PM मोदी के जन्मदिन पर उदयपुर का ऐतिहासिक उपहार… जलसांझी कलाकार ने अनोखे अंदाज़ में दी बधाई!

Traditional Art News

PM मोदी के जन्मदिन पर उदयपुर का ऐतिहासिक उपहार… जलसांझी कलाकार ने अनोखे अंदाज़ में दी बधाई!
पारंपरिक कलाUdaipur Artistजलसांझी कला
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 72 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 56%
  • Publisher: 51%

PM Modi Birthday: राजेश वैष्णव ने उदयपुर के गोवर्धननाथजी मंदिर में जलसांझी कला से प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर तिरंगा और भारत का नक्शा बनाकर शुभकामना दी, जिसे सैकड़ों लोग देखने पहुंचे.

उदयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में उदयपुर शहर के एक पारंपरिक कला कार ने एक अनोखा और ऐतिहासिक अंदाज अपनाया है. जलसांझी कला की 19वीं पीढ़ी के कलाकार राजेश वैष्णव ने प्रधानमंत्री को एक विशेष कलाकृति के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

यह कलाकृति उदयपुर के प्रसिद्ध कलश मार्ग स्थित गोवर्धननाथजी मंदिर में बनाई गई है, जहां हर वर्ष श्राद्ध पक्ष की एकादशी से अमावस्या तक जलसांझी की झांकियां सजती हैं. जलसांझी कला की परंपरा लगभग 500 वर्षों पुरानी है, जिसे मेवाड़ में कृष्ण भक्ति से जोड़ते हुए विकसित किया गया था. इस बार प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को विशेष बनाते हुए वैष्णव ने भारत का तिरंगा, भारत का नक्शा और ‘हैप्पी बर्थडे मोदी जी’ जैसे संदेशों के साथ सांझी रंगोली बनाई. इसके चारों ओर विभिन्न रंगों की गुलाल बिखेरते हुए देश की एकता, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई. राजेश वैष्णव ने इस विशेष कृति को तैयार करने में लगभग 10 घंटे लगाए. इसमें उन्होंने पारंपरिक प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल किया जो पूरी तरह जैविक होते हैं. कला प्रेमियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जलसांझी कला की विशेषता भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जल में रंगों के माध्यम से प्रस्तुत करना है. लेकिन इस बार मोदी के जन्मदिन को विषय बनाकर इसे वर्तमान संदर्भ से जोड़ने का प्रयास किया गया. इस अद्भुत कृति को देखने के लिए हर वर्ष सैकड़ों श्रद्धालु और कला प्रेमी मंदिर पहुंचते हैं. इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ रही है. विदेशी पर्यटक और कलाकार भी राजेश वैष्णव की इस कला के दीवाने हैं. वर्ष 2023 में भारत की अध्यक्षता में हुए G20 समिट के दौरान भी राजेश ने जलसांझी की पारंपरिक शैली को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया था जिसे वैश्विक सराहना मिली. प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक अंदाज में दी गई यह शुभकामना न सिर्फ कला की विरासत को जीवंत करती है बल्कि देश की संस्कृति और लोकशैली को भी गौरव प्रदान करती है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

पारंपरिक कला Udaipur Artist जलसांझी कला Narendra Modi Birthday नरेंद्र मोदी जन्मदिन Sanjhi Rangoli सांझी रंगोली

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा आज, 36 हजार करोड़ का देंगे तोहफा, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटनPM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी का बिहार दौरा आज, 36 हजार करोड़ का देंगे तोहफा, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटनPM Modi to inaugurate many development projects including Purnia Airport today as his Bihar Visit पीएम मोदी का बिहार दौरा आज, 36 हजार करोड़ का देंगे तोहफा, पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
Read more »

PM Modi in Kolkata: শহরে প্রধানমন্ত্রী! নিরাপত্তার কড়া ঘেরাটোপে মহানগরী! একাধিক পথে নজরদারি, বন্ধ রাস্তা...PM Modi in Kolkata: শহরে প্রধানমন্ত্রী! নিরাপত্তার কড়া ঘেরাটোপে মহানগরী! একাধিক পথে নজরদারি, বন্ধ রাস্তা...PM Modi in Kolkata to inaugurate Combined Commanders Conference Defence Minister Rajnath Singh National Security Adviser Ajit Doval will be present at conference
Read more »

शाहिद अफरीदी बोले- भारत इजराइल बनने की कोशिश कर रहा: हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर कहा– जब तक मोदी हैं, यही चलेगा;...शाहिद अफरीदी बोले- भारत इजराइल बनने की कोशिश कर रहा: हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर कहा– जब तक मोदी हैं, यही चलेगा;...Shahid Afridi On Rahul Gandhi And PM Narendra Modi; Follow India Pakistan, Asia Cup 2025 No Handshake Row On Dainik Bhaskar;
Read more »

इजराइल का पहली बार चीन पर हमला, भारत भी हैरान !इजराइल का पहली बार चीन पर हमला, भारत भी हैरान !Benjamin Netanyahu says Qatar, China attempting to Attack Israel: भारत और PM मोदी के खिलाफ कई Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: वाराणसी में 111 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, मेयर ने दिया केक का अपडेटपीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन: वाराणसी में 111 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन, मेयर ने दिया केक का अपडेटPM Narendra Modi Birthday: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी में भव्य आयोजन की तैयारी की गई है। वाराणसी में 111 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
Read more »

India Denmark Relations: नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खुली राह? डेनमार्क के पीएम की प्रधानमंत्री मोदी से बात,...India Denmark Relations: नए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की खुली राह? डेनमार्क के पीएम की प्रधानमंत्री मोदी से बात,...PM modi Denmark Pm talk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेटे फ्रेडरिक्सन ने भारत-डेनमार्क ग्रीन स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, FTA, AI समिट 2026, यूक्रेन संकट और तकनीकी सहयोग पर चर्चा की.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:36:33