Punjab Kings IPL Auction 2026 LIVE: पंजाब किंग्‍स को दो रिप्‍लेसमेंट की जरुरत, खर्च करने के लिए बचे हैं 11.50 करोड़ रुपये

Punjab Kings Full Squad News

Punjab Kings IPL Auction 2026 LIVE: पंजाब किंग्‍स को दो रिप्‍लेसमेंट की जरुरत, खर्च करने के लिए बचे हैं 11.50 करोड़ रुपये
Punjab Kings IPL 2026 SquadPunjab Kings IPL Auction 2026 LIVEPBKS Full Squad
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 100 sec. here
  • 19 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 99%
  • Publisher: 53%

PBKS, IPL 2026 Auction Live Update: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़‍ियों की मिनी नीलामी की शुरुआत अबुधाबी में हो चुकी है। पंजाब की टीम 11.

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Punjab Kings IPL Auction 2026 LIVE: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़‍ियों की मिनी नीलामी का आयोजन अबुधाबी में जारी है। पंजाब किंग्‍स की टीम के पास 11.50 करोड़ रुपये का बजट बचा है, जिसमें उसे चार खिलाड़‍ियों को खरीदना है। पंजाब को इन 4 में से दो तो विदेशी खिलाड़‍ियों की जरुरत है। याद दिला दें कि पंजाब किंग्‍स के पास प्रत्‍येक फ्रेंचाइजी की तरह 125 करोड़ रुपये का पर्स था। इसमें से फ्रेंचाइजी ने 21 खिलाड़‍ियों को रिटेन किया और इस तरह उसने 113.

50 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। अब टीम के पास 11.50 करोड़ रुपये बचे हैं, जिसमें वो 4 खिलाड़‍ियों को खरीदेगा। नीलामी के दिन बिकने वाले खिलाड़‍ियों की लिस्‍ट पंजाब‍ किंग्‍स को किसकी तलाश पंजाब किंग्‍स को जोश इंग्लिस जैसे विध्‍वंसक बल्‍लेबाज की दरकार है, जिन्‍हें फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया। दरअसल, जोश इंग्लिस ने सीजन से पहले पुष्टि कर दी थी कि वो आईपीएल 2026 के दौरान केवल चार या पांच मैचों के लिए उपलब्‍ध रहेंगे। इसके अलावा, पंजाब की टीम ग्‍लेन मैक्‍सवेल के विकल्‍प की खोज में होगी। ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने इस साल आईपीएल में हिस्‍सा नहीं लेने का फैसला किया। वैसे, तो पंजाब किंग्‍स के टॉप-12 खिलाड़ी तय है तो उसे परेशानी नहीं है। वैसे भी फ्रेंचाइजी के पास ज्‍यादा पैसा खर्चा करने को है नहीं, तो ऑक्‍शन में उसकी खामोशी नजर आ सकती है। 21 खिलाड़ी, जिन्‍हें रिटेन किया गया अर्शदीप सिंह, अजमतुल्‍लाह ओमरजई, हरनूर सिंह पन्‍नू, हरप्रीत बराड़, लोकी फर्ग्‍यूसन, मार्को यानसेन, मार्कस स्‍टोइनिस, मिच ओवन, मुशीर खान, नेहल वाधेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश हेगड़े, विष्‍णु विनोद, वैशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर और युजवेंद्र चहल। पिछले सीजन में प्रदर्शन पंजाब किंग्‍स पिछले साल रनर्स-अप रही। आरसीबी के हाथों उसे 7 विकेट की शिकस्‍त सहनी पड़ी थी। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली पंजाब किंग्‍स ने आईपीएल 2025 का अभियान प्‍वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्‍थान पर रहते हुए किया था। पीबीकेएस ने 14 मैच खेले, जिसमें 9 जीते जबकि चार गंवाए थे। एक मैच बेनतीजा रहा। पंजाब किंग्‍स का पूरा स्‍क्‍वाड अर्शदीप सिंह, अजमतुल्‍लाह ओमरजई, हरनूर सिंह पन्‍नू, हरप्रीत बराड़, लोकी फर्ग्‍यूसन, मार्को यानसेन, मार्कस स्‍टोइनिस, मिच ओवन, मुशीर खान, नेहल वाधेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, श्रेयस अय्यर, सूर्यांश हेगड़े, विष्‍णु विनोद, वैशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल, यह भी पढ़ें- PBKS IPL Retentions: पंजाब किंग्स से किया सरप्राइज, ग्लेन मैक्सवेल सहित केवल इन 5 खिलाड़ियों को किया रिलीज यह भी पढ़ें- IPL खत्म होने के 3 दिन बाद Preity Zinta ने पंजाब किंग्स की हार पर तोड़ी चुप्पी, लिखा- हम वादा करते हैं कि....

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Punjab Kings IPL 2026 Squad Punjab Kings IPL Auction 2026 LIVE PBKS Full Squad PBKS Captain PBKS Remaining Purse Shreyas Iyer IPL 2026 Auction Live Update IPL Auction 2026 Live Update Indian Premier League Auction 2026 Live IPL 2026 Auction Player List LIVE IPL Auction Latest Update IPL Auction Live Cricket News Cricket News In Hindi Sports News Punjab Kings News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL Auction 2026: ৭৭ শূন্যপদে লড়াই ৩৫৯ প্রার্থীর! কে কত টাকা নিয়ে বাজারে? কখন কোথায় দেখবেন নিলাম?IPL Auction 2026: ৭৭ শূন্যপদে লড়াই ৩৫৯ প্রার্থীর! কে কত টাকা নিয়ে বাজারে? কখন কোথায় দেখবেন নিলাম?When and where how to watch the IPL Auction 2026
Read more »

நாளை அனல் பறக்கப்போகும் ஐபிஎல் ஏலம்! இந்த 5 விக்கெட் கீப்பர்களுக்கு ஜாக்பார்ட்!நாளை அனல் பறக்கப்போகும் ஐபிஎல் ஏலம்! இந்த 5 விக்கெட் கீப்பர்களுக்கு ஜாக்பார்ட்!IPL 2026 auction: நாளை நடைபெறும் ஐபிஎல் மினி ஏலத்தில் விக்கெட் கீப்பர்-பேட்ஸ்மேன் இடத்திற்குத் தான் கடும் போட்டி நிலவும் என எதிர்பார்க்கப்படுகிறது.
Read more »

KKR: ৩০.৫০ কোটিতে কেকেআরে ক্যামেরন গ্রিন! নিলামের আগের দিনই বাদশাহ কাড়লেন সবার গ্রাস...KKR: ৩০.৫০ কোটিতে কেকেআরে ক্যামেরন গ্রিন! নিলামের আগের দিনই বাদশাহ কাড়লেন সবার গ্রাস...KKR Buys Cameron Green For 30.50 Crore IPL Auction 2026
Read more »

IPL 2026 Auction: আইপিএল নিলামের আগে দেখে নিন ১০ দলের ক্রিকেটারদের পুরো তালিকা...IPL 2026 Auction: আইপিএল নিলামের আগে দেখে নিন ১০ দলের ক্রিকেটারদের পুরো তালিকা...Full List of Squads of All 10 Teams before IPL 2026 Auction
Read more »

IPL 2026 Auction Live Updates: मल्लिका सागर ऑक्शन का संचालन करेंगीIPL 2026 Auction Live Updates: मल्लिका सागर ऑक्शन का संचालन करेंगीIPL Auction 2026 Live Updates: आईपीएल 2026 के लिए आज खिलाड़ियों की नीलामी है। इसका आयोजन अबु धाबी में किया जा रहा है।
Read more »

Gujarat Titans IPL Auction 2026 LIVE: 5 स्‍थान और 12.90 करोड़ रुपये का पर्स, किन खिलाड़‍ियों पर दांव लगाएगी गुजरात टाइटंसGujarat Titans IPL Auction 2026 LIVE: 5 स्‍थान और 12.90 करोड़ रुपये का पर्स, किन खिलाड़‍ियों पर दांव लगाएगी गुजरात टाइटंसGT, IPL 2026 Auction Live Update: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़‍ियों की मिनी नीलामी की शुरुआत अबुधाबी में हो चुकी है। गुजरात टाइटंस की टीम 12.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:08:32