PHOTOS: जानिए कौन हैं वे तीन पैनलिस्ट जो अयोध्या विवाद में करेंगे मध्यस्थता
इस मामले में सुन्नी धर्मगुरु मौलाना खालिद राशिद फरंगी महली का जवाब आया है. उनका कहना है कि मध्यस्थता का हम स्वागत करते है. फरंगी महली ने कहा कि बातचीत सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होना सबसे अच्छी बात है.
सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद के लिए मध्यस्थता हो इसके लिए तीन सदस्यीय पैनल गठित कर दी है. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मध्यस्थता के लिए बनी कमेटी के चेयरमैन पूर्व जस्टिस एफ एम इब्राहिम खलीफुल्ला हैं. जबकि श्रीश्री रविशंकर और श्रीराम पंचू इसके सदस्य होंगे. इस कमेटी के सामने हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षकार अपनी बातें रखेंगे. इसके बाद ये कमेटी अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के सामने रखेगी.पूर्व जस्टिस एफएम इब्राहिम खलीफुल्ला मूल रूप से तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में कराईकुडी के रहने वाले हैं. जस्टिस खलीफुल्ला का जन्म 23 जुलाई 1951 को हुआ था. उन्होंने 20 अगस्त 1975 को अपने वकालत कैरियर की शुरुआत की. वह श्रम कानून से संबंधित मामलों में सक्रिय वकील रहे थे. जस्टिस खलीफुल्ला को वर्ष 2000 में पहले मद्रास हाईकोर्ट में स्थाई न्यायाधीश नियुक्त किया गया. इसके बाद 2011 में उन्हें जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया. 2012 में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस नियुक्त किए गये और 2016 में जस्टिस खलीफुल्ला सुप्रीम कोर्ट से रिटायर्ड हुए हैं.दूसरे सदस्य हैं आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख श्री श्री रविशंकर. श्री श्री रविशंकर देश के प्रमुख आध्यात्मिक गुरुओं में से एक हैं. इससे पहले भी उन्होंने अयोध्या मामले में मध्यस्थता की कोशिश की थी. इसके लिए वह अयोध्या भी गए थे और पक्षकारों से मुलाकात की थी. श्री श्री रविशंकर इससे पहले भी लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर चुके हैं और उन्होंने इस मसले को सुलझाने के लिए एक फॉर्मूला भी पेश किया था. जिसपर समर्थन और विरोध दोनों हुआ था.अयोध्या विवाद सुलझाने के लिए बनी कमेटी के तीसरे सदस्य हैं श्रीराम पंचू. श्रीराम पंचू वरिष्ठ वकील हैं. श्रीराम पंचू मध्यस्थता के जरिए केस सुलझाने में माहिर रहे हैं. उन्होंने मध्यस्थता कर केस सुलझाने के लिए द मीडिएशन चैंबर नाम की एक कानूनी संस्था भी गठित की है. इस संस्था का काम ही आपसी सुलह के जरिए कोर्ट से बाहर मुद्दों को सुलझाना है. श्रीराम पंचू एसोसिएशन ऑफ इंडियन मीडिएटर्स के अध्यक्ष हैं. वह बोर्ड ऑफ इंटरनेशनल मीडिएशन इंस्टीट्यूट के बोर्ड में भी शामिल रहे हैं. भारत की न्याय व्यवस्था में मध्यस्थता को शामिल करने में उनका अहम योगदान रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने श्रीराम पंचू को विशिष्ट मध्यस्थ और देश के सबसे पुराने मध्यस्थों में से एक बताया है. श्रीराम पंचू देश के कई जटिल और वीवीआईपी मामलों में मध्यस्थता कर चुके हैं. इनमें कमर्शियल, कॉरपोरेट, कॉन्ट्रैक्ट के मामले जुड़े हुए हैं.उधर बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्थता वाले आदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भूतकाल में भी इस विवाद को निपटाने के लिए कई बार पहल की गई है लेकिन कोई हल नहीं निकला. हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश प्रश्न नहीं उठा रहे लेकिन अब कोई भी रामभक्त और संत व महात्मा राम मंदिर निर्माण में किसी भी तरह की देरी नहीं चाहता. उन्होंने कहा कि इस मामले में राजनीतिक हस्तक्षेप न हो तो ज़रूर कोई हल निकल सकता है. सुन्नी धर्मगुरु ने कहा कि देश का हर बाशिंदा चाहता है कि इस मामले का हल निकले.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IAF का मिशन फेल होता तो किसका इस्तीफा मांगते? सबूत मांगने वालों पर मोदी के 10 बड़े प्रहारप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बयान पाकिस्तान के अखबारों की हेडलाइन बनते हैं. दुश्मन देश की संसद में तालियां बजती हैं. उन्होंने विपक्ष से कहा कि अगर मोदी को गाली देना है तो दो, लेकिन सेना को क्यों बदनाम करते हो? मैं सेना का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं.’
Read more »
लोकसभा चुनाव में 'ऑपरेशन बालाकोट' कहीं BJP पर भारी न पड़ जाए, पिछले 72 घंटों में हुई हैं 12 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव को लेकर जहां अभी तक विपक्षी एकता पर उहापोह के हालात थे वहीं ऐसा लग रहा है कि ऑपरेशन बालाकोट के बाद बदल रहे समीकरणों के बीच कांग्रेस, सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी एक ही पाले में आते दिखाई दे रहे हैं. बिहार में पहले से ही आरजेडी कांग्रेस के साथ थी. बीते 24 घंटों में लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली और राज्यों में कई बड़ी बातें हुई हैं. गौरतलब है कि 26 फरवरी को एयर स्ट्राइक के बाद से बीजेपी के कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है. बीजेपी की पूरी कोशिश है कि इस हवा को लोकसभा चुनाव तक बनाए रखा जाए. यही वजह है कि आतंकियों के मारे जाने की संख्या को लेकर बीजेपी नेता रोज नया बयान देते हैं और विपक्ष के नेता उनके दावों पर सवाल खड़ा करते हैं. दरअसल बीजेपी की रणनीति है कि ऑपरेशन बालाकोट पर इसी बहाने चर्चा होती रहे. बीजेपी कुछ हद तक कामयाब होती भी दिख रही है क्योंकि मिल रही जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में गीतकार प्रसून जोशी बीजेपी के लिए जो गाना लिख रहे हैं उसमें देश नहीं झुकने दूंगा शामिल है. यह कविता पीएम मोदी ने एयर स्ट्राइक के दूसरे दिन राजस्थान के चुरू में हुई रैली में कही थी. इन सब बातों के बीच विपक्ष लोकसभा चुनाव मे ऑपरेशन बालाकोट की काट ढूंढ रहा है. साथ ही समीकरणों के देखते हुए अब एक दूसरे साथ में आने भी कोई कोई दिक्कत नहीं महसूस हो रही है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इन पार्टियों का वोट शेयर मिलकर बीजेपी के लिए बड़ी दिक्कत खड़ी कर सकता है. गोरखपुर और फूलपुर में हुए लोकसभा उपचुनाव के नतीजे इसका सबसे बड़ा उदाहरण रहे हैं
Read more »
मध्यस्थता के लिए 8 हफ्ते...तो क्या लोकसभा चुनाव में मुद्दा नहीं बन पाएगा राममंदिर?Ayodhya ram mandir case राम मंदिर विवाद का हल अब मध्यस्थता के भरोसे निकलता नजर आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थों के नाम तय कर दिए हैं, लेकिन इसी के साथ ही ये मामला चुनाव के पार ज्यादा नज़र आ रहा है.
Read more »
सुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के लिए पैनल बनाया, मीडिया रिपोर्टिंग पर रहेगा बैनAyodhya Ram Mandir-Babri Masjid Case Supreme Court Today Live News Updates: कोर्ट ने मध्यस्थता की प्रक्रिया की मीडिया में रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा कि पूरी प्रक्रिया गुप्त रहेगी।
Read more »
मध्यस्थता की राह पर अयोध्या विवाद, SC के फैसले के 10 मायनेअयोध्या भूमि विवाद को हल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अहम कदम उठाया है. जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने मध्यस्थता कमेटी का गठन किया.
Read more »
बातचीत से सुलझेगा अयोध्या विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने मामला मध्यस्थता के लिए सौंपाशीर्ष अदालत ने कहा फ़ैज़ाबाद में होगी मध्यस्थता. सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज एफएम खलीफुल्ला की अध्यक्षता में बनी तीन सदस्यीय समिति में श्री श्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम पंचू शामिल.
Read more »
अयोध्या विवाद : विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता पैनल गठित, आठ हफ्ते में सौंपेगा रिपोर्ट– News18 हिंदीअयोध्या विवाद : विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता पैनल गठित, आठ हफ्ते में सौंपेगा रिपोर्ट SriSri yogrishiramdev BJP4India INCIndia
Read more »
अयोध्या विवाद: फैजाबाद में होगी मध्यस्थता बैठक, अगले हफ्ते से शुरू होगी सुलह की कवायद– News18 हिंदीसुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए मध्यस्थता के आदेश दे दिए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इसके लिए पैनल गठित करने के आदेश दिए हैं. मध्यस्थों में तीन सदस्यों को शामिल किया गया है. मध्यस्थता बोर्ड के सदस्यों में श्रीश्री रविशंकर के साथ ही श्रीराम पंचू को भी शामिल किया गया है. मध्यस्थता बोर्ड के अध्यक्ष कलिफुल्लाह होंगे. अगले हफ्ते मध्यस्थता की बैठक फैजाबाद में होगी. जिसके बाद आठ हफ़्तों में सुलह की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी. Supreme court orders mediation in Ayodhya dispute, mediators to meet in faizabad UPAT
Read more »
अयोध्या केस: असदुद्दीन ओवैसी ने मध्यस्थता के लिए श्रीश्री रविशंकर के नाम पर उठाई आपत्तिसुप्रीम कोर्ट ने मध्यस्थता के जरिये अयोध्या केस के समाधान की बात कही है. इसके लिए तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया है. इसमें आध्यात्मिक गुरू श्रीश्री रविशंकर का नाम भी शामिल है.
Read more »
