PFRDA ने NPS चार्ज में किया बदलाव, जानें NPS, NPS-Lite, NPS वात्सल्य के नए चार्ज

Revised NPS Charges News

PFRDA ने NPS चार्ज में किया बदलाव, जानें NPS, NPS-Lite, NPS वात्सल्य के नए चार्ज
Charge For Opening NPS Account&Nbsp&NbspNPS चार्ज में किया बदलाव
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 126 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 89%
  • Publisher: 63%

National Pension System (NPS) Fees and Charges: एनपीएस-वात्सल्य अकाउंट (NPS-Vatsalya account) के तहत सेवाओं के शुल्क एनपीएस-ऑल सिटीजन मॉडल के समान हैं. नए सर्विस चार्ज 31 जनवरी 2025 से लागू हो गए हैं.

NPS Charges Revised: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से नेशनल पेंशन सिस्टम अकाउंट खोलने के लिए नए चार्ज की घोषणा कर दी है. ये चार्ज NPS के साथ-साथ NPS -लाइट मॉडल पर लागू होते हैं.

एनपीएस-वात्सल्य अकाउंट के तहत सेवाओं के शुल्क एनपीएस-ऑल सिटीजन मॉडल के समान हैं. नए सर्विस चार्ज 31 जनवरी 2025 से लागू हो गए हैं.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2025 में ऐलान किया कि NPS वात्सल्य अकाउंट में कॉन्ट्रीब्यूशन करने वाले टैक्सपेयर्स सेक्शन 80CCD के तहत एडिशनल 50,000 रुपये के टैक्स डिडक्शन के लिए पात्र होंगे, जो रेगुलर NPS कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए दिए जाने वाले टैक्स बेनिफिट के समान होगा.NPS अकाउंट खुलवाने के लिए चार्ज :ग्राहकों के शुरुआती रजिस्ट्रेशन के लिए 400 रुपये तक का चार्ज वसूला जाता है. इनिशियल कॉन्ट्रीब्यूशन पर कॉन्ट्रीब्यूशन अमाउंट का 0.50% तक चार्ज लिया जाएगा, जिसकी मैक्सिमम लिमिट 25,000 रुपये है. इसके अलावा, भविष्य में किए गए सभी कॉन्ट्रीब्यूशन पर भी चार्ज लगेगा.नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज :नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 30 रुपये तक की फीस लगेगी. NPS ऑल सिटीजन मॉडल पर लागू होने वाला पर्सिस्टेंसी चार्ज सालाना योगदान के आधार पर अलग-अलग होता है. अगर सालाना योगदान यानी कॉन्ट्रीब्युशन 1,000 रुपये से 2,999 रुपये के बीच है, तो इस पर हर साल 50 रुपये तक चार्ज लगेगा. 3000 से 6000 रुपये के बीच एनुअल कॉन्ट्रीब्युशन के लिए 75 रुपये और 6000 रुपये से ज्यादा के कॉन्ट्रीब्युशन पर मैक्सिमम 100 रुपये तक चार्ज देना होगा. ये चार्जेस यूनिट कैंसलेशन के माध्यम से काटे जाते हैं.{ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});e-NPS लेनदेन  के लिए चार्जe-NPS ट्रांजैक्शन के लिए योगदान का 0.20% तक शुल्क लगाया जाएगा, इसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपये है. यह चार्ज पहले ही वसूल लिया जाता है और सिर्फ NPS ऑल सिटीजन और टियर-II अकाउंट पर लागू होता है.एग्जिट/विड्रॉल प्रोसेस के लिए चार्ज :विड्रॉल प्रोसेस के लिए टोटल अमाउंट यानी कुल राशि का 0.125 परसेंट तक का शुल्क लागू होता है, जिसकी मैक्सिमम लिमिट 500 रुपये है. यह चार्ज भी पहले ही ले लिया जाता है.डी-रेमिट कॉन्ट्रीब्यूशन डी-रेमिट कंट्रीब्यूशन का मतलब है, नेशनल पेंशन सिस्टम में पैसे डिपॉजिट करना होता है. यह एक इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम है जिसके जरिए, बैंक अकाउंट से सीधे ट्रस्टी बैंक में पैसे ट्रांसफर किए जा सकते हैं. बता दें कि डी-रेमिट के जरिए पैसे जमा करने पर, उसी दिन का NAV मिलता है. डी-रेमिट कॉन्ट्रीब्यूशन के लिए ट्रेल कमीशन भी कॉन्ट्रीब्यूशन के 0.20% तक लगाया जाता है, जिसकी अधिकतम सीमा 10,000 रुपये होती है.पर्सिस्टेंसी चार्ज निरंतरता शुल्क केवल तभी देय होता है जब कोई ग्राहक एक वित्तीय वर्ष में छह महीने से अधिक समय तक PoP से जुड़ा रहता है. हर ट्रांजेक्शन के लिए न्यूनतम योगदान 500 रुपये है, और न्यूनतम वार्षिक योगदान 1,000 रुपये है.इसके अलावा, GST और दूसरे एप्लीकेबल टैक्स अलग से वसूले जाएंगे. ये नए सर्विस चार्ज 31 जनवरी 2025 से लागू हो गए हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

Charge For Opening NPS Account&Nbsp &Nbsp NPS चार्ज में किया बदलाव NPS NPS Charges NPS Vatsalya NPS Lite Charges Under NPS NPS Fees And Charges National Pension System

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सितांशु कोटक बने भारतीय टीम के नए बल्लेबाजी कोचसितांशु कोटक बने भारतीय टीम के नए बल्लेबाजी कोचबीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए सितांशु कोटक को नए बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया है। यह बदलाव भारतीय टीम के हालिया बल्लेबाजी प्रदर्शन के मद्देनजर हुआ है।
Read more »

टैक्स बचत के लिए NPS एक बेहतर विकल्पटैक्स बचत के लिए NPS एक बेहतर विकल्पनई दिल्ली में वित्त वर्ष 2024-25 में टैक्स बचाने के लिए समय कम बचा है। नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) निवेशकों को टैक्स बचत और बेहतर रिटर्न दोनों प्रदान करता है। NPS दोनों पुरानी और नई टैक्स व्यवस्था के तहत टैक्स लाभ प्रदान करता है।
Read more »

कर बचत के लिए NPS एक उत्कृष्ट विकल्पकर बचत के लिए NPS एक उत्कृष्ट विकल्पइस लेख में राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) को कर बचत के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प के रूप में बताया गया है। यह बताता है कि NPS में निवेश से कर बचत, बेहतर रिटर्न और सेवानिवृत्ति के लिए पेंशन का जुगाड़ हो जाता है। इस लेख में पुरानी और नई कर व्यवस्थाओं के तहत NPS पर मिलने वाले कर लाभों का विस्तार से वर्णन किया गया है।
Read more »

भारत सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को अधिसूचित कर दिया हैभारत सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को अधिसूचित कर दिया हैकेंद्र सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के तहत यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को विकल्प के रूप में पेश किया है. यूपीएस एक नई पेंशन स्कीम है जो ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) दोनों के फायदों को मिलाकर तैयार की गई है.
Read more »

भारतीय सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को अधिसूचित कियाभारतीय सरकार ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को अधिसूचित कियाकेंद्र सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक नई पेंशन योजना, यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को अधिसूचित कर दिया है। यह योजना राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) विकल्प के रूप में उपलब्ध है और कर्मचारियों को OPS और NPS दोनों के लाभ प्रदान करती है।
Read more »

बजट 2025- किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख हुई: बुजुर्गों को इनकम टैक्स में छूट; काम की बड़ी योजनाओं पर फ...बजट 2025- किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 5 लाख हुई: बुजुर्गों को इनकम टैक्स में छूट; काम की बड़ी योजनाओं पर फ...Union Budget 2025 Government Schemes Announcement, Current Status Detailed Analysis Update; Follow PM Mudra Loan, PM Suryaghar Yojana, NPS Vatsalya On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:46:09