T20 World Cup 2026 Pakistan vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच से पहले कोलंबो का मौसम एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. अनुमान बताते हैं कि मैच से पहले और उसके दौरान बारिश होने की उम्मीद है. अगर मैदान गीला रहा तो मैच देर से शुरू हो सकता है.
T20 World Cup 2026 Pakistan vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले शनिवार को शुरू होने वाले हैं. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 2009 के चैंपियन पाकिस्तान का सामना न्यूजीलैंड से होगा.
कीवी टीम ट्रॉफी जीतने का इंतजार कर रही है. पाकिस्तान ने ग्रुप ए में 4 में से 3 मैच जीते थे. भारत के खिलाफ उसे एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी ओर, न्यूजीलैंड ने भी ग्रुप डी में इतने ही मैच जीते थे. उसे साउथ अफ्रीका से शिकस्त मिली थी. पाकिस्तानी बैटिंग की होगी की परीक्षा न्यूजीलैंड की मजबूत बॉलिंग अटैक के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की परीक्षा होनी है. मैट हेनरी, जैकब डफी और मिचेल सेंटनर जैसे धाकड़ गेंदबाज पाकिस्तान पर कहर बरपाने के लिए तैयार हैं. साहिबजादा फरहान को छोड़कर सलमान अली आगा की टीम का कोई भी बल्लेबाज निरंतर बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है. फरहान ने पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ शतक लगाया था. सबकी नजरें एक बार फिर से अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के ऊपर रहेंगी. बाबर इस टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. वह 15, 46 और 5 का स्कोर ही बना सके हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड जनवरी 2022 से दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल मैचों में 24 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं. हाल के आमने-सामने के मुकाबलों में न्यूजीलैंड का पलड़ा थोड़ा भारी है. उसने 13 मैच जीते हैं. पाकिस्तान ने नौ मैच अपने नाम किए हैं. ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड तो मामला बराबरी का नजर आता है. 49 मैचों मैचों में पाकिस्तान को 24 में जीत और 23 में हार मिली है. 2 मैचों में नतीजा सामने नहीं आया. कोलंबो मौसम का अनुमान मैच से पहले कोलंबो का मौसम एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है. अनुमान बताते हैं कि मैच से पहले और उसके दौरान बारिश होने की उम्मीद है. अगर मैदान गीला रहा तो मैच देर से शुरू हो सकता है. मैच शाम 7 बजे शुरू होने का तय समय है और तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. एक्यूवेदर के मुताबिक, स्थानीय समया के हिसाब से दोपहर 2 से 4 बजे तक बारिश होने की उम्मीद है और फिर पूरे समय बादल छाए रहेंगे. ये भी पढ़ें: धुआंधार जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में सन्नाटा क्यों? एडम जंपा ने बयां किया दुख शादाब खान को नहीं है मौसम की चिंता मौसम के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के शादाब खान ने कहा कि यह उनके कंट्रोल से बाहर है और उन्हें इससे निपटना सीखना होगा. शादाब ने कहा, बारिश के बारे में मुझे लगता है कि हमने इसके बारे में बहुत ज्यादा बात कर ली है. ऐसा लगता है कि हर दिन बारिश होगी, लेकिन जब हम असल में मैदान पर पहुंचते हैं, तो ऐसा हमेशा नहीं होता. हम उन चीजों को कंट्रोल नहीं कर सकते. आपको कभी नहीं पता कि एक मैच में बारिश हो सकती है और दूसरे में नहीं. इसलिए इसके बारे में चिंता करने का कोई मतलब नहीं है. ये भी पढ़ें: Super 8 में बारिश की भेंट चढ़ा मुकाबला तो क्या होगा? जानिए ICC का नियम बारिश हुआ तो क्या होगा? अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ अपने बाकी दो मैच जीतने होंगे. यही समीकरण न्यूजीलैंड पर भी लागू होगा. उसे भी इंग्लैंड और श्रीलंका को हर हाल में हराना होगा.
T20 World Cup 2026 PAK Vs NZ PAK Vs NZ Colombo Weather Report Pakistan Vs New Zealand Pakistan Vs New Zealand Match Pakistan Vs New Zealand Match Weather PAK Vs NZ Colombo Weather टी20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड कोलंबो
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
AUS vs OMA मुकाबला आज: 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से बाहर, ओमान भी सुपर-8 में नहीं पहुंच सकीAustralia Vs Oman ICC Men's T20 World Cup 2026 Live Updates; Follow AUS Vs OMA Playing 11, Kandy Pallekele Stadium Pitch Report, Latest News Headlines On Dainik Bhaskar.
Read more »
PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए हैं अब तक 49 मैच, जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारीPAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सुपर-8 का पहला मुकाबला खेला जाने वाला है. आइए इससे पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं... क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »
सुपर-8 का पहला मैच आज PAK vs NZ: टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड पर भारी पड़ा पाकिस्तान; साहिबजादा फरहान टॉप रन स...Pakistan vs New Zealand Super 8 clash in T20 World Cup 2026 at R Premadasa Stadium, Colombo. Check head-to-head stats, top players, pitch report, weather forecast, and probable playing XI.
Read more »
PAK vs NZ Colombo weather: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से धुल सकता है! प्रैक्टिस सेशन हो चु...Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Colombo weather: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कोलंबो में आज खेले जाने वाले आीसीसी टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का साया है. इस मैच के ना होने पर दोनों टीम में अंक बांट दिए जाएंगे. इसका नुकसान आगे चलकर दोनों टीम को हो सकता है.
Read more »
PAK vs NZ: आज से होगी सुपर-8 की शुरुआत, पाकिस्तान से भिडेगा न्यूजीलैंड, जानिए कब और कहां होगा मुकाबलाPAK vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम सुपर-8 के पहले मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से कोलंबो में भिड़ने वाली है. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »
PAK vs NZ: बारिश में धुला पाकिस्तान-न्यूजीलैंड का मैच, तो किसे होगा फायदा, जानिए पूरा समीकरणPAK vs NZ: आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले सुपर-8 मुकाबले पर बारिश का साया बना हुआ है. क्रिकेट | खेल समाचार | टी -20 वर्ल्ड कप
Read more »
