त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। मऊ-अंबाला कैंट और न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर के बीच चलने वाली ये ट्रेनें यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेंगी। इसके साथ ही कटिहार-अमृतसर पूजा स्पेशल भी गोरखपुर के रास्ते होकर...
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। त्योहारों में आवागमन करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर के रास्ते दो पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार 05301/05302 नंबर की मऊ-अम्बाला कैंट-मऊ साप्ताहिक पूजा नौ फेरा में तथा 05742/05741 नंबर की न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल छह फेरा में चलाई जाएगी। 05301 मऊ-अम्बाला कैंट साप्ताहिक पूजा स्पेशल 02 अक्टूबर से 27 नवम्बर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह 04.
00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से 07.00 बजे आगे के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन सीतापुर, मुरादाबाद और दिल्ली होते हुए रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। 05302 अम्बाला कैंट-मऊ साप्ताहिक पूजा स्पेशल 03 अक्टूबर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को अम्बाला कैंट से रात 01.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दिल्ली, बरेली और सीतापुर होते हुए गोरखपुर से शाम 07:00 बजे मऊ के लिए रवाना होगी। देवरिया और भटनी होते हुए रात 10:00 बजे मऊ पहुंचेगी। 05742 न्यू जलपाईगुड़ी-गोमती नगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल 28 सितम्बर से 02 नवम्बर तक प्रत्येक रविवार को न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 07.00 बजे प्रस्थान करेगी। पूर्णिया, कटिहार, बरौनी, छपरा होते हुए गोरखपुर से रात 12:29 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम होते हुए दूसरे दिन सुबह 07:15 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। 05741 गोमती नगर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल 29 सितम्बर से 03 नवम्बर तक प्रत्येक सोमवार को गोमती नगर से सुबह 09.40 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम के रास्ते गोरखपुर से शाम 04:45 बजे रवाना होगी। देवरिया सदर, सिवान, छपरा होते हुए दूसरे दिन सुबह 09:25 बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- गोरखपुर के रास्ते गोमतीनगर से महबूब नगर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल, यात्रियों को मिलेगी राहत गोरखपुर के रास्ते सात फेरा में चलेगी अमृतसर पूजा स्पेशल 05736/05735 नंबर की कटिहार-अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन भी गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन कटिहार से 17 सितम्बर से 05 नवम्बर तक प्रत्येक बुधवार को तथा अमृतसर से 19 सितम्बर से 07 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार को सात फेरों में चलाई जाएगी। 05736 कटिहार-अमृतसर साप्ताहिक पूजा कटिहार से रात 09:00 बजे रवाना होकर नरकटियागंज, गोरखपुर, सीतापुर, बरेली और अंबाला होते हुए तीसरे दिन सुबह 09:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। 05735 अमृतसर-कटिहार साप्ताहिक पूजा स्पेशल अमृतसर से दोपहर बाद 01.25 बजे प्रस्थान कर जलंधर सिटी, अम्बाला कैंट, मुरादाबाद, सीतापुर, गोरखपुर, कप्तानगंज होते हुए दूसरे दिन रात 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।
Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar Gorakhpur News Gorakhpur Latest News Gorakhpur News In Hindi Gorakhpur Samachar Puja Special Trains Festival Special Trains Indian Railways News Muu Ambala Cantt Special New Jalpaiguri Gomti Nagar Special Katihar Amritsar Special Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Indian Railways : यात्रा का है प्लान तो पहले चेक करें ट्रेन का करंट स्टेटस, खराब मौसम बन रहा बाधाIndian Railways : Indian Railways cancelled trains due to bad weather, यात्रा का है प्लान तो पहले चेक करें ट्रेन का करंट स्टेटस, खराब मौसम बन रहा बाधा, यूटिलिटीज
Read more »
Durga Puja Weather: ৪৩ দিনে ১৩তম নিম্নচাপ! গোটা সেপ্টেম্বর জুড়ে চলবে দুর্যোগ, দুর্গাপুজোতে ভাসবে বাংলা? বড় আপডেট মৌসম ভবনের...Durga Puja weather rain alert due to depression heavy rain in september
Read more »
Kolkata Metro Update: নতুন ইস্ট-ওয়েস্ট মসৃণ, চিরচেনা পুরনো লাইনে প্রবল জট! বন্ধ হল রাতের মেট্রো...SUSPENSION OF SPECIAL EXPERIMENTAL NIGHT METRO SERVICES FROM SHAHID KHUDIRAM AND DUMDUM STATION OF BLUE LINE from 3rd September WEDNESDAY
Read more »
शक्ति कपूर@73, मिथुन चक्रवर्ती ने काटे बाल: लता मंगेशकर की भांजी से भागकर की शादी, एक्सीडेंट ने बदली किस्मत...Hindi Cinema Villain Shakti Kapoor Birthday Special Story.
Read more »
মন্দির-মূর্তি ভাঙচুর! রেকর্ড অত্যাচার হিন্দুদের! মুখ বাঁচাতে ইউনূসের বাংলাদেশে দুর্গাপুজোয় বড় আপডেট...Bangladesh Durga puja 18 rules and regulations imposed by Muhammad Yunus government
Read more »
Sealdah Local Train News: পুজোর আগেই শিয়ালদহ থেকে আরও ৬ নতুন লোকাল, চারটিই AC...6 new local trains including 4 AC to be introduced in Sealdah
Read more »
