PM मोदी की जाति पर रार, विपक्ष ने बताया 'कागजी ओबीसी', बीजेपी का पलटवार via NavbharatTimes ElectionsWithTimes
हाइलाइट्स:मायावती ने मोदी पर वार करते हुए कहा था कि वे नकली ओबीसी हैं। उन्होंने सीएम बनने के बाद अपनी जाति को ओबीसी में डालाआरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी की जाति को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कागजी ओबीसी हैंप्रियंका बोलीं, हम जाति की राजनीति नहीं करते। पीएम मोदी की जाति क्या है, मैं नहीं जानतीपीएम ने कहा था, 'मेरी जाति तो इतनी छोटी है कि गांव में एक-आधा घर भी नहीं होता हैनई दिल्ली लोकसभा चुनाव की बहस फिलहाल जाति पर अटकती दिख रही है। एक तरफ विपक्ष ने पीएम नरेंद्र मोदी पर वार करते हुए उन्हें नकली पिछड़ा करार दिया है तो दूसरी तरफ बीजेपी ने कहा है कि जाति की राजनीति कर दौलत बटोरने वालों को जनता जवाब देगी। पीएम मोदी की ओर से खुद को अति पिछड़ा करार देने पर बीएसपी चीफ मायावती ने कहा था कि वह नकली ओबीसी हैं और उन्होंने गुजरात का सीएम बनने के बाद अपनी जाति को ओबीसी में शामिल किया था। प्रियंका बोलीं, मुझे नहीं मालूम कि प्रधानमंत्री कौन सी कास्ट के हैं यही नहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने भी पीएम मोदी की जाति को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि वह कागजी ओबीसी हैं। इस पर फाइनैंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने पलटवार करते हुए दो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा, 'आखिर प्रधानमंत्री की जाति की क्या प्रासंगिकता है? उन्होंने कभी जाति की राजनीति नहीं की। उन्होंने सिर्फ विकास को लेकर ही सियासत की है। वह राष्ट्रवाद से प्रभावित रहे हैं।' उन्होंने विपक्ष पर जाति के नाम पर लोगों को ठगने का आरोप लगाते हुए कहा, 'गरीब लोगों को जाति के नाम पर ठगने वाले लोग सफल नहीं होंगे। जाति की राजनीति के नाम पर इन लोगों ने सिर्फ दौलत बटोरी है। आरजेडी और बीएसपी के प्रथम परिवार की तुलना में पीएम मोदी की दौलत 0.
01 पर्सेंट भी नहीं है।' प्रियंका बोलीं, मुझे नहीं पता क्या है मोदी की जाति इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी की जाति को लेकर चल रही बहस पर कहा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं है कि प्रधानमंत्री कौन सी कास्ट के हैं। मेरे ख्याल से विपक्ष ने कभी इस तरीके से बात नहीं की। प्रियंका ने कहा, 'जहां तक विपक्ष की बात है तो मैं जानती हूं कि खास तौर पर जो कांग्रेस के नेता हैं, वे सिर्फ विकास के मुद्दे उठा रहे हैं। हमने इनके बारे में कभी कोई व्यक्तिगत आलोचना नहीं की।' पीएम ने कहा था, 'मैं तो पिछड़ा नहीं अति पिछड़ा में पैदा हुआ' प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जाति-धर्म की राजनीति का आरोप लगाया। इस दौरान पीएम ने मायावती के उस बयान पर भी पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि मोदी अपने स्वार्थ के लिए खुद को पिछड़ी जाति का बता रहे हैं। पीएम ने कहा, 'मेरी जाति तो इतनी छोटी है कि गांव में एक-आधा घर भी नहीं होता है। मैं तो पिछड़ा नहीं अति पिछड़ा में पैदा हुआ हूं। आप मेरे मुंह से बुलवा रही हैं इसलिए बोल रहा हूं, जब मेरा देश पिछड़ा है तो अगड़ा क्या होता है। मुझे तो पूरे देश को अगड़ा बनाना है।'
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब शाह ने कहा 'मोदी की एयरफोर्स', पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा था 'मोदीजी की सेना'शाह ने कहा 'पुलवामा आतंकी हमले में हमारे 40 जवान शहीद हुए। ऐसे हमलों के बाद पहले की सरकारें शांत बैठ जाती थीं। लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपनी वायुसेना को घटना के 13वें दिन ही आदेश दिया और हमारी वायुसेना के जवान बालाकोट में घुसकर आतंकियों के परखच्चे उड़ाकर वापस आए।'
Read more »
'दो लोगों की सेना' की नोटबंदी, GST ने तोड़ दी अर्थव्यवस्था की कमर : शत्रुघ्न सिन्हाशत्रुघ्न सिन्हा अपने राजनीतिक भाषणों में अक्सर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को 'दो लोगों की सेना' कहा करते हैं.
Read more »
सरकार ने मृतकों की संख्या घटाकर 253 की; पुलिस ने 4 संदिग्धों के फोटो जारी किएविदेश मंत्रालय ने 39 देशों के यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा सुविधा कुछ समय के लिए बंद की रक्षा सचिव ने इस्तीफा दिया, पीएम ने कहा- और धमाके हो सकते हैं पुलिस ने 2 संदिग्ध फिदायीनों के पिता समेत 75 लोगों को हिरासत में लिया googletag.cmd.push(function(){googletag.display('article_mid_slot_div_1');}); काेलंबो. श्रीलंका सरकार ने यहां 21 अप्रैल हुए सीरियल ब्लास्ट में मारे गए लोगों का आंकड़ा घटा दिया है। | Sri Lanka reduces Easter blasts death toll says 253 killed updates
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता की मौत की जांच कर रहे आयोग की कार्यवाही पर लगाई रोकअन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने पांच दिसंबर 2016 को अपोलो अस्पताल में जयललिता की मौत की परिस्थितियों की जांच के लिए एक सदस्यीय आयोग गठित किया था. आयोग की जांच के ख़िलाफ़ अपोलो अस्पताल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.
Read more »
बिहार की राजनीति आज आकांक्षाओं और जाति की मजबूत पकड़ का मिश्रणकन्हैया कुमार को उनके विरोधी 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का सदस्य बताते हैं। kanhaiyakumar cpimspeak BJP4India INCIndia Election2019 LoksabhaElections2019 LoksabhaElection
Read more »
जाति की जंग में प्रियंका गांधी की एंट्री, बोलीं- मुझे नहीं पता PM मोदी की कास्टप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खुद को अति पिछड़ा बताने पर सियासत गरम हो गई है. बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बाद अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी प्रधानमंत्री पर हमला बोला है.
Read more »
