प्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान कहा कि इस दिवाली देश वासियों को गिफ्ट मिलेगा. सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लाने की भी घोषणा की है, जिससे टैक्स भारी मात्रा में कम होंगे. देखें पीएम मोदी क्या बोले.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने युवाओं से लेकर कारोबारियों के लिए दो खास तोहफा दिया है. उन्होंने आज युवाओं के लिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का ऐलान किया, जो करीब 3.
5 लाख युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी. उन्होंने कहा कि आज से ही इस योजना की शुरुआत की जा रही है. दूसरा तोहफा- GST को लेकर भी प्रधानमंत्री ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि दिवाली से हमारी सरकार नया जीएसटी रिफॉर्म लेकर आ रही है, जिसके तहत मौजूदा जीएसटी दरों की समीक्षा की जाएगी. साथ ही टैक्स स्लैब को भी तर्कसंगत बनाया जाएगा.GST के तहत कई तरह के टैक्स स्लैब हैं, जो वस्तुओं पर अलग-अलग हैं. नए जीएसटी रिफॉर्म्स के तहत इन सभी वस्तुओं पर लगने वाले GST की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद यह तय किया जाएगा कि किस वस्तु पर कितनी जीएसटी दर लागू होगी. अभी मौजूदा जीएसटी स्लैब 0%, 5%, 12%, 18%, 28% लागू हैं. इसके अलावा कीमती धातुओं पर 0.25% और 3% की विशेष दरें भी लागू हैं. रिपोर्ट्स है कि इस स्लैब को कम किया जा सकता है. पीएम विकसित रोजगार योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम विकसित भारत रोजगार योजना, नौवजवानों के लिए रोजगार के नए-नए अवसर पैदा करेगी. यह योजना पहली बार प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले युवाओं को 15000 रुपये देगी. यह राशि दो किश्तों में दिए जाएंगे. पहली किश्त 6 महीने पूरे होने और दूसरी किश्त 1 साल के पूरे होने के बाद दिया जाएगा. Advertisement किसे मिलेगा इस योजना का लाभ? इस योजना के तहत उन लोगों को ही लाभ दिया जाएगा, जिनकी सैलरी 1 लाख रुपये तक ही है. इससे ज्यादा सैलरी पाने वाले युवाओं को प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 15000 रुपये का लाभ नहीं मिलेगा. साथ ही EPFO रजिस्टर्ड भी होना आवश्यक है. अगर ईपीएफ के तहत रजिस्टर्ड नहीं हैं तो भी इस योजना के तहत लाभ नहीं मिलेगा. कंपनियों को मिलेगा सपोर्टपीएम मोदी ने कहा कि इस योजना के तहत रोजगार देने वाली कंपनियों को भी सपोर्ट किया जाएगा. सब्सिडी के तौर पर उन्हें भी इस योजना के तहत मदद दी जाएगी. इस योजना के तहत कंपनियों को हर कर्मचारी पर 3000 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी. हालांकि यह सुनिश्चित हो कि कर्मचारी की नौकरी 6 महीने तक रहे. लाल किले से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में लोगों की मदद के लिए चलाई जाने वाली अन्य योजनाओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना ने महिलाओं के जीवन को बदला है. उन्होंने रेहड़ी-पटरी वालों के लिए शुरू की गई पीएम स्वनिधि योजना का भी जिक्र किया. ---- समाप्त ----
15 August Independence Day New Government Scheme PM Vikasit Bhara Scheme GST Reforms GST Rate Cuts 2025 PM Modi GST Announcement Independence Day GST Relief GST Reduction Diwali Gift India GST News GST Slab Changes 2025 PM Modi Independence Day Speech GST Rates For Consumers GST Rates For Businesses Diwali Shopping GST Benefits India Tax Relief 2025 Independence Day 2025
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM मोदी का बिहार दौरा 'खाली पोटली' के अलावा कुछ नहीं, इन्होंने लोकतंत्र का उपहास बनाया है: RJDप्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को आरजेडी के राज्यसभा सांसद और प्रवक्ता मनोज झा ने भावविहीन, दर्शनविहीन, भ्रम की स्थिति पैदा करने वाला और खाली पोटली वाला बताया।
Read more »
'मेरी इतनी औकात नहीं', सुष्मिता सेन को गिफ्ट देने को लेकर एक्स बॉयफ्रेंड ने कही ऐसी बातमनोरंजन Rohman Shawl On Sushmita Sen: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को लेकर उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन ने बताया है कि वो सुष्मिता को डायमंड गिफ्ट करना चाहते हैं.
Read more »
रक्षाबंधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएंरक्षाबंधन पर राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
Read more »
प्रधानमंत्री मोदी ने 'विश्व संस्कृत दिवस' पर देशवासियों को शुभकामनाएं दींप्रधानमंत्री मोदी ने 'विश्व संस्कृत दिवस' पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
Read more »
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
Read more »
PM मोदी ने बताया इस दिवाली देशवासियों को क्या 'गिफ्ट' मिलेगा; देखेंप्रधानमंत्री मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित किया. पीएम ने इस दौरान कहा कि इस दिवाली देश वासियों को गिफ्ट मिलेगा. सरकार ने नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लाने की भी घोषणा की है, जिससे टैक्स भारी मात्रा में कम होंगे. देखें पीएम मोदी क्या बोले.
Read more »
