PFRDA Act में जल्द संशोधन कर सकती है सरकार, संसद के आगामी सत्र में पेश हो सकता है विधेयक FDI PFRDA BusinessNews
केंद्रीय मंत्रिमंडल जल्द ही Pension Fund Regulatory and Development Authority अधिनियम, 2013 में संशोधन पर विचार कर सकता है और इस संबंध में एक विधेयक संसद के आगामी सत्र में पेश किया जा सकता है। सूत्रों के जरिए से इस जानकारी की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने कहा कि "संशोधन विधेयक में एनपीएस ट्रस्ट को PFRDA एक्ट से अलग करने, पेंशन क्षेत्र के लिए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की सीमा को मौजूदा 49 फीसद से बढ़ाकर 74 फीसद करने का प्रावधान हो सकता है।" मार्च में, संसद ने बीमा क्षेत्र में एफडीआई सीमा 49 फीसद से बढ़ाकर 74 फीसद करने के लिए एक विधेयक को मंजूरी दी थी। बीमा अधिनियम, 1938 को आखिरी बार 2015 में संशोधित किया गया था, जिसमें एफडीआई सीमा को बढ़ाकर 49 फीसद कर दिया, जिस वजह से पिछले 5 वर्षों में 26,000 करोड़ रुपये का विदेशी पूंजी प्रवाह देखने को मिला था।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, "संशोधन के बाद NPS ट्रस्ट की शक्तियां, कार्य और कर्तव्य, जो वर्तमान में PFRDA विनियम 2015 के तहत निर्धारित हैं, एक चैरिटेबल ट्रस्ट या कंपनी अधिनियम के तहत आ सकते हैं। ऐसा करने के पीछे सरकार की मंशा एनपीएस ट्रस्ट को पेंशन नियामक और 15 सदस्यों के प्रबंधित सक्षम बोर्ड से अलग रखना है। इसमें से अधिकांश सदस्यों के सरकार से होने की संभावना है क्योंकि वे राज्यों सहित, इस कोष में सबसे बड़े योगदानकर्ता हैं।"वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ग्राहकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए और नियामक के साथ एनपीएस ट्रस्ट के संबंध को बनाए रखने के लिए उपयुक्त संगठनात्मक ढांचे के साथ एनपीएस ट्रस्ट को पीएफआरडीए से अलग करने की घोषणा की थी। ट्रस्ट की स्थापना पीएफआरडीए ने एनपीएस के तहत संपत्ति और फंड की देखभाल के लिए की थी। PFRDA एक्ट की स्थापना पेंशन फंड, केंद्रीय रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी और अन्य बिचौलियों पर पर्याप्त शक्तियों के साथ पेंशन क्षेत्र के व्यवस्थित विकास को बढ़ावा देने और सुनिश्चित करने के लिए की गई थी। यह सदस्यों के हितों की भी रक्षा करता है। परिभाषित लाभ पेंशन प्रणाली को बदलने के लिए सरकार द्वारा राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की शुरुआत की गई थी। 1 जनवरी 2004 से केंद्र सरकार की सेवा में सभी नए रंगरूटों के लिए एनपीएस अनिवार्य कर दिया गया था और 1 मई 2009 से सभी नागरिकों के लिए स्वैच्छिक आधार पर लागू किया गया है। पीएफआरडीए , जिसके तहत दो प्रमुख योजनाएं एनपीएस और अटल पेंशन योजना चलती हैं, ने चालू वित्त वर्ष के अंत तक 7.
5 लाख करोड़ रुपये के एयूएम तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। प्राधिकरण का लक्ष्य मार्च 2022 के अंत तक एक और 10 मिलियन ग्राहक जोड़ने का भी है।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
गोल्ड की मांग में हुई बढ़त, अगस्त में ETFs में 24 करोड़ की आमदजैसे गोल्ड की कीमत सामान्य हो रही है लोग सोने की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों से पता चलता है कि चालू वर्ष (जनवरी-अगस्त) के पहले आठ महीनों के दौरान असेट क्लास में नेट फ्लो 3070 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
Read more »
देश में 2019 में पचास प्रतिशत से अधिक कृषक परिवार क़र्ज़ में दबे: सर्वेराष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जनवरी-दिसंबर 2019 के दौरान देश के ग्रामीण क्षेत्रों में परिवारिक भूमि और पशुधन के अलावा कृषि परिवारों की स्थिति का आकलन किया. इसके अनुसार 2019 में कृषक परिवारों पर प्रति परिवार औसतन 74,121 रुपये क़र्ज़ था. सर्वे के मुताबिक़, कुल क़र्ज़ में 57.5 % कृषि उद्देश्य से लिए गए.
Read more »
बैक्टीरिया को मारने में मददगार है इम्यून सेल, वंडरबिल्ट यूनिवसिर्टी के शोधकर्ताओं ने खोजी नई क्रियाविधिअभी तक यह पता था कि न्यूट्रोफिल्स- पहला रेस्पांडर इम्यून सेल होता है जो संक्रमण स्थल पर पहुंच कर खुद को विघटित कर अपने प्रोटीन तथा डीएनए कंटेंट का स्त्राव करता है जो न्यूट्रोफिल एक्स्ट्रासेल्युलर ट्रैप (एनईटी) पैदा करता है।
Read more »
गुजरात में BJP लगा सकती है 2 दांव: मोदी कैबिनेट से निकाल पाटीदार नेता को CM बनाएगी या 10 महीने पहले चुनाव में कूद सकती है, समझिए सारे समीकरणगुजरात में बहुमत वाली भारतीय जनता पार्टी यानी BJP सरकार के 5 साल 2022 के दिसंबर में पूरे होंगे, लेकिन जिस तरह अचानक मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस्तीफा दे दिया उससे तरह-तरह की कयासबाजियां शुरू हो गई हैं। हम यहां तमाम संभावनाओं में से उन 2 स्थितियों के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके मजबूत आधार नजर आ रहे हैं। | Will remove Patidar leader from Modi's cabinet as CM or may jump in elections 10 months ago, here are the proofs
Read more »
