PM narendramodi से मिलकर कोटा के साइंटिस्ट शहीदों की सहायता के लिए देंगे इतने करोड़
कोटा निवासी और मुंबई में साइंटिस्ट मुर्तजा अली ने इसके लिए पीएमओ से संपर्क कर प्रधानमंत्री से मिलने का समय मांगा है. बताया जा रहा है कि पीएमओ ने उन्हें दो-तीन दिन में मीटिंग फिक्स करने का जवाब भेजा है.
आपको बता दें कि, वे यह राशि अपनी टैक्सेबल आय से देंगे.मुर्तजा ने बताया कि पीएम से मिलकर उन्हें 110 करोड़ का चेक सौंपेंगे. साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए नई योजनाओं व कुछ नई टेक्नोलॉजी के बारे में भी बातचीत करेंगे.उन्होंने यह भी बताया, ''हमने फंड में 110 करोड़ रुपए देने के लिए पूरी कागजी कार्रवाई कर रखी है. पीएमओ के निर्देश के अनुसार चेक या डीडी से भुगतान कर देंगे. बस मीटिंग फिक्स होने के ई-मेल का इंतजार कर रहे हैं.''मुर्तजा जन्म से ब्लाइंड हैं. उन्होंने यहां के कोटा कॉमर्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. उनके परिवार का पुश्तैनी बिजनेस ऑटोमोबाइल का था. ऐसे में उन्होंने मोबाइल और डिश टीवी के क्षेत्र में कार्य किया. वर्ष 2010 में वे किसी काम से जयपुर गए. वहां एक पेट्रोल पंप पर जब वे पेट्रोल लेने पहुंचे तो उसी दौरान एक युवक ने मोबाइल रिसीव किया और आग लग गई. इसका कारण जानने के लिए उन्होंने स्टडी शुरू की. इस तरह उन्होंने फ्यूल बर्न रेडियेशन टेक्नोलॉजी का इजाद किया. इस टेक्नोलॉजी के जरिए जीपीएस, कैमरा या अन्य किसी उपकरण के बगैर ही किसी भी वाहन को ट्रेस किया जा सकता है. अब एक कंपनी के साथ करार से उनको अच्छी रकम मिली है.कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में देश के लिए शहीद हुए वीर जवानों के लिए पूरा देश एकजुट हुआ है. जिसमें भारत का हर नागरिक अपनी तरफ से आगे बढ़कर शहीदों के परिवार के लिए मदद के तौर पर आगे आया है. वहीं, कोटा के रहने वाले इस शख्स ने राष्ट्रीय राहत कोष में 110 करोड़ की रकम देने की पेशकश वाकई काबिलेतरफ कदम है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमलारूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई इस मुलाकात के दौरान स्वराज ने कहा, 'मैं ऐसे वक्त में चीन आई हूं जब भारत में शोक और गुस्से का माहौल है.
Read more »
PM मोदी 15000 जगहों से बीजेपी के 1 करोड़ बूथ वर्कर्स को देंगे जीत का मंत्रमिशन 2019 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को देश भर के 15 हजार स्थानों पर एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे. एक करोड़ बीजेपी कार्यकर्ता नमो (NaMo) ऐप के माध्यम से पीएम मोदी के साथ जुड़ेंगे.
Read more »
NEWS FLASH: भारतीय पायलट को रिहा करेंगे : पाकिस्तानी संसद में प्रधानमंत्री इमरान खानभाजपा (BJP) के मुताबिक इसके तहत प्रधानमंत्री देश के लगभग एक करोड़ लोगों से जुड़ेंगे. भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख अनिल बलूनी ने अपने बयान में कहा कि देश के सभी जिले, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर लगभग 15 हजार स्थानों से नमो ऐप के जरिये प्रधानमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, स्वयंसेवकों एवं विशिष्ट नागरिकों से जुड़ेंगे. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे. बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 12 बजे देश भर के लगभग एक करोड़ से अधिक लोगों से नमो एप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, वालंटियर्स एवं अन्य विशिष्ट नागरिकों से महासंवाद करेंगे.
Read more »
ममता बनर्जी ने मांगे एयरस्ट्राइक के सबूत, PM मोदी से पूछा- कितने आतंकी मारे?Mamata Banerjee ममता बनर्जी ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया में कहा जा रहा है कि एयरस्ट्राइक में कोई मौत नहीं हुई, ऐसे में मोदी सरकार हमें बताए कि कितने बम गिराए गए, और कितने लोग मारे गए.
Read more »
यवतमाल- वाशिम लोकसभा सीट: शिवसेना का गढ़, कांग्रेस चाहती है वापसीमालूम हो कि वर्ष 2009 में हुए परिसीमन के बाद यवतमाल लोकसभा सीट तीन हिस्सों में बंट गया जिसमें एक हिस्सा वाशिम जिले से जुड़ा, दूसरा चंद्रपुर जिले से तो तीसरा मराठवाड़ा के हिंगोली जिले से. दो बार वाशिम लोकसभा सीट से सांसद रह चुकी गवली ने परिसीमन के बाद वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से यवतमाल जुड़ जाने के बावजूद जीत हासिल की. 2009 के लोकसभा चुनाव में भावना गवली ने कांग्रेस के दमदार प्रत्याशी हरिभाऊ राठोड को 53 हजार वोटों से हराया.
Read more »
