India Attacks Pakistan: Operation Sindoor | Nur Khan Airbase | PM Modi | India Pak Border Tensions
भारत से जारी तनाव के बीच पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष से अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने फोन पर बात की है. सूत्रों के अनुसार रुबियो ने दोनों देश के बीच जारी तनाव को लेकर पास सेनाध्यक्ष से बात की है.
कहा जा रहा है कि मार्को रुबियो ने अपनी बातचीत के दौरान पाकिस्तान से भारत के साथ तनाव कम करने की बात कही है. खास बात ये है कि अमेरिका के विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी पीएम की जगह वहां के सेनाध्यक्ष से बात की है. ऐसे में ये एक तरह से साफ संदेश की तरह है कि अमेरिका ऐसे तनावपूर्ण माहौल में पाकिस्तान की सरकार की तुलना में वहां की सेना ज्यादा अहम मान रहा है. उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नैशनल कमांड अथाॉरिटी की बैठक बुला ली है. यह पाकिस्तानी सेना और सरकार की वह टॉप कमिटी है, जो बड़े फैसले लेती है. परमाणु बमों के इस्तेमाल पर भी यह कमिटी निर्णय लेती है. नैशनल कमांड अथाॉरिटी में पाकिस्तान सरकार के टॉप लोग शामिल होते हैं. {ai=d.createElement;ai.defer=true;ai.async=true;ai.src=v.location.protocol+o;d.head.appendChild;});आपको बता दें कि पाकिस्तान लगातार भारत पर ड्रोन और मिसाइल से हमले की कोशिश कर रहा है जिसे भारतीय सेना लगातार विफल बना रही है. पाकिस्तान ने शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह भी अपने ड्रोन से भारत के कई इलाकों पर हमले की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इन तमाम ड्रोन को मार गिराया है. उधर, भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के तीन एयरबेस को तबाह कर दिया है. जिन एय़रबेस को भारत ने निशाना बनाया है उनमें नूर खान ,शोरकोट और मुरीद के एयरबेस शामिल हैं. भारतीय सेना ने ये साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान को उसकी भाषा में ही जवाब देगा.भारत ने अपने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई मिसाइल को मार गिराया है. पाकिस्तान एलओसी से सटे इलाकों पर लगातार फायरिंग कर रहा है. पाकिस्तान की फायरिंग में जम्मू-कश्मीर प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई है. पाकिस्तान ने उनके घर पर मोर्टार दागा था. साथ ही गोलीबारी भी की गई थी. पाकिस्तान की गोलाबीर में जिस अधिकारी की मौत हुई है उनकी पहचान राज कुमार थप्पा के रूप में की गई है. थप्पा अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त के पद पर थे. पाकिस्तान के इस कायराना हमले की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि राज कुमार थापा ने इस हमले से कुछ घंटे पहले ही उनसे एक ऑनलाइन बैठक में बात की थी.
India And Pakistan Tension मार्को रुबियो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
US दौरा बीच में छोड़ दिल्ली वापस लौटे राहुल गांधी, पहलगाम हमले पर इमरजेंसी बैठक में होंगे शामिलकांग्रेस ने पहलगाम हमले को देखते हुए गुरुवार को कार्य समिति की आपात बैठक बुलाई है. मल्लिकार्जुन खरगे समेत बड़े नेता इसमें शामिल होंगे.
Read more »
भारत ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त को किया तलब, सौंपा औपचारिक पर्सोना नॉन ग्रेटा नोटप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (सीसीएस) की बैठक हुई। इस बैठक में भारत ने पांच बड़े फैसले लिए।
Read more »
Operation Sindoor पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सेना के शौर्य को किया सल्यूट- जय हिंद! जय हिंद की सेना!Operation Sindoor: जम्मू और कश्मीर स्थित पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने करारा बदला लिया है। सेना ने आतंकियों के 9 ठिकानों पर स्ट्राइक की है।
Read more »
नेपाल: भारतीय राजदूत ने प्रधानमंत्री ओली से की मुलाकात, भारत-पाक तनाव पर हुई चर्चानेपाल: भारतीय राजदूत ने प्रधानमंत्री ओली से की मुलाकात, भारत-पाक तनाव पर हुई चर्चा
Read more »
पाक ने क्यों बुलाई नैशनल कमांड की बैठक? अमेरिका ने सीधे मुनीर को क्यों किया फोन?भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर से बात की. उन्होंने तनाव कम करने का आग्रह किया है.
Read more »
भारत से जंग में हार के कगार पर पहुंचते ही पाकिस्तान ने दी परमाणु धमकी, शहबाज ने बुलाई नेशनल कमांड अथॉरिटी की बैठकशनिवार की सुबह पाकिस्तान में कई धमाकों की खबरें आने शुरू हो गईं। जिससे पता चलता है कि भारत ने पाकिस्तान के हमलों का जवाब दिया है। पाकिस्तान का कहना है कि भारत ने उसके तीन एयर बेस को निशाना बनाया है।
Read more »
