PM मोदी ने झटपट लिया बड़ा फैसला, करोड़ों बुजुर्गों को फ्री में मिलेगी ये सुविधा

Ayushman Scheme News

PM मोदी ने झटपट लिया बड़ा फैसला, करोड़ों बुजुर्गों को फ्री में मिलेगी ये सुविधा
Pm Modi Ayushman SchemeAyushman Yojnaआयुष्मान योजना
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 110 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 71%
  • Publisher: 51%

लंबे समय से जिस चीज की मांग हो रही थी आज केंद्र सरकार ने उसे पूरा कर दिया. अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी. सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत 70 प्लस आयु वाले बुजुर्गों को भी इस दायरे में शामिल कर लिया है.

लंबे समय से जिस चीज की मांग हो रही थी आज केंद्र सरकार ने उसे पूरा कर दिया. अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी. सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत 70 प्लस आयु वाले बुजुर्गों को भी इस दायरे में शामिल कर लिया है.

मोदी सरकार ने बुजुर्गों के लिए बड़ा तोहफा दिया है. केंद्र सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत 70 प्लस आयु के वरिष्ठ नागरिकों को इस दायरे में शामिल कर लिया है. अभी तक बुजुर्गों को इस दायरे में नहीं रखा गया था, लेकिन बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि अब 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को भी इस योजना का लाभ दिया जाएगा. बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अब 70+ आयु के वरिष्ट नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा. बुजुर्गों को भी 5 लाख तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी. केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है. बता दें कि बजट सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को भी देने का ऐलान किया था. राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद केंद्र सरकार ने इस पर मुहर लगा दी है. इससे करोड़ों बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिलेगा. इससे 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ बुजुर्गों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा. हालांकि, सरकार पर इसका बड़ा बोझ भी बढ़ेगा. सरकार को 3447 करोड़ रुपये हर साल खर्च होंगे. वहीं, 70 साल से कम उम्र वाले 55 लाख पात्रों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन अब 70 साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्गों को शामिल कर सरकार ने बड़ी सौगात दी है.लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में वादा किया था कि अगर तीसरी बार मोदी सरकार बनती है तो 70 प्लस बुजुर्गों को भी 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज मुहैया कराया जाएगा. सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए इसपर मुहर लगा दी है. वर्तमान में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है.केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत 2017 में की थी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति के तहत केंद्र सरकार ने यह योजना लॉन्च की थी. सरकार की इस योजना का लाभ देश के सभी जिलों में लागू की गई है. करीब 700 जिलों में इस योजना का लाभ लोगों को मिल रहा है. हालांकि, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों ने इस योजना को मानने से इनकार कर दिया था.देश के निजी और सरकारी अस्पतालों में इस योजना के तहत इलाज कराया जा सकता है. देश के चिह्नित सरकारी और निजी अस्पतालों में इस योजना के तहत इलाज उपलब्ध कराया जाता है. इस योजना के तहत मरीजों के भर्ती होने के 10 दिन पहले और बाद भी इलाज का खर्च सरकार की ओर से दिया जाता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Pm Modi Ayushman Scheme Ayushman Yojna आयुष्मान योजना Ayushman Bharat Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Latest Utility News Latest Utility News Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Delhi Metro: 15 अगस्त को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो, इन तीन स्टेशन पर जाने के लिए प्रमाण पत्र होना अनिवार्यDelhi Metro: 15 अगस्त को सुबह चार बजे से चलेगी मेट्रो, इन तीन स्टेशन पर जाने के लिए प्रमाण पत्र होना अनिवार्यदिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों की सुविधा को ध्यान रखते हुए डीएमआरसी ने सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया है।
Read more »

Noida House Rate Increase : अब नोएडा में खरीदना होगा मुश्किल, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला!Noida House Rate Increase : अब नोएडा में खरीदना होगा मुश्किल, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला!देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में लगभग सभी राज्यों के लोग यहां रहते हैं. जो आज वे किराए पर रह रहे हैं, यहां रहने वाले लोग अपना खुद का घर होने का सपना देखते है. लेकिन यह सपना सपना ही रहने वाला है क्योंकि अब नोएडा में घर खरीदना इतना आसान नहीं होगा.
Read more »

गांव के लोगों को मिलेगी ओपन जिम में फ्री में व्यायाम करने की सुविधा एवं मिलेगा स्वास्थ्य लाभगांव के लोगों को मिलेगी ओपन जिम में फ्री में व्यायाम करने की सुविधा एवं मिलेगा स्वास्थ्य लाभगांव के लोगों को मिलेगी ओपन जिम में फ्री में व्यायाम करने की सुविधा एवं मिलेगा स्वास्थ्य लाभ
Read more »

लद्दाख को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पांच नए जिलों का ऐलान, जानें नामलद्दाख को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पांच नए जिलों का ऐलान, जानें नामLadakh News: लद्दाख को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. गृह मंत्रालय ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाए हैं.
Read more »

Haryana Election: दो बार हारे और दागियों को टिकट नहीं देगी कांग्रेस, दूसरे दलों से आने वालों का टूटेगा सपनाHaryana Election: दो बार हारे और दागियों को टिकट नहीं देगी कांग्रेस, दूसरे दलों से आने वालों का टूटेगा सपनाहरियाणा विधानसभा चुनाव में सांसदों को लड़ाने से इनकार करने के बाद कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला लिया है।
Read more »

आश्रम पद्धति विद्यालय: छात्रों को मिलेगी फ्री में शिक्षा, साथ में होस्टल की भी सुविधाआश्रम पद्धति विद्यालय: छात्रों को मिलेगी फ्री में शिक्षा, साथ में होस्टल की भी सुविधाआश्रम पद्धति विद्यालय छिबरामऊ क्षेत्र के बंगाली गांव में 5 एकड़ जमीन पर स्थापित किया जाएगा. इसके निर्माण में 46 करोड़ रुपये की लागत आएगी.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:44:42