PM मोदी बोले- बंगाल हिंसा TMC गुंडों की दादागिरी, ईश्‍वर चंद्र विद्यासागर की भव्‍य मूर्ति बनवाएंगे

United States News News

PM मोदी बोले- बंगाल हिंसा TMC गुंडों की दादागिरी, ईश्‍वर चंद्र विद्यासागर की भव्‍य मूर्ति बनवाएंगे
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 297 sec. here
  • 6 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 122%
  • Publisher: 63%

लोकसभा चुनाव 2019: PM मोदी ने कहा- बंगाल हिंसा TMC गुंडों की दादागिरी ईश्‍वर चंद्र विद्यासागर की भव्‍य मूर्ति बनवाएंगे Election2019 Electionswithndtv PMModi

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मऊ में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने अपने भाषण में बंगाल में हुई हिंसा का भी जिक्र करेत हुए कहा कि बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है.

चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है. मैं तो सोच रहा था कि जिस तरह ममता दीदी वहां पर यूपी-बिहार-पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं, उन्हें बाहरी बताकर अपनी राजनीति कर रही हैं, बहन मायावती इस पर ममता दीदी को जरूर खरी-खोटी सुनाएंगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. मुझे याद है कुछ महीना पहले जब पश्चिमी मेदिनिपुर में मेरी रैली थी, तो किस तरह की अराजकता वहां टीएमसी द्वारा फैलाई गई थी. इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हट जाना पड़ा था. कुछ दिन पहले कूच बिहार में मेरी रैली के लिए जहां मंच बनना था, वहीं पर दीदी ने अपनी पार्टी का बड़ा सा मंच बनवा दिया था. उन्‍होंने कहा कि दीदी का ये रवैया तो मैं बहुत दिन से देख रहा हूं. अब पूरा देश भी देख रहा है. पीएम मोदी ने घोसी संसदीय सीटके भाजपा उम्मीदवार हरिनारायण राजभर के लिए चुनाव प्रचार किया. यहां लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण 19 मई को मतदान होगा.पीएम मोदी ने कहा कि टीएमसी के गुंडों की ये दादागीरी परसों रात भी देखने को मिली है. परसों, कोलकाता में भाई अमित शाह के रोड शो के दौरान टीएमसी के गुंडों ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया. ऐसा करने वालों को कठोर से कठोर सज़ा दी जानी चाहिए. पीएम मोदी ने कहा, ''...वहीं, मैं ये भी कहना चाहता हूं कि ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी के विजन के लिए समर्पित हमारी सरकार, उसी जगह पर पंचधातु की एक भव्य मूर्ति की स्थापना करेगी.'' पीएम मोदी ने कहा कि ईश्वर चंद विद्यासागर मात्र बंगाल की ही नहीं बल्कि भारत की महान विभूति हैं. वो महान समाज सुधारक, शिक्षा शास्त्री ही नहीं बल्कि गरीबों और दलितों के संरक्षक भी थे. महिलाओं के अधिकारों के लिए उन्होंने उस दौर में आवाज उठाई थी. PM Narendra Modi in Mau: Some months back during my rally in West Medinipur, TMC goons indulged in hooliganism. After this in Thakurnagar the situation was such that I had to cut short my speech and was forced to leave the stage pic.twitter.com/dti8N8DvrD — ANI UP May 16, 2019उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार के तो मूल में बंगाल की सांस्कृतिक भक्ति है. वेद से विवेकानंद तक, नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी तक, हमारे चिंतन-मनन को बंगाल की ऊर्जा ने ही प्रभावित किया है. 21वीं सदी में देश को एक बुलंद हौसले वाली, पूर्ण बहुमत वाली मजबूत सरकार चाहिए. पीएम मोदी ने कहा कि मजबूत सरकार ही जय जवान, जय किसान के नारे को साकार कर सकती है. मजबूत सरकार से ही एक विकसित भारत का सपना सच हो सकता है. मजबूत सरकार ही पूर्वांचल और पूर्वी भारत का विकास भी कर सकती है. Election 2019: बंगाल में प्रचार पर रोक- कांग्रेस ने बताया 'लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन' तो TMC बोली- EC ने PM मोदी को दिया 'तोहफा' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के महागठबंधन पर जमकर प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि देश इन महामिलावटी दलों की सच्चाई पहले दिन से जानता है. देश को पता है कि मोदी हटाओ का नारा तो बहाना था. असल में इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छुपाना था! इसलिए ये जैसे-तैसे कोशिश कर रहे थे कि देश में एक खिचड़ी सरकार बन जाए. उन्‍होंने कहा कि यहां उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा ने जाति के आधार पर एक अवसरवादी गठबंधन करने की कोशिश की. लखनऊ में एसी कमरे में बैठकर ऊपर-ऊपर से तो डील हो गई, लेकिन जमीन से कटे हुए ये नेता, अपने कार्यकर्ताओं को ही भूल गए. नतीजा ये कि सपा और बसपा के कार्यकर्ता आज भी एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. PM Modi in Mau: We saw hooliganism by TMC workers again during Bhai Amit Shah's roadshow in Kolkata, they vandalized Ishwar Chandra Vidyasagar's statue. We are committed to Vidyasagar's vision and will install his grand statue at the same spot pic.twitter.com/avn1VN1QQ8 — ANI UP May 16, 2019Election 2019: पश्चिम बंगाल में ‘गुंडाक्रेसी' में तब्दील हो गई है ‘डेमोक्रेसी': पीएम मोदी पीएम मोदी ने कहा कि इन लोगों ने कुछ जातियों को अपना गुलाम समझ लिया था. उन्‍होंने कहा कि 2014 में पहली बार समझाने के बाद, 2017 में दूसरी बार समझाने के बाद अब 2019 में उत्तर प्रदेश इन दलों को थोड़ा ठीक से समझाने जा रहा है कि जातियां आपकी गुलाम नहीं हैं. बुआ हों या बबुआ हों, इन लोगों ने गरीबों से खुद को इतना दूर कर लिया है, अपने आसपास इन लोगों ने पैसे की, वैभव की, बाहुबल की, अपने दरबारियों की इतनी ऊंची दीवार खड़ी कर ली है, कि इन्हें गरीबों का सुख-दुःख नजर नहीं आता. एक तरफ आपका ये सेवक देश की बेटियों को सशक्त करने में जुटा है, वहीं ये महामिलावटी वोट के लिए बेटियों का अपमान करते हैं. पीएम मोदी ने अपने भाषण में तीन तलाक का भी जिक्र किया और कहा कि मुस्लिम बहनों को तीन तलाक के नर्क से मुक्ति दिलाने का बीड़ा भी हमारी सरकार ने उठाया. लेकिन इन महामिलावटी लोगों ने मिलकर मुस्लिम बहनों-बेटियों को इंसाफ मिलने में रोड़े अटकाए. सरकार चाहती है कि मुसलिम महिलाओं को उनकी भावनाओं के मुताबिक, उनकी आस्था के दायरे में ही तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने का अधिकार मिले, लेकिन ये महामिलावटी दल, ऐसा भी होने नहीं दे रहे. Lok Sabha Election 2019: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी की रैलियों को इजाजत देने पर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल साथ ही पीएम मोदी ने सपा-बसपा गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि गठबंधन ने यहां से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जो बलात्कार के आरोप में भगोड़ा है. उन्‍होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का तो इतिहास यूपी के लोग जानते हैं, लेकिन बहन जी, क्या आप ऐसे उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगी? सपा के समय यूपी में बेटियों की क्या स्थिति थी, ये सब जानते हैं. लेकिन महिला सुरक्षा को लेकर आपका बर्ताव भी अब सवालों के घेरे में है. PM Narendra Modi in Mau: I had thought the way Mamata didi is targeting UP-BIhar Purvanchal ppl, calling them outsiders for her politics, Behen Mayawati will surely slam Mamata didi, but this did not happen pic.twitter.com/aCcnyzF6Lc — ANI UP May 16, 2019उन्होंने अपने भाषण में राजस्‍थान के अलवर में हुए गैंगरेप का भी जिक्र किया. उन्‍होंने कहा कि कुछ दिन पहले राजस्थान के अलवर में एक दलित बेटी के साथ गैंगरेप किया गया था. वहां बहन जी के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चल रही है. कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को देखते हुए उस दलित बेटी के साथ हुए इस राक्षसी अपराध को छिपाने की कोशिश की. बहन जी सब जानती हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बजाय वो मोदी को गालियां देने में जुटी हैं. पीएम मोदी ने कहा कि महिला हितों, महिला सुरक्षा के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. आजादी के इतिहास में पहली बार, रेप केस में फांसी की सज़ा का प्रावधान इस चौकीदार ने किया है. टिप्पणियांGeneral Election: समय से पहले कैंपेन खत्म करने पर ममता बनर्जी का हमला- 'रोक का फ़ैसला EC का नहीं मोदी-शाह का'

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

मुंबई के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लगे मोदी-मोदी के नारेमुंबई के मंदिर में दर्शन करने पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लगे मोदी-मोदी के नारेजैसे ही वाड्रा मंदिर में पहुंचे, बीजेपी के कार्यकर्ताओं का एक समूह 'मोदी, मोदी, मोदी', 'मोदी जिंदाबाद', 'भारत माता की जय' के नारे लगाने लगा.
Read more »

मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेमंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे रॉबर्ट वाड्रा, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारेजब पत्रकारों ने वाड्रा से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि 'मंदिर में राजनीतिक बातें नहीं की जानी चाहिए। धार्मिक यात्रा पर मुंबा देवी दर्शन के लिए आया हूं।
Read more »

जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रारजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर की हत्या के दोषियों की उम्रक़ैद की सज़ा बरक़रार JNU Chandrashekhar PatnaHighCourt जेएनयू चंद्रशेखर पटनाहाईकोर्ट
Read more »

मोदी कैबिनेट के मंत्री की भविष्यवाणी, यूपी और महाराष्ट्र में घटेगी NDA की सीटेंमोदी कैबिनेट के मंत्री की भविष्यवाणी, यूपी और महाराष्ट्र में घटेगी NDA की सीटेंएनडीए खेमे में दलित चेहरा और पीएम मोदी के कैबिनेट के अहम सदस्य रामदास अठावले ने कहा है कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में एनडीए की सीटें कम होंगी. हालांकि उन्होंने ये भी दावा किया है कि केंद्र में एनडीए की ही सरकार बनेगी.
Read more »

पीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोलपीएम मोदी के ख़िलाफ़ बयान और मोदी के विवादित बोलचुनावों में कई नेताओं की ऐसी ज़ुबान फिसली है कि वो निजी ज़िंदगी में भी तांक-झांक पर उतर आए हैं.
Read more »

प्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीप्रियंका गांधी के सामने लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, तो कार से उतरीं और..– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव के अंतिम दौर के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी मध्य प्रदेश की सियासत में एंट्री मार दी है. प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थीं. इस दौरान वह उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद रतलाम और इंदौर में रोड शो भी किया. इस दौरान इंदौर में एक दिलचस्प वाकया हुआ जब उनके सामने मोदी-मोदी के नारे लगे.
Read more »

ममता की इलाहाबाद दुरंतो की जगह चलेगी मोदी की हमसफर एक्सप्रेसममता की इलाहाबाद दुरंतो की जगह चलेगी मोदी की हमसफर एक्सप्रेसनई ट्रेन सितंबर से इलाहाबाद-नई दिल्ली-इलाहाबाद दुरंतो एक्सप्रेस की जगह लेगी. इसका परिचालन सप्ताह में 4 दिन किया जायेगा.
Read more »

मोदी-शाह की सरकार जाते ही योगी के मठ में जाने की तैयारी होगी: मायावतीमोदी-शाह की सरकार जाते ही योगी के मठ में जाने की तैयारी होगी: मायावती
Read more »

अमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंअमित शाह के कोलकाता रोड शो में हिंसा: TMC ने मांगा EC से समय तो BJP बोली- ममता के प्रचार पर लगे बैन, 10 बड़ी बातेंभाजपा अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के मंगलवार को कोलकाता में हुए विशाल रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. हालांकि शाह को किसी तरह की चोट नहीं आई और पुलिस उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में हिंसा भड़क उठी जब विद्यासागर कॉलेज के भीतर से टीएमसी के कथित समर्थकों ने शाह के काफिले पर पथराव किया, जिससे दोनों पार्टियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई. गुस्साए भाजपा (BJP) समर्थकों ने भी उसी तरह प्रतिक्रिया दी और कॉलेज के प्रवेशद्वार के बाहर टीएमसी प्रतिद्वंद्वियों के साथ मारपीट करते नजर आए. बाहर खड़ी कई मोटरसाइकलों को आग के हवाले कर दिया गया. ईश्वर चंद्र विद्यासागर की आवक्ष प्रतिमा भी झड़प के दौरान तोड़ दी गई. पुलिसकर्मी पानी भरी बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते देखे गए. रोडशो के लिए तैनात किए गए कोलकाता पुलिस (Kolkata Police) के दस्ते ने तुरंत हरकत में आते हुए इन समूहों का पीछा किया.
Read more »

जानें क्यों थाने के बाहर धरने पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी?जानें क्यों थाने के बाहर धरने पर बैठे पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी मंगलवार (14 मई) को करीब 4 घंटे तक पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठे रहे। बताया जा रहा है कि अजमेर से जयपुर की ओर जाते वक्त उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट नहीं दी गई तो वह नाराज हो गए।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:36:31