मेरा बेटा गाय था। सीधा-सच्चा था। हम पांच लोग परिवार में हैं, लेकिन घर में होता वही था, जो वो कहता था। उसकी पसंद ही हमारी पसंद थी। उसकी बहन की दिसंबर में शादी है। उसके कहने पर ही महंगा मैरिज होम बुक किया था।
आगरा में पिता बोले- हमे रिश्ता मंजूर था, लड़की के घरवालों ने केस कर दिया'मेरा बेटे सागर और उस लड़की में 2 साल से लव अफेयर था। मेरा बेटा उसको बहुत प्यार करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। हम शादी के लिए तैयार थे। मगर लड़की के पिता ने कहा कि हमारी जातियां अलग हैं। इसलिए शादी नहीं हो सकती। फिर लड़की पर दबाव बनाकर हम लोगों परमेरा बेटा लड़की को मना रहा था, मगर वह नहीं मानी। फिर उसने सुसाइड कर लिया। उसने नोट में लिखा- मेरे मरने के बाद भी तुम्हारी शादी होगी। बस यही बर्दाश्त नहीं है। मेरा मजाक मत उड़ाना। मेरी मौत के 3 लोग जिम्मेदार हैं।' यह बात मनोज सिंह ने बताई। उन्होंने बताया कि बेटे की गर्लफ्रेंड ने अपने घरवालों के कहने पर मेरे बेटे पर झूठा छेड़छाड़ का केस कराया। बेटा मुझसे कहता था कि वह डिप्रेशन में है। मेरा करियर खराब हो रहा है। अब मैं कुछ बन नहीं पाऊंगा। मनोज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें एक युवती भी शामिल है। घरवालों ने युवती और उसके परिजनों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। दरअसल मनोज सिंह के बेटे सागर ने 2 नवंबर को मां की साड़ी का फंदा लगाकर घर में सुसाइड कर लिया।पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा था सागर महादेव नगर में रहने वाला सागर सिंह पीसीएस मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहा था। सागर के पिता मनोज सिंह जल निगम में ठेकेदारी करते हैं। सागर सिंह बीसीए कर चुका था। कजिन भाई आकाश ने बताया कि सागर ने 2024 में पीसीएस प्री एग्जाम पास कर लिया था। लेकिन मेन एग्जाम क्लियर नहीं कर पाया था। इस बार भी प्री एग्जाम पास कर लिया था। मेन एग्जाम की तैयारी कर रहा था। 15 दिन दिल्ली में रहकर तैयारी करके शनिवार को ही घर लौटा था। रविवार को उनके रिश्तेदार के घर में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सागर पूरे परिवार के साथ फतेहाबाद स्थित एक मैरिज होम गया था। वहां से रात लगभग 10 बजे अकेला ही घर लौट आया। आधे घंटे बाद परिजन घर पहुंचे तो सागर कमरे में साड़ी से बने फंदे पर लटका हुआ था।सुसाइड नोट में लिखा- बर्दाश्त नहीं सागर ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। जो इंग्लिश में है। सागर ने लड़की का नाम लिखते हुए लिखा है कि मुझे पता है कि मेरे मरने के बाद भी तुम्हारी शादी होगी। बस यही बर्दाश्त नहीं है। खुश रहोगी भी पर मैं नहीं जी पा रहा। मरने का मन नहीं कर रहा। अभी कॉल कर लो। रुक जाऊं, तुम नहीं तो कोई नहीं। बस मजाक.
...मत उड़ाना कि मैं तुमसे पीछे मर गया...। बाय टेक केयर, ध्यान रखो, खुश रहो। मेरी मौत के जिम्मेदार सन्नी शर्मा, शिवम शर्मा, पवन झा हैं। इन्होंने मुझ पर केस किए। पलायन करने को मजबूर किया। यह तीन जिम्मेदार हैं। सारी रिकॉर्डिंग मेरे मोबाइल के प्राइवेट फोल्डर में मिलेगा।पिता ने बताया- घर के पास रहने वाली एक युवती ने छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा सागर के खिलाफ लिखवाया था। इसमें मुझे और मेरी पत्नी को भी शामिल किया था। समझौते के नाम पर लड़की का परिवार 4 लाख रुपये मांग रहा था। जो हम लोगों ने दिए थे। समझौता होने के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट भी लगा दी थी। कोर्ट में युवती और उसके परिजनों को बयान के लिए बुलाया जा रहा था। युवती के परिजन एफआर को स्वीकार करने के लिए 3 लाख रुपए और मांग रहे थे। वह लगातार घर छोड़कर जाने के लिए धमका भी रहे थे। इससे ही सागर डिप्रेशन में था। एसीपी सदर इमरान अहमद के कहने पर परिजनों ने घर के पास रहने वाली युवती, उसके पिता, मां और एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत केस दर्ज किया है। इसमें युवती सहित 4 लोग नामजद किए गए हैं।पिता बोले- चाकू से मैंने फंदा काटकर उसे उतारा था पिता ने बताया कि हम लोग 2 नवंबर को मेरे रिश्तेदार के घर में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए सागर पूरे परिवार के साथ फतेहाबाद स्थित एक मैरिज होम गया था। भतीजे के साथ खेला और डांस किया था। रात लगभग 10 बजे अपनी मां से घर की चाबी लेकर घर लौट आया। उसने अपनी मां से कहा था कि किसी का फोन आ रहा है, मैं घर जा रहा हूं। आधे घंटे बाद जब मैं आया तो देखा कि सागर का शव फंदे पर लटक रहा था। मैंने एक हाथ से कमर से सागर को उठाया, दूसरे हाथ से चाकू से साड़ी का फंदा काटा।बताया कि सागर की बहन उससे छोटी है। तीसरे नंबर पर एक भाई है। बहन की शादी दिसंबर में होनी थी। उसके लिए पहले 65 हजार रुपये में मैरिज होम किया, लेकिन सागर नाराज हो गया ढंग का करो। घर की पहली शादी है। फिर उसके कहने पर मैंने डेढ़ लाख रुपये से ज्यादा का मैरिज होम किया। हलवाई भी कर लिया है। कार्ड भी छपने गए हुए हैं। शॉपिंग के लिए सागर का इंतजार हो रहा था। फिर वह दिल्ली से घर आया। उसने शादी के लिए शॉपिंग भी की। मैंने अब शादी टाल दी है। सागर के कजिन भाई आकाश ने बताया कि हमने सुसाइड के बाद उसका मोबाइल चेक किया। उसमें इंस्टाग्राम पर चैटिंग थी। जिसमें सागर लड़की को मना रहा है कि वो मान जाए और केस खत्म कर दे।प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से दोस्त ने रेप किया: बाहर से दरवाजा बंद करके भागे दोस्त, इंस्टाग्राम पर हुई थी फ्रेंडशिप प्रयागराज में 9वीं की छात्रा से उसके दोस्त ने रेप किया। दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। छात्रा का आरोप है कि शनिवार शाम को दोस्त ने जरूरी काम बोलकर मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर रेप किया। युवक के 2 दोस्तों ने बाहर से कमरा बंद कर दिया। आरोपी युवक ने रेप करने के बाद किसी परिचित को फोन करके बुलाया। तभी गांव वाले भी पहुंच गए।MP में 6 नवंबर से रातें ठंडी...2-3° लुढ़केगा पारालुगुबाबा के दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबजालोर में आज भी हल्की बारिश के आसारबदलते मौसम के साथ मेरठ में बढ़ा डेंगू का खतरापंजाब-चंडीगढ़ में आज से बदलेगा मौसम
Pcs Boy Suicide Sister Marriage
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP PCS J जज अहद अहमद की सफलता की कहानी: संघर्ष से मिली ऊंचाइयांउत्तर प्रदेश के अहद अहमद की प्रेरणादायक कहानी, जिन्होंने गरीबी और संघर्ष से लड़कर जज बनने का सफर तय किया। कच्चे घर से हाईकोर्ट जज की कुर्सी तक पहुंचने की उनकी कहानी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
Read more »
UPPSC PCS Result Date 2025: कब आएगा यूपी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, जानें संभावित डेटउत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से जल्द ही UPPSC PCS Prelims Result 2025 जारी किया जा सकता है। नतीजों के साथ ही कटऑफ भी जारी किया जायेगा। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे वे मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
Read more »
PCS की तैयारी कर रहे युवक ने किया सुसाइड: पड़ोसी युवती पर ब्लैकमेलिंग का आरोप; छेड़छाड़ का मुकदमा वापसे लेन...आगरा के महादेव नगर में पीसीएस की तैयारी कर रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया। घटना रविवार रात की है। परिजनों ने आज थाना सदर में पड़ोस में रहने वाली युवती और परिजनों पर आरोप लगाते हुए 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Read more »
छेड़छाड़ के मुकदमे में सुलह को ब्लैकमेलिंग से परेशान PCS परीक्षार्थी फंदे पर लटका, युवती और उसके घरवालों पर आरोपआगरा के महादेवनगर में एक पीसीएस परीक्षार्थी ने छेड़छाड़ के मुकदमे में सुलह के लिए ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में युवती और उसके परिवार पर आरोप लगाए हैं, जिन्होंने पहले 4 लाख रुपये लिए और फिर बयान देने के लिए 3 लाख रुपये और मांगे। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »
