छत्तीसगढ़ के किसान अब औषधीय पौधों की ओर रुख कर रहे हैं. इन्हीं में से एक है पचौली, जिसकी खेती किसानों के लिए कम लागत में अधिक लाभ का साधन बन रही है. इस पौधे से प्राप्त तेल की बाजार में भारी मांग है. छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के अनुसार, पचौली की खेती किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है.
पचौली पौधे की रोपाई अगस्त से अक्टूबर माह के बीच की जाती है. प्रति एकड़ लगभग 12 हजार पौधों की जरूरत होती है. यह पौधा गर्म और नम जलवायु में अच्छे से विकसित होता है और इसकी देखभाल भी अपेक्षाकृत आसान होती है.
पचौली पौधा 3 से 4 वर्षों तक लगातार उत्पादन देता है. हर 4 से 5 माह में इसकी कटाई की जा सकती है, जिससे किसान साल में कई बार लाभ कमा सकते हैं. इस पौधे से निकलने वाला तेल दवाइयों, परफ्यूम और कॉस्मेटिक उत्पादों में उपयोग किया जाता है. पचौली की खेती की कुल लागत 50 हजार रुपये प्रति एकड़ आती है. यह लागत पौध, श्रम, खाद और सिंचाई पर खर्च होती है. इस फसल में ज्यादा रासायनिक खाद या कीटनाशक की जरूरत नहीं होती, जिससे यह प्राकृतिक खेती के अनुरूप है. एक एकड़ पचौली की खेती से प्रति वर्ष औसतन 40 किलो तेल का उत्पादन होता है. यह तेल भाप आसवन विधि से पौधे की पत्तियों से निकाला जाता है. पचौली ऑयल का उपयोग अरोमा थेरेपी, औषधि निर्माण और इत्र उद्योग में किया जाता है. पचौली तेल की बाजार कीमत लगभग 3500 रुपये प्रति लीटर है. इस प्रकार प्रति एकड़ किसानों को सवा से डेढ़ लाख रुपये की वार्षिक आय प्राप्त होती है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अधिक किसान इस औषधीय पौधे की ओर रुख करें, तो छत्तीसगढ़ देश का प्रमुख हर्बल प्रोडक्शन हब बन सकता है.
Patchouli Oil Cost Patchouli Oil Benefits Patchouli Oil Use Essential Oil Uses Chhattisgarh News Agriculture News Patchouli Cultivation Medicinal Plant Local 18 Raipur News पचौली तेल की कीमत पचौली की खेती के टिप्स पचौली टिप्स पचौली के फायदे लोकल 18 छत्तीसगढ़ न्यूज रायपुर न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुंबई में आज MVA-MNS की चुनाव आयोग के खिलाफ रैली: पुलिस ने परमिशन नहीं दी; फिर साथ नजर आएंगे उद्धव और राज ठ...महा विकास अघाड़ी (MVA) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आज मुंबई में रैली निकालने वाले हैं। यह रैली महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मतदाता सूची में हेराफेरी के विरोध में आयोजित की जा रही है। विपक्षी दलों का आरोप है कि 2024 के विधानसभा चुनावों मेंMumbai MVA MNS Mumbai Rally Photos Update.
Read more »
जमैका में लोग कीचड़-मलबे में खाना ढूंढ़ने पर मजबूर, PHOTOS: तूफान मेलिसा के बाद भूख-प्यास से परेशान; बाढ़ क...Jamaica Hurricane Melissa Food Crisis Flood Update | 19 Dead, Rescue Delayed; लोग सड़क और मलबे में खाना खोजने को मजबूर। बिजली-पानी ठप, 90% घर तबाह, राहत देर से पहुंच रही। Latest Jamaica Hurricane News on Dainik Bhaskar.
Read more »
Chitrakoot Dev Deepawali Live Photos: दीपों की अद्भुत आभा से जगमगाने को तैयार तपोभूमि चित्रकूट, देव दीपावली की देखिए तस्वीरेंChitrakoot Dev Deepawali Live Photos: चित्रकूट देव दीपावली के लिए तैयार है जहां घाट और मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र अवसर पर चित्रकूट पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यह त्योहार रोशनी और भक्ति का प्रतीक है जो चित्रकूट में विशेष उत्साह के साथ मनाया जाता...
Read more »
तूफान मोन्था का असर खत्म, अब बारिश नहीं ठंड बढ़ेगी: राजस्थान-MP में बारिश होगी; हिमाचल के 2 शहरों में तापमान...IMD Weather Rainfall Snowfall Photos Update; MP Rajasthan Himachal Cold Wave Alert
Read more »
PHOTOS: दुनिया का वो इकलौता देश, जिसके पास हैं सबसे ज्यादा 16 हजार एयरपोर्ट; किसी भी कस्बे से भर लें उड़ानसहयोगी वेबसाइट WION की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) दुनिया का वो देश है, जहां एयर ट्रैवल सिर्फ मेट्रो सिटीज तक सीमित नहीं है. यहां करीब 16,116 एयरपोर्ट हैं , जहां से आप कहीं के लिए भी उड़ान भर सकते हैं. अमेरिका के भौगोलिक आकार और विविध जनसंख्या को देखते हुए इतनेा विशाल नेटवर्क वहां पर सहज माना जाता है. CIA.
Read more »
व्हीलचेयर पर बैठकर मैदान पर आईं Pratika Rawal, भारतीय टीम के साथ मनाया जीत का जश्न; वायरल हुए Photosभारतीय महिला टीम ने रविवार को पहली बार वर्ल्ड कप खिताब जीता। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से मात देकर चैंपियन का तमगा हासिल किया। भारतीय टीम के जश्न मनाने का मजा तब दोगुना हो गया, जब चोटिल प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर आकर मैदान पर टीम से...
Read more »
