भारत ने पुलवामा हमले का डोजियर पाकिस्तान को सौंपा था, जिसके बाद पाक विदेश मंत्री ने दिया ये बयान
भारत के दबाव के बाद पाकिस्तान ने पुलवामा आत्मघाती हमले के जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद पर नकेल कसना शुरू कर दिया है. पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने पुलवामा आतंकी हमले को अंजाम देने वाले जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य ठिकानों को अपने कब्जे में लेने का दावा किया है.
इसके साथ ही शनिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान भारत समेत किसी भी देश के खिलाफ आतंकवाद के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं देगा. उन्होंने दावा किया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों को सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है. आपको बता दें कि भारत ने पुलवामा आत्मघाती हमले का डोजियर पाकिस्तान को सौंपा था, जिसके बाद कुरैशी का यह बयान सामने आया है. इस डोजियर में पुलवामा हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शामिल होने के सबूत हैं. पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत ने अपना डोजियर सौंपा है. अगर भारत इस पर बातचीत करना चाहता है, तो हम इसके लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान में नई सरकार है और उसका नया माइंडसेट है. नए अप्रोच वाले पाकिस्तान की पॉलिसी भी स्पष्ट हैं. आपको बता दें कि पुलवामा आत्मघाती हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराया हुआ है. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुसकर बालाकोट स्थित जैश के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी, जिसमें कई आतंकी मारे गए थे. भारतीय वायुसेना का यह ऑपरेशन करीब 21 मिनट तक चला था. इस दौरान पाकिस्तान को भारत की कार्रवाई की खबर तक नहीं लगी. जब भारतीय लड़ाकू विमान मिराज ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद वापस लौट आए, तब जाकर पाकिस्तान को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और भारतीय क्षेत्र पर हवाई हमला कर दिया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के लड़ाकू विमान F-16 को भी मार गिराया. इस दौरान भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 भी गिर गया और विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके में पहुंचे गए. वहां पाकिस्तानी सेना ने अभिनंदन को बंधक बना लिया और उनका वीडियो जारी कर दिया. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान से अभिनंदन को फौरन रिहा करने को कहा. हालांकि पाकिस्तान ने अभिनंदन को लेकर सौदेबाजी करने की कोशिश की और शांति वार्ता का राग अलापा. हालांकि भारत उसके झांसे में नहीं आया, जिसके बाद हारकर पाकिस्तान को अभिनंदन को रिहा करना पड़ा. गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन को रिहा करने का ऐलान किया. इस दौरान इमरान खान ने कहा कि वो शांति पहल के तहत भारतीय पायलट अभिनंदन को रिहा कर रहे हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान ने काफी देर बाद रात 9 बजकर 20 मिनट पर अभिनंदन को अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत को सौंपा. वहीं, पाकिस्तान ने अभिनंदन की रिहाई को भुनाने और अपनी आतंक की छवि को सुधारने की भी पूरी कोशिश की. पाकिस्तान की संसद में अभिनंदन की रिहाई के बदले इमरान खान को शांति नोबेल पुरस्कार देने की मांग वाला प्रस्ताव लाया गया. पाकिस्तान ने अभिनंदन की रिहाई की आड़ में खुद को दुनिया के सामने शांतिदूत साबित करने की पूरी कोशिश की.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
जब भारत के सामने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने टेक दिए थे घुटने– News18 हिंदीजब भारत के सामने पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने टेक दिए थे घुटने RAWReality bindasbhidu Roymouni sikandarkher RomeoAkbarWaltr Viacom18Movies KytaProductions VAFilmCompany redicefilms TimesMusicHub AndhareAjit ajay0701 vanessawalia1
Read more »
जानिए पाकिस्तान के बालाकोट के बारे में, जहां भारत ने किया हवाई हमलाबालाकोट पाकिस्तान के खैबर पख्तून प्रांत में कुन्हार नदी के किनारे स्थित है। यहां आतंकी कैंप का प्रयोग हिजबुल मुजाहिदीन द्वारा किया जा रहा था।
Read more »
LoC के पास अखनूर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारत के 6 जवान घायल– News18 हिंदीभारतीय सेना भी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे रही है
Read more »
LIVE: भारतीय वायुसीमा में घुसे पाकिस्तान के विमान, भारत के जवाब के बाद लौटेभारतीय वायुसेना, एयरस्ट्राइक, नरेंद्र मोदी, पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर, एनकाउंटर
Read more »
आतंकी कैंप पर एयरस्ट्राइक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव, सिर्फ 16 प्वाइंट में जानें 48 घंटे का हर अपडेटपुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तल्खियां देखी जा रही थीं, मगर जैश के आतंकी कैंप पर भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने जो पलटवार करने की नापाक कोशिश की है, उससे सीमा के साथ-साथ दोनों देशों के बीच और तनातनी बढ़ गई है. बुधवार को पाकिस्तान वायुसेना के विमान ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की, जिसके बाद भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्रवाई की और उसके नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया. पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत द्वारा किये गए एयर स्ट्राइक की प्रतिक्रिया के तौर पर पाकिस्तानी विमानों द्वारा बुधवार को भारतीय सीमा में किये गए हमले के बाद से भारतीय वायुसेना का एक पायलट कार्रवाई में लापता बताया जा रहा है, जबकि एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराए जाने की बात भी सामने आ रही है. भारत-पाकिस्तान पर गहराते युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने अपनी सीमा में एक भारतीय पायलटों को गिरफ्तार किया है. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें.
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Update: नहीं मान रहा पाकिस्तान, फिर की सीमापर गोलाबारीनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »
Surgical Strike 2 LIVE Update: पाकिस्तान को मिला Pulwama Terror Attack का डोजियर, बातचीत को भी तैयारनई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के सीमापार किए गए Air Strikes के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को पाकिस्तान ने भारत के एक विमान को गिरा दिया और पायलट अभिनंदन को गिरफ्त में ले लिया। दूसरी तरफ भारत ने भी पाकिस्तान के F16 विमान को मार गिराया। इस तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना ने शांति की बात कही। शांति की यह बात ज्यादा देर टिकी नहीं और पाकिस्तान ने एक बार फिर सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया।
Read more »
बड़ा खुलासा, पाकिस्तान के 24 विमानों को भारत के 8 लड़ाकों ने खदेड़ा था...नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी और विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई की घोषणा के बीच एक नई जानकारी सामने आई है कि पाकिस्तान के 24 विमान घुसपैठ की कोशिश में 10 किलोमीटर भीतर तक घुस आए थे और उन्हें भारत के 8 विमानों में सवार जांबाज पायलटों ने खदेड़ दिया।
Read more »
