Pakistan Taliban Border Clash News: अपने देश की राजधानी काबुल पर अटैक से भड़के तालिबान ने पाकिस्तान को उसकी औकात दिखाना शुरू कर दिया है. एक रात के संघर्ष में ही पाकिस्तान घुटनों पर आकर घिघियाने लगा है.
Pakistan Afghanistan Border Clash Update News : जो पाकिस्तान, तालिबान को अपना प्यादा खुश होता था. वह आज खून के आंसू रो रहा है. तालिबान उसका आधिपत्य स्वीकार करने को राजी नहीं है और ईंट का जवाब पत्थर से देता है.
टीटीपी आतंकियों को खत्म करने के नाम पर पाकिस्तान ने जबसे काबुल पर एयरस्ट्राइक की है, तब से तालिबान उसकी मिलिट्री पोस्टों पर कहर बनकर टूट रहा है. दोनों पक्षों के बीच डूरंड लाइन पर कई हिंसक मुठभेड़ हुईं, जिसमें दोनों तरफ दर्जनों सैनिकों की मौत और कई घायल हुए. यह पहला बड़ी टकराव नहीं है, इससे पहले भी दोनों पक्ष भिड़ चुके हैं. लेकिन 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से इस घटना को सबसे गंभीर माना जा रहा है. काबुल के पास दूसरे विकल्प भी मौजूद... भारत के दौरे पर आए हुए तालिबान के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्ताक़ी ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेताया कि अगर पाकिस्तान के साथ शांति प्रयास विफल रहते हैं, तो काबुल के पास दूसरे विकल्प भी मौजूद हैं. इस बयान के जरिए मुत्ताकी ने साफ कर दिया कि अफ़ग़ानिस्तान अब केवल कूटनीतिक रास्ते पर भरोसा नहीं कर रहा, बल्कि अपनी सैन्य ताकत का भी प्रदर्शन कर सकता है. इससे पहले तालिबान ने बयान जारी कर बताया कि अफगान सेना ने रातभर चलने वाले चार घंटे के जवाबी ऑपरेशन में अपने उद्देश्य हासिल कर लिए. साथ ही इस बात का खास ध्यान रखा कि आम नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे. यह रणनीति तालिबान की यह छवि बनाने की कोशिश है कि वह संयमित और संगठित ढंग से सीमा सुरक्षा कर रहा है. तालिबान के जवाब प्रहार से बिलबिलाया PAK तालिबान के इस जवाबी प्रहार से पाकिस्तान बुरी तरह बिलबिला गया है. अब वह तालिबान के एक्शन को अंततराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बता रहा है. पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि तालिबान फायरिंग में उसके कई नागरिक प्रभावित हुए हैं और यदि अब भी तालिबान नहीं रुकता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. तालिबान के एक्शन से थर्राए पाकिस्तान ने तोरखम और शमां बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की संख्या बढ़ा दी है. साथ ही दोनों ओर के व्यापारिक व पैदल मार्ग पूरी तरह बंद करको नागरिक कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया हौ. यह संकेत है कि दोनों देश इस संघर्ष को केवल सीमावर्ती झड़प से अधिक गंभीर मान रहे हैं. पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटा तालिबान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि शनिवार रात के ऑपरेशन में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, लगभग 30 घायल हुए और 20 आउटपोस्ट ध्वस्त किए गए. हालांकि पाकिस्तान ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है. तालिबान विदेश मंत्री मुत्ताकी ने कहा कि कतर और सऊदी अरब की अपील पर अफगानिस्तान ने फिलहाल अपना ऑपरेशन रोक दिया है लेकिन अगर उस पर हमला होता है तो वह फिर से ऐसा ही करारा जवाब देगा. क्यों भिड़ते रहते हैं दोनों देश? बताते चलें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन नाम की विवादित सीमा रेखा है, जो 1893 में राज कर रहे अंग्रेजों ने खींची थी. पाकिस्तान इसे आधिकारिक सीमा मानता है, जबकि तालिबान और कई अफ़ग़ान नेता इसे वैध नहीं मानते. यह विवाद लंबे समय से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव का कारण रहा है. Taliban on Women Education: हमने महिला शिक्षा को हराम नहीं कहा बल्कि..., गर्ल्स एजुकेशन पर विरोध के बाद क्या बोला तालिबान? फिलहाल की स्थिति यह है कि सीमा पर तालिबान और पाकिस्तान दोनों ने अपने-अपने सैन्य बेड़े को मजबूत किया है और नए हथियार वहां तैनात किए हैं. एक तरह से दोनों पक्ष अपनी सैन्य ताकत दिखाने की कोशिश में हैं. वहीं कतर और सऊदी अरब हस्तक्षेप करके मामले को ठंडा करने में लगे हैं. तेजी से बिखराव की ओर बढ़ रहा पाकिस्तान! एक्सपर्टों के मुताबिक, अगर तालिबान और पाकिस्तान के बीच फिर से संघर्ष भड़का तो क्षेत्रीय स्थिरता खतरे में पड़ सकती है. इससे पाकिस्तान की स्थिति ज्यादा जटिल हो जाएगी. उसे 3 मोर्चों पर एक साथ जूझना होगा. भारत के साथ उसकी पूर्वी सीमा पर पहले से ही तनाव बना हुआ है. जबकि बलूच विद्रोहियों और टीटीपी लड़ाकों ने भी उसकी नाक में लगातार दम किया हुआ है. ऐसे में अफगानिस्तान के साथ नया फ्रंट खुल जाना पाकिस्तान के लिए गंभीर हो सकता है.
Pakistan Taliban News Pakistan Taliban Border Clash Pakistan Afghanistan Border Clash Update News पाकिस्तान अफगानिस्तान न्यूज पाकिस्तान तालिबान न्यूज पाकिस्तान तालिबान बॉर्डर क्लैश पाकिस्तान अफगानिस्तान बॉर्डर क्लैश अपडेट न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Pakistan-Taliban Gunfight: काबुल पर हमला कर खुद को शेर समझ रहा था PAK, TTP ने निकाल दी धौंस; अब इंतकाम से कांप रहा जिन्नालैंडPakistan and Taliban Gunfight: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कथित दोस्ती के बाद फूले नहीं समा रहे पाकिस्तान ने ताबड़तोड़ काबुल पर एयरस्ट्राइक कर दी थी. वह सोच रहा था कि ऐसा करने से तालिबानी डर जाएंगे लेकिन हुआ इसका उल्टा. अब टीटीपी के लड़ाके पाकिस्तान पर मौत बनकर टूट रहे हैं.
Read more »
तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण भिड़ंत, 12 पाक सैनिकों की मौत, कई चौकियों पर किया कब्जाFierce clash between Taliban and Pakistani army, 12 Pakistani soldiers killed, several posts captured तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच भीषण भिड़ंत, 12 पाक सैनिकों की मौत, कई चौकियों पर किया कब्जा
Read more »
'संयम बरतें, कूटनीति का रास्ता अपनाएं...', PAK-अफगान की टेंशन पर दुनिया की सलाह, भारत ने क्या कहाअफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर झड़पों में तनाव बढ़ गया है. तालिबान ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जबकि पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है. ईरान, सऊदी अरब और कतर ने संयम की अपील की है, वहीं भारत ने पाकिस्तान के आरोपों को सिरे से खारिज किया है.
Read more »
पाक-अफगान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी देशों में मची खलबली, भारत ने क्या कहा?Pak-Afghan Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के जवाब में अफगान सेना ने सीमा चौकियों पर हमला किया, जिससे संघर्ष कुनर और हेलमंद प्रांतों तक फैल गया। अफगानिस्तान ने 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। भारत और खाड़ी देशों सहित कई अंतरराष्ट्रीय पक्षों ने शांति की अपील की...
Read more »
Pak-Afghan सीमा पर अचानक क्यों शुरू हुई गोलीबारी? 5 पॉइंट्स में पढ़ें सबकुछPak-Afghan Border Clash: पाकिस्तान द्वारा काबुल पर हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाक सीमा पर मोर्चा खोल दिया, जिसमें 15 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। दोनों देशों के बीच कुनर और हेलमंद में संघर्ष जारी है। पाकिस्तान ने हमले का कारण अफगानिस्तान द्वारा तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान टीटीपी को शरण...
Read more »
Pakistan Afghanistan conflict: কাবুলে এয়ারস্ট্রাইকের কড়া জবাব! ১৫ পাক সেনাকে খতম করল তালিবান...15 Pak Soldiers Killed As Taliban Hits Back Hard After Kabul Airstrikes
Read more »
