सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर PAN कार्ड के नियमों में कुछ बड़े बदलाव होने वाले हैं
आप अपना PAN कार्ड बनवाने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN कार्ड के नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है. टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए पिता-माता के अलग होने की स्थिति में पिता का नाम देने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है.
आयकर विभाग ने एक अधिसूचना के जरिये आयकर नियमों में संशोधन किया है. आइए पहले जानें 1 अप्रैल 2019 से क्या बदलेगा...PAN-Aadhaar: PAN कार्ड को आधार से लिंक कराने की डेडलाइन नजदीक आ रही है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का निर्देश है कि 31 मार्च 2019 तक सभी PAN होल्डर्स इसे आधार से लिंक करा लें. वर्ना वे इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाएंगे और न ही रिफंड ले पाएंगे. सुप्रीम कोर्ट भी PAN-आधार लिंकिंग को वैलिड मानते हुए बिना लिंंकिंग आईटीआर न भरे जाने पर मुहर लगा चुका है.आईटी विभाग ने एक वित्त वर्ष में 2.5 लाख रुपये से अधिक का वित्तीय लेन-देन करने वाली नॉन-इंडीविजुएल एंटिटीज के लिए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने को अनिवार्य कर दिया है. ऐसी एंटिटीज़ को अगले वित्त वर्ष की 31 मई तक पैन के लिए आवेदन कर देना होगा.इसके अलावा कोई भी ऐसा व्यक्ति, जो एक वित्त वर्ष में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का ट्रांजेक्शन करने वाली नॉन-इंडीविजुअल एंटिटी का मैनेजिंग डायरेक्टर, डायरेक्टर, पार्टनर, ट्रस्टी, लेखक, फाउंडर, कर्ता, सीईओ, प्रिन्सिपल ऑफिसर या अन्य किसी भी तरह से ऐसी एंटिटीज की ओर से जिम्मेदार है और पैन नहीं रखता है तो उसे भी अगले वित्त वर्ष की 31 मई तक पैन के लिए अप्लाई करना जरूरी है. अगली स्लाइड में जानिए अगले बदलाव के बारे में...नए डिज़ाइन वाला PAN कार्ड- नए जारी होने वाले PAN कार्ड पर अब आवेदक का नाम, पिता या मां का नाम, जन्मतिथि और PAN नंबर के अलावा QR कोड भी मौजूद होगा. QR कोड में आवेदक का फोटो और सिग्नेचर यानी हस्ताक्षर समेत उल्लिखित डिटेल्स भी मौजूद होंगी. ये डिटेल्स डिजिटली साइंड और कोडेड होंगी. इसके चलते कहीं भी PAN डिटेल्स देने की जरूरत पड़ने पर स्कैनिंग के जरिए डिटेल्स ऐसा किया जा सकेगा. नए PAN कार्ड में फोटो, सिग्नेचर, होलोग्राम और QR कोड की जगह बदली हुई होगी. QR कोड e-PAN में भी मिलेगा.QR कोड कैसे होगा रीड- QR कोड को विशेष मोबाइल ऐप के जरिए रीड किया जा सकेगा. इसके लिए Google प्ले स्टोर पर मोबाइल ऐप मौजूद है . हालांकि QR कोड रीड करने के लिए 12 मेगापिक्सल या इससे ज्यादा के ऑटो फोकस कैमरा की जरूरत होगी.पुराने डिजाइन वाले PAN भी रहेंगे वैलिड- जानकारी के मुताबिक, नई डिजाइन वाले PAN कार्ड के आने के बाद भी 7 जुलाई 2018 से पहले जारी किए गए पुराने डिजाइन वाले PAN कार्ड और e-PAN भी वैलिड रहेंगे.कहां मौजूद है जानकारी- नए डिजाइन वाले पैन कार्ड के बारे में https://www.tin-nsdl.com/ पर जानकारी मौजूद है. जब आप इस वेबसाइट पर जाएंगे तो एक पॉप अप आएगा, जिसमें कंटीन्यू पर क्लिक करने के बाद नए PAN कार्ड डिजाइन की जानकारी वाला पॉप अप आता है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जैसलमेर के सीमावर्ती इलाके में पाक के लिए जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तारगौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के चलते जैसलमेर में अब तक एक दर्जन संदिग्धों को पकड़ा जा चुका है.
Read more »
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में संघर्षविराम के उल्लंघन के बाद रोका गया सीमा पार व्यापारएलओसी व्यापार केंद्र के संरक्षक फरीद कोहली ने बताया कि चक्कन दा बाग में व्यापार सुविधा केंद्र पर मोर्टार से पांच गोले दागे गए, जिससे एक्सरे स्कैनर वाले कमरे सहित अन्य जगहों को नुकसान पहुंचा.
Read more »
झारखंड के सीएम रघुवर के बेटे के रिसेप्शन में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, आधा घंटा रुकेPrime Minister Modi attended Jharkhand CM Raghuvar son reception | रघुवर और उनके परिजनाें के अलावा जमशेदपुर से पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ खिंचवाई फोटो एक कार्यकर्ता के इस बार 400 का आंकड़ा पार करने की बात पर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए मोदी शादी में लालकृष्ण आडवाणी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वीवीआईपीए हुए शामिल
Read more »
मायावती के दलित वोट बैंक में सेंधमारी के प्रयास में कांग्रेस-Navbharat Timesलोकसभा चुनाव 2019 न्यूज़: मायावती के यूपी समेत किसी भी राज्य में गठबंधन न करने के ऐलान से कांग्रेस आहत है। ऐसे में कांग्रेस की यूपी में एसपी-बीएसपी के गठबंधन में शामिल होने की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई है। अब कांग्रेस बीएसपी के कोर वोट बैंक को छीनने की योजना बना रही है।
Read more »
केजरीवाल के संपर्क में अहमद पटेल, हो सकता है गठबंधन- सर्वे में क्लीन स्वीप के आसारLok Sabha Election 2019 (लोकसभा चुनाव 2019): आप औप कांग्रेस के बीच गठबंधन को रुपरेखा देने के लिए कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और महासचिव गुलाम नबी आजाद आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के संपर्क में हैं।
Read more »
परिकर के निधन के बाद गोवा में सियासी संकट, मुश्किल में भाजपा- Amarujalaकांग्रेस में इस बात को लेकर आशंका है कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करवा सकती है। वहीं भाजपा खेमे में यह चर्चा
Read more »
राजस्थान: चुनाव में नेताओं के रिश्तेदार टिकट के दावेदारों की लिस्ट में सबसे आगेराजनीति में युवाओं को आगे आने की अपील सभी राजनीतिक दल करते हैं. सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं को टिकट में भागीदारी देने की बात करती हैं लेकिन जब टिकट बंटवारे का वक्त आता है तो नेताओं को अपने ही घर में ही युवा भी दिखते हैं और अपने घर में हीं महिलाएं भी दिखती हैं. कांग्रेस हो या बीजेपी दोनों ही पार्टियों का राजस्थान की राजनीति में यहीं हाल रहा है.
Read more »
पंजाब: छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार कियापटियाला: छह छात्रों के निलंबन के विरोध में लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने परीक्षा का बहिष्कार किया PunjabUniversity RajeevGandhiNationalUniversityofLaw Patiala StudentProtest पंजाबयूनिवर्सिटी राजीवगांधीनेशनलयूनिवर्सिटीऑफलॉ पटियाला छात्रप्रदर्शन
Read more »
