुसलमान शब्द इन पोस्ट्स में इस्तेमाल हुए हैं. एक - एक कर देखिए. बीजेपी बीजेपी उत्तरप्रदेश बीजेपी कर्नाटक बीजेपी महाराष्ट्र @BJP4Maharashtraनिष्कर्ष : मतलब साफ है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये दावा सच नहीं है कि उन्होंने अपने भाषणों में हिंदू और मुसलमान नहीं कहा है. कांग्रेस ने नहीं की 'संपत्ति जब्त करने' की घोषणा, PM का दावा सच नहींं

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Quint Hindi /  🏆 16. in İN

Loksabha Elections Loksabha Election 2024 PM Narendra Modi Prime Minister Narendra Modi नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी FAKE NEWS FACT CHECK Modi Anti Muslim Speech Modi Hate Soeech Modi Hate Speech लोकसभा चुनाव 2024 लोकसभा चुनाव

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'देश को गरीबी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है, अलीगढ़ में बोले PM मोदी'देश को गरीबी और भ्रष्टाचार से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है, अलीगढ़ में बोले PM मोदीPM Modi Rally in Aligarh: पीएम मोदी ने सोमवार को अलीगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा.
Read more »

'कांग्रेस का ये खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है', यूपी के आंवला में बोले PM मोदी'कांग्रेस का ये खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है', यूपी के आंवला में बोले PM मोदीPM Modi Aonla Rally: पीएम मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के आंवला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा.
Read more »

कांग्रेस पर भड़के सीएम योगी, कहा- अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है ये पार्टीकांग्रेस पर भड़के सीएम योगी, कहा- अल्पसंख्यकों को गोमांस खाने का अधिकार देना चाहती है ये पार्टीयूपी के मुरादाबाद में एक चुनावी रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कई गंभीर आरोप लगाए.
Read more »

'पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है कांग्रेस', कोल्हापुर में बोले PM मोदी'पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है कांग्रेस', कोल्हापुर में बोले PM मोदीPM Modi Rally in Kolhapur: पीएम मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:51:33