PM मोदी ने जगन रेड्डी को लगाया गले, क्या एनडीए परिवार में होगी एंट्री?

United States News News

PM मोदी ने जगन रेड्डी को लगाया गले, क्या एनडीए परिवार में होगी एंट्री?
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 128 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 55%
  • Publisher: 63%

वाईएसआर कांग्रेस के एनडीए में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं हैं

आंध्र प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली पहुंचकर मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान जगन ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी. वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनका गले लगाकर स्वागत किया.

इस दौरान दोनों में काफी गर्मजोशी देखी गई. इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस के एनडीए में शामिल होने की अटकलें और तेज हो गईं. कुछ वक्त पहले तक एनडीए के साथी रहे टीडीपी के चीफ और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने चुनाव के पहले मोदी की मुखालफत करते हुए विपक्षी नेताओं को एकजुट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. इसके लिए उन्होंने कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर एक मंच पर आने की कवायद की. हालांकि उनकी सारी मेहनत और कवायद धरी की धरी रह गई जब चुनाव नतीजों में विपक्षी और गठबंधन को करारी श‍िकस्त का सामना करना पड़ा और बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिल गया. वहीं, आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 46 साल के जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने 175 में से 151 सीटों पर कब्जा कर चंद्रबाबू नायडू की पार्टी को करारी शिकस्त देने में कामयाबी पाई. इस चुनाव में टीडीपी को महज 23 सीटें मिली हैं. साथ ही वाईएसआर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी 25 में से 22 सीट जीतकर बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि टीडीपी 3 सीटों पर ही स‍िमट गई. इसके साथ ही प्रदेश में एक नए प्रतिनिधित्व का उदय का रास्ता साफ हो चुका है.आंध्र प्रदेश में 23 मई को आने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल में वाईएसआर कांग्रेस को टीडीपी से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. ऐसे में कांग्रेस ने जगन को अपने साथ लाने की कोशिश की. एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने यूपीए की ओर से जगन मोहन से फोन पर बात करने की कोशिश की, लेकिन जगन ने पवार से बात नहीं की. जिससे यह साफ हो गया कि जगन कांग्रेस के लिए अपने पत्ते नहीं खोलने वाले थे. फाइनल नतीजों ने रेड्डी को और ताकत दे दी है. एक तरफ जगन रेड्डी अब अपनी सियासी ताकत को जाहिर तौर पर बढ़ाना चाहेंगे. वहीं बीजेपी भी दक्षिण में नए साथी से हाथ मिलाकर सियासी जमीन को मजबूत करने की फिराक में है. चुनाव से पहले ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सभी दलों का आह्वान करते हुए कह चुके हैं कि जो भी दल एनडीए से जुड़ना चाहते हैं उनका हम स्वागत करते हैं.वहीं चुनाव से ऐन वक्त पहले जगन मोहन कह चुके हैं कि वे आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का देने वाले किसी भी दल का समर्थन करेंगे. बता दें कि रविवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात में जगन ने आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने के साथ ही केंद्र सरकार से अपने राज्य के लिए फंड जारी करने की मांग की. जिसके बाद पीएम मोदी ने भी उन्हें हर मुमक‍िन मदद देने का आश्वासन दिया है. ऐसे में एनडीए को जगन मोहन रेड्डी के तौर पर नया साथी मिलने की प्रबल संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के मामले पर रविवार को ही जगन मोहन ने कहा कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव में सिर्फ 250 सीटें जीतती तो हालात कुछ और होते. हम फिर हम विशेष राज्य का दर्जा देने की लिखित शर्त पर ही समर्थन देते. अब बीजेपी के पास बहुमत है, फिर भी हम विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग उठाते रहेंगे.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

एग्जिट पोल नतीजे: 8 में 7 सर्वे में आराम से बन रही है एनडीए सरकारएग्जिट पोल नतीजे: 8 में 7 सर्वे में आराम से बन रही है एनडीए सरकारएग्जिट पोल LIVE: सीटें 300 के पार, क्या फिर एक बार मोदी सरकार? ResultsWithAmarUjala BJP4India BJP4UP BJP4Maharashtra BJP4Gujarat ExitPoll2019 ExitPoll ExitPolls
Read more »

एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए 300 सीट के पार, क्या फिर एक बार मोदी सरकार?एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए 300 सीट के पार, क्या फिर एक बार मोदी सरकार?एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए 300 सीट के पार, क्या फिर एक बार मोदी सरकार? ResultsWithAmarUjala narendramodi BJP4India BJP4UP BJP4Maharashtra ExitPoll2019 ExitPoll ExitPolls
Read more »

Exit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीExit Poll Results 2019: पप्पू यादव बोले, तेजस्वी के अंहकार की वजह से NDA को बढ़त– News18 हिंदीलोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए न्यूज18 के एक्जिट पोल में NDA को पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. जबकि अन्य चैनलों के एक्जिट पोल में भी NDA को पूर्ण बहुमत दिखाया गया है. एग्जिट पोल के नतीजे पर जनाधिकार पार्टी के सरंक्षक पप्पू यादव ने न्यूज़18 से कहा कि तेजस्वी यादव के अंहकार और अपरिपक्वता के कारण एग्जिट पोल के नतीजे बिहार में एनडीए को बढ़त दिखा रहे हैं. बिहार में कई मंच को कांग्रेस और राजद ने एक साथ साझा नहीं किया.
Read more »

मोदी की एनडीए-भाजपा के मंत्रियों के साथ बैठक, अमित शाह देंगे रात्रिभोजमोदी की एनडीए-भाजपा के मंत्रियों के साथ बैठक, अमित शाह देंगे रात्रिभोजचुनाव नतीजों के संभावित परिणामों को लेकर बैठक, शाह रात्रिभोज के पहले करेंगे नेताओं से चर्चा एनडीए के सहयोगियों को सर्वे के आंकड़ों से भी बेहतर नतीजे की उम्मीद | Elections 2019: Amit Shah Including NDA leaders Nitish Kumar, Uddhav Thackeray Ram Vilas Paswan chalk out strategy on outcome of Lok Sabha elections 2019
Read more »

एनडीए के डिनर में शामिल हुए 36 दल, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसाएनडीए के डिनर में शामिल हुए 36 दल, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर फिर जताया भरोसालोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे आने से पहले मंगलवार को भाजपा द्वारा आयोजित किए गए रात्रिभोज कार्यक्रम में 36 दलों के नेताओं ने शिरकत की। narendramodi BJP4India irvpaswan rajnathsingh AmitShah NDA NDA19 LokSabhaElections2019 PMModi
Read more »

एक्जिट पोल : एनडीए 300 और भाजपा 267 के पार तो भाजपा के नेता क्यों हैं परेशान?एक्जिट पोल : एनडीए 300 और भाजपा 267 के पार तो भाजपा के नेता क्यों हैं परेशान?प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह दोनों केंद्र में भाजपानीत एनडीए सरकार बनाने का आत्मविश्वास दिखा रहे हैं। narendramodi AmitShah BJP4India NDA19 NDA ExitPoll2019Results ExitPoll2019 ExitPolls
Read more »

Punjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीPunjab Election Results 2019 Live Updates: पंजाब में 13 लोकसभा सीटों के लिए 8 बजे से शुरू होगी वोटों की गिनतीपंजाब समेत देश के सभी राज्यों में हुए लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती गुरुवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी. पंजाब में पंजाब में अंतिम दिन 19 मई को एक ही चरण में मतदान हुआ था. पंजाब में 13 लोकसभा सीटें और राज्य में 117 विधानसभा क्षेत्र हैं. पंजाब में गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर और पटियाला लोकसभा निर्वाचन (Punjab Elections 2019) क्षेत्र हैं. पंजाब की पटियाला सीट पर परनीत कौर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. यहां उनका मुकाबला पंजाब डेमोक्रेटिक अलायंस के उम्मीदवार डॉ. धर्मवीर गांधी व अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार सुरजीत सिंह रखड़ा से है. बठिंडा सीट पर हरसिमरत कौर बादल का कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से कड़ा मुकाबला है.अमृतसर में भाजपा के टिकट पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कांग्रेस के टिकट पर गुरजीत सिंह औजला चुनाव मैदान में हैं. वहीं, गुरदासपुर में सुनील जाखड़ और भाजपा के सनी देयोल के बीच कड़ा मुकाबला है.
Read more »

JHARKHAND Election Result LIVE: राजद छोड़ भाजपा में गई अन्नपूर्णा आगे, बाबू लाल मरांडी पिछड़ेJHARKHAND Election Result LIVE: राजद छोड़ भाजपा में गई अन्नपूर्णा आगे, बाबू लाल मरांडी पिछड़ेJharkhand JHARKHAND Election Result LIVE: राजद छोड़ भाजपा में गई अन्नपूर्णा आगे, बाबू लाल मरांडी पिछड़े BJP4India BJP4Jharkhand Bjp ElectionResults LokSabhaElectionResults2019 ResultsWithAmarUjala Results2019
Read more »

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री क्यों मानते है कि मोदी करेंगे नवभारत का निर्माण...– News18 हिंदीमहाराष्ट्र के मुख्यमंत्री क्यों मानते है कि मोदी करेंगे नवभारत का निर्माण...– News18 हिंदीदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने के बाद एनडीए समेत भाजपा के सभी नेताओं जनता का तहे दिल से आभार मानते हुए इस जीत का सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया है. देश के दूसरे सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में तो भाजपा सरकार ने एक ऊंची बढ़त पाते हुए लोकसभा की 48 सीटों में से 23 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि एनडीए में भाजपा के सबसे बड़े साथी माने जाने वाले शिवसेना को 18 सीटें मिली. यानी कुल मिलाकर एनडीए ने महाराष्ट्र की 48 में से 41 सीटों पर कब्ज़ा किया है.
Read more »

स्मृति ईरानी के करीबी नेता के हत्या के मामले में 7 लोग हिरासत में छापेमारी जारी– News18 हिंदीस्मृति ईरानी के करीबी नेता के हत्या के मामले में 7 लोग हिरासत में छापेमारी जारी– News18 हिंदीपूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि इस मामले में 7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में डीजीपी ऑफिस से सघन मॉनिटरिंग की जा रही है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:35:47