प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 273 करोड़ रुपये की लागत से तीन वर्षों में निर्मित यह 'इको-फ्रेंडली' भवन पारंपरिक महलों की शैली में बना है, जिसमें 13 गुंबद और धान की बालियों के प्रतीक हैं। यह...
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया है। इस खास मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। नवा रायपुर के सेक्टर 19 में बना नया विधानसभा भवन बेहद शानदार है। इस भवन की हर ईंट पर राज्य के इतिहास की छाप देखी जा सकती है। पीएम मोदी के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को 11 से चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। पीएम मोदी किसी को छेड़ते नहीं और जो छेड़ता है उसे छोड़ते नहीं है। ओम बिरला ने किया संबोधित कार्यक्रम की शुरुआत लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भाषण से हुई। जय जोहार के नारे के साथ सभी को संबोधित करते हुए ओम बिरला ने कहा कि विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण पीएम मोदी के कर कमलों से हो रहा है। ये गौरव की बात है। ये नया भवन लोकतांत्रिक व्यवस्था में सुधार लाने में मदद करेगा। 273 करोड़ में तैयार हुआ भवन विधानसभा में लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी ने एक पेड़ मां के नाम लगाया। वहीं, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। कुछ देर में बाद ‘इको-फ्रेंडली’ नए भवन का लोकार्पण हुआ। करीब 273 करोड़ रुपये की लागत से 20.
78 हेक्टेयर में फैला यह भवन लगभग तीन वर्षों में तैयार हुआ है। इसकी नींव अगस्त 2020 में रखी गई थी, जबकि निर्माण कार्य अगस्त 2022 में शुरू हुआ। पारंपरिक महलों की शैली में बने इस भवन में 13 आकर्षक गुंबद हैं, जिनके भीतर कटोरे के आकार में धान की बालियां उकेरी गई हैं। यह राज्य की समृद्ध कृषि परंपरा का प्रतीक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने नवा रायपुर में नवीन विधानसभा भवन का उद्घाटन किया।#RajatMahotsavWithModiJi pic.twitter.com/MNQPo71lOX— BJP Chhattisgarh November 1, 2025 तीन ब्लाकों में हुआ तैयार ब्लाक ए - सचिव, उप सचिव, अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालय, समिति शाखा कक्ष व विधानसभा से जुड़ी अन्य शाखाएं ब्लाक बी - सदन, विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष के कक्ष और कार्यालय, सेंट्रल हाल, मेंबर्स लाउंज, डाइनिंग एरिया, मुख्य और प्रमुख सचिव कार्यालय, ध्यानाकर्षण व रिपोर्टर ब्रांच ब्लाक सी - मंत्रियों और विधायकों के कक्ष, लोअर ग्राउंड फ्लोर पर एलोपैथी, होम्योपैथी और आयुर्वेदिक अस्पताल, रेलवे रिजर्वेशन, पोस्ट आफिस और बैंक नए विधानसभा भवन व परिसर में सुविधाएं और खासियत विधानसभा की बिल्डिंग के पास 500 लोगों की क्षमता का आडिटोरियम हाईटेक लाइब्रेरी का निर्माण, संसद की तर्ज पर सेंट्रल हाल, कैबिनेट मीटिंग हाल विधानसभा बिल्डिंग में म्यूजियम, साथ ही आर्ट गैलेरी पूरी बिल्डिंग पेपरलेस वर्क सिस्टम से लैस परिसर में जल और ऊर्जा संरक्षण की समग्र व्यवस्था यह भी पढ़ें- 'मुझे आपकी शक्ति का अंदाजा है', ब्रह्मकुमारी शांति शिखर में बोले पीएम मोदी
PM Modi Inauguration Chhattisgarh New Chhattisgarh Legislative Assembly Building Eco-Friendly Nava Raipur Assembly Chhattisgarh Assembly Building Features Atal Bihari Vajpayee Statue Chhattisgarh Om Birla Speech Nava Raipur Digital Workflow Chhattisgarh Assembly Raipur News Raipur Latest News Raipur News In Hindi Raipur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sheikh Hasina: কীভাবে কখন বাংলাদেশে ফিরবেন হাসিনা? নিজের পরিকল্পনা ফাঁস করলেন মুজিবকন্যা...when-sheikh-hasina-will-return-to-bangladesh-the-former-pm-revealed-her-plan
Read more »
खड़गे बोले- RSS पर बैन लगाना चाहिए: PM-शाह को पटेल के विचारों का सम्मान तो ऐसा करें; संघ-भाजपा के कारण देश ...Congress President Mallikarjun Kharge RSS Ban Controversy Update; Follow PM Modi, Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti, Rashtriya Swayamsevak Sangh Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
PM Kisan 21வது தவணையை பெற இந்த இரண்டும் அவசியம்: மத்திய அரசின் முக்கிய எச்சரிக்கைPM Kisan Latest News: பிஎம் கிசான் திட்டத்தின் பயனாளி விவசாயிகளுக்கு முக்கிய செய்தி. அவர்கள் விரைவாக செய்து முடிக்க வேண்டிய 2 பணிகள் பற்றி இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यासPM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, 14 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास PM Modi Chhattisgarh Visit 14 thousand Crores Development Project Inauguration राज्य
Read more »
PM Kisan 21வது தவணை: இன்று கணக்கில் வருகிறதா ரூ.2,000? முக்கிய அப்டேட் இதோPM Kisan Latest News: பிஎம் கிசான் யோஜனா திட்டத்தின் 2,000 ரூபாய் எப்போது வரும்? இது குறித்த சமீபத்திய தகவல் என்ன என்பதை இந்த பதிவில் தெரிந்துகொள்ளலாம்.
Read more »
कनाडा के पीएम ने ट्रंप के आगे जोड़े हाथ! मांगी माफी; किस पर आग बबूला हो गए थे US राष्ट्रपति?Canada PM Apologises To Trump: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने वूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन से जुड़े एक वीडियो को लेकर वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगी है.
Read more »
