सीबीआई सूत्रों के अनुसार, भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. राज्य। पंजाब
" Punjab News : पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी चंडीगढ़ से की गई, जहां सीबीआई टीम ने उन्हें हिरासत में लिया.
सूत्रों के मुताबिक, भुल्लर पर आरोप है कि उन्होंने एक स्क्रैप कारोबारी से रिश्वत मांगी थी, जिसके बाद कारोबारी ने सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई.Advertisment जानकारी के अनुसार, यह मामला मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप व्यापारी से जुड़ा है. व्यापारी ने सीबीआई को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि डीआईजी भुल्लर ने किसी मामले में मदद के नाम पर उससे अवैध वसूली की मांग की. शिकायत की सत्यता की जांच के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और भुल्लर को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया. आवास और दफ्तर पर भी छापेमारी सूत्र बताते हैं कि गिरफ्तारी के बाद सीबीआई अधिकारियों ने डीआईजी के मोहाली स्थित आवास और दफ्तर पर भी छापेमारी की, जहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं. हालांकि, अभी तक पुलिस या सीबीआई की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. सीबीआई सूत्रों के अनुसार, भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. एजेंसी अब यह जांच कर रही है कि क्या इस पूरे नेटवर्क में अन्य अधिकारी या कारोबारी भी शामिल हैं. विभाग की छवि पर उठ रहे सवाल पंजाब पुलिस विभाग में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया है. एक वरिष्ठ अधिकारी के गिरफ्तारी में शामिल होने से विभाग की छवि पर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं, पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी. बता दें कि हरचरन सिंह भुल्लर पंजाब पुलिस के अनुभवी अधिकारियों में गिने जाते हैं और उन्होंने राज्य के कई जिलों में अहम पदों पर काम किया है. उनकी गिरफ्तारी को राज्य की कानून व्यवस्था के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. सीबीआई फिलहाल उनसे पूछताछ कर रही है ताकि रिश्वतखोरी के इस पूरे नेटवर्क की परतें खोली जा सकें. यह भी पढ़ें: CBI ने ऑपरेशन चक्र-V के तहत डिजिटल गिरफ्तारी धोखाधड़ी पर देशव्यापी छापेमारी की"
Punjab News State News State News In Hindi
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Punjab Weather: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਮੌਸਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਡੀ ਭਵਿੱਖਬਾਣੀ; ਜਾਣੋ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦਾ ਹਾਲPunjab Weather: ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤਾਪਮਾਨ 30.6 ਡਿਗਰੀ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜੋ ਆਮ ਨਾਲੋਂ 1.7 ਡਿਗਰੀ ਘੱਟ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਤਾਪਮਾਨ 30.8 ਡਿਗਰੀ ਸੈਲਸੀਅਸ, ਪਟਿਆਲਾ ਵਿੱਚ 32.6 ਡਿਗਰੀ ਸੈਲਸੀਅਸ, ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਵਿੱਚ 30.0 ਡਿਗਰੀ ਸੈਲਸੀਅਸ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਵਿੱਚ 32.3 ਡਿਗਰੀ ਸੈਲਸੀਅਸ, ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਵਿੱਚ 30.
Read more »
சிபிஐ அதிகாரி எனக்கூறி கோடிக்கணக்கில் மோசடி.. கோவையில் சுற்றிவளைப்பு!CBI அதிகாரி என்று கூறி பல்வேறு நகரங்களில் கோடிக்கணக்கில் மோசடி செய்த நபரை சி.பி.ஐ. அதிகாரிகள் கோவையில் கைது செய்து டெல்லி அழைத்து சென்றனர்.
Read more »
Punjab Weather: ਰਾਤ ਵੇਲੇ ਹਲਕੀ ਠੰਢ ਤੇ ਦਿਨ ਵੇਲੇ ਗਰਮੀ; ਮੀਂਹ ਦੇ ਅਜੇ ਕੋਈ ਆਸਾਰ ਨਹੀਂPunjab Weather: ਬਠਿੰਡਾ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤਾਪਮਾਨ 35.
Read more »
Punjab News: सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरू में की उद्योगपतियों से मुलाकात, पंजाब में निवेश का दिया निमंत्रणCM Bhagwant Mann meets industrialists in Bengaluru, invites them to invest in Punjab सीएम भगवंत मान ने बेंगलुरू में की उद्योगपतियों से मुलाकात, पंजाब में निवेश करने का दिया निमंत्रण
Read more »
पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, DIG रोपड़ रेंज IPS हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, जानें पूरा मामलाHarcharan Singh Bhullar Arrest: सीबीआई ने पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हरचरण सिंह भुल्लर को अरेस्ट किया है। सीबीआई ने 2009 बैच के प्रोन्नत आईपीएस भुल्लर को रिश्वत के मामले में अरेस्ट किया है। भुल्लर पंजाब में रोपड़ रेंज को संभाल रहे थे। सीबीआई ने उन्हें मोहाली में रंगे हाथों...
Read more »
पंजाब: CBI ने रूपनगर के DIG हरचरण सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार, तीन ठिकानों पर छापेमारीसीबीआई ने पंजाब पुलिस के रूपनगर (रोपड़) रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है. मोहाली स्थित कार्यालय से गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी की.
Read more »
