आजतक के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी ने कालेधन पर सबसे बड़ा हमला बोला है और टैक्स में इजाफा हुआ है ModiOnAajTak (rahulkanwal)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी को अपनी उपलब्धि बताते हुए इसके फायदे गिनाए हैं. आजतक के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा कि नोटबंदी ने कालेधन पर सबसे बड़ा हमला बोला है और टैक्स में इजाफा हुआ है.
जब पीएम मोदी से सवाल किया गया कि आपके विरोधी नोटबंदी को सबसे बड़ी चूक बताते हैं. क्या आप नोटबंदी को सबसे बड़ी कामयाबी मानते हैं या फिर चूक मानते हैं? इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने नोटबंदी चुनाव जीतने के लिए नहीं की थी. हालांकि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव हमारे विरोधी नोटबंदी के मुद्दे को लेकर लड़े थे, लेकिन जनता ने उनके मुंह पर ऐसा थप्पड़ मारा कि वो नोटबंदी का नाम नहीं लेते हैं.' उन्होंने कहा कि अब भी विपक्षी नेता नोटबंदी को लेकर कभी-कभी रो पड़ते हैं, क्योंकि नोटबंदी की वजह से उनका सबकुछ लुट गया है. नोटबंदी के बाद मंत्रियों और बाबुओं के घर से बोरे में नोट निकले. नोटबंदी से एक लाख 30 हजार करोड़ रुपये उजागर हुए. उन्होंने कहा कि हमने 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बेनामी संपत्तियों को जब्त किया. तीन लाख से ज्यादा फर्जी कंपनियों पर ताला गया दिया, जिससे एक-एक कमरे में चल रहा अरबों और खरबों का कारोबार बंद हो गया. पीएम मोदी ने नोटबंदी के फायदे गिनाते हुए कहा कि इससे आजादी के इतने साल बाद जितना टैक्स रेट था, वो दोगुना हो गया है. इसकी वजह यह थी कि नोटबंदी के बाद लोगों को लगा कि अब काले धंधे और कालेधन से देश में काम चलना मुश्किल है. लिहाजा ईमानदारी के रास्ते पर चलना चाहिए. नोटबंदी ने कालेधन पर इतना बड़ा हमला बोला है कि देश की मानसिकता में बहुत बड़ा बदलाव आया. इससे अर्थव्यवस्था को भी बहुत बड़ा फायदा हुआ. इससे मुद्रास्फीति भी कम हुई है. नोटबंदी से लोगों में जागरुकता आई है और कालाधन रखने वालों को पकड़ा जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में महंगाई का ना बढ़ना मजबूत अर्थव्यवस्था का प्रतीक है. साल 2014 में यूपीए के सत्ता से बाहर होने की वजह महंगाई दर बढ़ना भी था. मोदी ने नोटबंदी और जीएसटी के अमल पर अपनी सरकार की आलोचना को सिरे भी से खारिज कर दिया. अर्थव्यवस्था के प्रबंधन को लेकर पीएम मोदी ने पूरी तरह से संतोष जताया. जब उनसे कहा गया कि विपक्षी दल आरोप लगाते हैं कि नोटबंदी, किसानों की समस्या और जीएसटी से मुद्दा भटकाने के लिए पीएम मोदी सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर स्ट्राइक की चर्चा करते हैं. इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'अगर मेरे हर भाषण को देखा जाएगा, तो मैं उनमें किसान, बिजली, सड़क पर भी बोलता हूं और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी बोलता हूं. अगर मेरा 40 मिनट का भाषण होता है, तो मैं 3 से 4 मिनट सुरक्षा के मुद्दे पर बोलता हूं.' उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सेनाध्यक्ष को सड़क का गुंडा कहती है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस ने सुरक्षा के मुद्दे को दरकिनार क्यों किया? मुद्रा योजना के सवाल पर पीएम मोदी ने कहा, 'मुद्रा योजना के तहत साढ़े चार करोड़ लोगों को पहली बार बैंक से लोन मिला.' रोजगार के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर सड़क बनती है और विकास होता है, तो क्या बिना रोजगार के सड़क बनती है? उन्होंने कहा कि दो आईटी कंपनियों ने हाल में कहा कि उन्होंने 400 गुना लोगों को नौकरी दी है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मोदी बायोपिक: चुनाव आयोग ने सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट में जमा कराई रिपोर्टचुनाव आयोग ने सीलबंद लिफाफे में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक को लेकर अपनी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में उच्चतम न्यायालय में जमा करवा दी है। LoksabhaElections2019 narendramodibiopic
Read more »
ओडिशा में मोदी ने साधा पटनायक पर निशाना, कहा- बौखलाहट में मुझे गाली देते हैंपीएम ने कहा कि मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता को, ओडिशा के हर मतदाता को कहूंगा कि आप पूरी मजबूती से डटे रहिए. ओडिशा में BJD का जाना और भाजपा का आना तय है. जो विरोधी हैं उनमें सरकार के कार्यों पर सवाल उठाने की ताकत नहीं है, इसलिए बौखलाहट में मुझे गाली देते हैं.
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में यूपी के मुरादाबाद में 64.11%, रामपुर में 60%, संभल में 61.80%, फिरोजाबाद में 58.80%, मैनपुरी में 57.80%, बदायू में 57.50%, आंवला में 59.18%, बरेली में 61.49%, पीलीभीत मेलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - बीजेपी ने चंडीगढ़ और पंजाब की लोकसभा सीटों के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम जारी किए। सनी देओल गुरदासपुर से, सोम प्रकाश होशियारपुर से और किरण खेर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ेंगीलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। वैसे तो मतदान शातिपूर्ण तरीके से हुए लेकिन पश्चिम बंगाल में छिटपुट हिंसा की भी खबरें आईं। उधर, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ईवीएम में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस बीच आज फिल्म अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - शिवमोग्गा, कर्नाटक: आंशिक रूप से लकवाग्रस्त बुजुर्ग दंपती मतदान के लिए एंबुलेंस से मतदान केंद्र आए।लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
LIVE UPDATES: Lok Sabha Chunav 2019 3rd Phase Polling - मेरे खिलाफ एक फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें अदालत ने अपना फैसला सुनाया। निर्णय का सार यह है कि यह एक राजनीति से प्रेरित मामला था और इस मामले में कोई सबूत नहीं है। मैं राहुल गांधी के कानूनी ज्ञानलोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 63.24% वोटिंग हुई। तीसरे चरण में असम में 78.29%, बिहार में 59.97%, गोवा में 71.09%, गुजरात में 60.21%, जम्मू कश्मीर में 12.86%, कर्नाटक में 64.14%, केरल में 70.21%, महाराष्ट्र में 56.57% वोटिंग हुई। इसके अलावा ओडिशा में 58.18%, त्रिपुरा में 78.52%, उत्तर प्रदेश में 57.74%, पश्चिम बंगाल में 79.36%, छत्तीसगढ़ में 65.91%, दादरा और नगर हवेली में 71.43%, दमन और दीव में 65.34% वोटिंग हुई। चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...
Read more »
खबरदार: वाराणसी में पीएम मोदी से सीधे टकराव से हटीं प्रियंका! Massive crowd in road show reflects presence of Modi magic - khabardar AajTakआज वाराणसी में पीएम मोदी का करीब ढाई घंटे का रोड शो हुआ, रोड शो के दौरान वाराणसी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ गया. जहां- जहां से पीएम नरेंद्र मोदी का काफिला निकला, वहां हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. कुछ इसी प्रकार की तस्वीर हमने 2014 में पहली बार देखी थी जब नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के लिए पहली बार वाराणसी में नामांकन भरने के लिए आए थे. पांच साल बाद वो प्रधानमंत्री के तौर पर नामांकन भरने आए हैं और इस नामांकन से पहले आज जो वाराणसी की सड़कों पर नरेंद्र मोदी के नाम का माहौल दिखा वो इस बात को पुख्ता करता है कि आज के दौर में राजनीति के सबसे बड़े ब्रांड नरेंद्र मोदी की चमक और धमक अभी बनी हुई है. आज पीएम मोदी भगवामय दिखे, तो काशी मोदीमय दिखी. आज खबरदार में हम आपको बताएंगे आज वाराणसी की सड़कों का क्या माहौल था, किस तरह से पीएम नरेंद्र मोदी समर्थक अलग अलग रंग में दिख रहे थे.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
