International Yoga Day 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को श्रीनगर में डल झील किनारे योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे. योग दिवस के लिए भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों में तैयारियां की जा रही हैं.
International Yoga Day 2024 : भारत समेत दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में होने वाले योग दिवस समारोह में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीएम मोदी गुरुवार को रवाना हो गए.
पीएम मोदी ने श्रीनगर रवाना होने से पहले अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया. पीएम मोदी ने लिखा, 'श्रीनगर के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं दो कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा. आज शाम को मैं 'एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मी' कार्यक्रम में शामिल होऊंगा, जो युवाओं के नेतृत्व वाले विकास पर केंद्रित है. यहां 1500 करोड़ रुपये से अधिक की प्रमुख परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा. इन परियोजनाओं में बुनियादी ढांचे, जल आपूर्ति, शिक्षा के अलावा बहुत कुछ शामिल है. कल सुबह मैं श्रीनगर में योग दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा.' ये भी पढ़ें: Delhi Hot Weather: 10 साल में 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया दिल्ली का तापमान, रात का न्यूनतम भी अधिकतम में बदलाबता दें कि हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इस वर्ष का विषय 'स्वयं और समाज के लिए योग' है. एक अधिकारी ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम मोदी 7,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ सुरम्य डल झील के तट पर योग करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में प्रतिभागियों ने योग 'आसन' का प्रशिक्षण प्राप्त किया. इस आसन को प्रधानमंत्री मोदी भी करते नजर आएंगे. Leaving for Srinagar, where I will be taking part in two programmes. Later this evening, I will be at the ‘Empowering Youth, Transforming J&K’ programme, which focuses on youth-led development. Key projects worth over Rs. 1500 crore will be inaugurated or their foundation stones…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर में 'एम्पावरिंग यूथ, ट्रांसफॉर्मिंग जम्मू-कश्मीर' कार्यक्रम में भाग लेने के अलावा, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रेस सूचना ब्यूरो के एक आधिकारिक हैंडआउट में कहा कि, '21 जून को, सुबह लगभग 6.30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी श्रीनगर के एसकेआईसीसी में 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री सभा को संबोधित करेंगे और उसके बाद सीवाईपी योग सत्र में भाग लेंगे. ये भी पढ़ें: David Johnson Death: पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन का निधन, मानसिक दबाव की वजह से किया सुसाइडभारत ही नहीं बल्कि अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन होगा. समारोह में भाग लेने के लिए कई योग प्रेमी पोटोमैक नदी के किनारे, घाट पर एक साथ आएंगे. अमेरिका में भारत की उप राजदूत श्रीप्रिया रंगनाथन ने कहा कि योग समाज के उज्जवल भविष्य के लिए सद्भाव और संतुलन बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थनाओं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रदर्शन के साथ होगी.यही नहीं इंग्लैड में भी योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम होंगे. यूनाइटेड किंगडम में भारतीय उच्चायोग ने भी ट्राफलगर स्क्वायर में एक योग कार्यक्रम की मेजबानी की, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले 700 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया. भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने कहा, 'लंदन के इस केंद्रीय स्थान पर 700 से अधिक लोगों के साथ आना बहुत खुशी की बात थी.HIGHLIGHTSइंग्लैंड और अमेरिका में दिख रही योग की धूम
International Yoga Day 2024 Pm Modi PM Modi UN The United Nations Who Introduced The Day For Yoga International Yoga Day Celebrations International Yoga Day Significance Srinagar When Is Yoga Day Yoga Day Theme 2024 न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
20 जून को श्रीनगर जाएंगे पीएम मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर के डल झील के Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Uttarakhand: पहली बार आदि कैलाश से होगा योग दिवस का आगाज, सीएम धामी करेंगे पार्वती सरोवर से शुभारंभपहली बार आदि कैलाश से योग दिवस का आगाज किया जाएगा। पार्वती सरोवर के किनारे 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
Read more »
कश्मीर में योग दिवस पर पीएम मोदी करेंगे योग, जानें क्या बन रहा है संयोगजम्मू कश्मीर में बीजेपी ने सबसे अच्छा प्रदर्शन 2014 के विधानसभा चुनाव में किया था.उस चुनाव में उसने 87 में से 25 सीटों पर जीत हासिल की थी.इसके बाद बीजेपी और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने गठबंधन सरकार बनाई थी. यह सरकार करीब तीन साल तक चली थी.
Read more »
International Yoga Day 2024: इंटरनेशनल योगा डे पर योग करने के बाद करें इन ड्रिंक्स का सेवन, अंग-अंग में भर देंगे ताजगी!International Yoga Day 2024: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के लोगों में योग के अभ्यास के लाभों के बारे में जागरुकता करना है.
Read more »
Jaipur News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग नृत्य का आयोजन, जीवनशैली में बदलाव के लिए किया प्रेरितJaipur News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में योग नृत्य सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
Read more »
Yoga Session in America: भारतीय दूतावास ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले वॉशिंगटन में रखा योग सत्र, ये है इस साल की थीम21 जून को भारत सहित पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल भी अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले वॉशिंगटन डीसी में एक योग सत्र का आयोजन किया। वॉशिंगटन डीसी के द व्हार्फ में आयोजित योग सत्र में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस साल योग दिवस की थीम स्वयं और समाज के लिए योग रखी गई...
Read more »
