दीपावली और छठ के त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए छपरा जंक्शन से दो पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। एक ट्रेन बरौनी से मुंबई के लिए और दूसरी छपरा से दिल्ली के लिए चलेगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को त्योहारों में यात्रा करने में आसानी होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से टिकट बुक करने का आग्रह किया...
जागरण संवाददाता, छपरा। दीपावली और छठ पर्व के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने त्योहार विशेष दो अनारक्षित ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। दोनों ही ट्रेनें बिहार के प्रमुख स्टेशन छपरा जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जिससे सारण एवं आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने बताया कि कोलकाता और आसनसोल से गोरखपुर के बीच ये विशेष ट्रेनें सीमित फेरों में चलेंगी, जिनमें कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 20 शयनयान/सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा 2 एसएलआरडी कोच शामिल रहेंगे। सभी शयनयान कोच अनारक्षित होंगे ताकि अधिक यात्रियों को यात्रा की सुविधा मिल सके। कोलकाता-गोरखपुर पूजा विशेष ट्रेन 24 अक्टूबर से 03133/03134 कोलकाता-गोरखपुर-कोलकाता अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचालन 24 एवं 25 अक्टूबर को किया जाएगा। यह ट्रेन 24 अक्टूबर को रात 23.
55 बजे कोलकाता से रवाना होकर दूसरे दिन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, मधुपुर, झाझा, बरौनी, हाजीपुर, सोनपुर होते हुए दोपहर 2.20 बजे छपरा जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद यह सीवान, भटनी और देवरिया सदर से होते हुए शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 03134 गोरखपुर-कोलकाता विशेष ट्रेन 25 अक्टूबर को रात 9 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और छपरा जंक्शन पर 1.15 बजे ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 3.15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। आसनसोल-गोरखपुर पूजा विशेष ट्रेन 22 से दो फेरों में चलेगी रेल प्रशासन ने 03529/03530 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित पूजा विशेष ट्रेन के भी दो फेरों की घोषणा की है। यह ट्रेन 22 और 24 अक्टूबर को आसनसोल से चलेगी और अगले दिन सुबह 10.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। छपरा जंक्शन पर इसका ठहराव सुबह 7.05 बजे होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधे उत्तर प्रदेश जाने की सुविधा मिलेगी। वापसी यात्रा में 03530 गोरखपुर-आसनसोल विशेष ट्रेन 23 और 25 अक्टूबर को दोपहर 1.45 बजे गोरखपुर से रवाना होकर छपरा जंक्शन पर 5.45 बजे रुकेगी और अगले दिन तड़के 3.50 बजे आसनसोल पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान समय से पहले स्टेशन पहुंचें और अपने सामान की सुरक्षा का ध्यान रखें। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्यौहारों पर छपरा जंक्शन से गुजरने वाली इन पूजा विशेष ट्रेनों के परिचालन से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के यात्रियों को काफ़ी राहत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- मौसम बदलते ही बढ़ा बीमारियों का खतरा! ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से करें संपर्क यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव से पहले भोजपुर पुलिस का एक्शन: 82 लोगों पर CCA, थाने में रेगुलर लगानी होगी हाजिरी यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर रेलवे का तोहफा: कोलकाता-गोरखपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट कर लें शेड्यूल
Chapra Junction Diwali Special Trains Chhath Special Trains Indian Railways Festival Special Trains Train Schedule Chapra To Delhi Train Chapra To Mumbai Train Holiday Travel Saran News Saran Latest News Saran News In Hindi Saran Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Puja Special Train: दिवाली-छठ पर यात्रियों के लिए राहत, दरभंगा-यशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन का होगा संचालनपूर्वोत्तर रेलवे दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा-यशवंतपुर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन छपरा, सीवान, देवरिया सदर होते हुए जाएगी। 20 अक्टूबर से 17 नवंबर 2025 तक दरभंगा से हर सोमवार को और 23 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक यशवंतपुर से हर बृहस्पतिवार को यह ट्रेन चलेगी। ट्रेन में 24 कोच...
Read more »
IRCTC Website And App Face Outage Amid Diwali, Chhath Puja Rush; Technical Problems ReportedIRCTC website down: Ahead of Diwali and Chhath Puja, the IRCTC website and mobile app, used for online railway ticket bookings, faced a major outage. The disruption affected hundreds of passengers trying to book train tickets for the festive season.
Read more »
Kali Puja Weather: ভেস্তে যাবে কালীপুজো? তুমুল ঝড়বৃষ্টিতে দীপ নিভে যাবে দীপাবলির? ভাসবে কলকাতা-সহ কোন কোন জেলা?Kali Puja Weather IMD forecasts rain and thundershowers Will dampen Kali Puja festivities in Kolkata
Read more »
Diwali Special: ദീപാവലി സ്പെഷ്യൽ; കേരളത്തിലെ 14 ട്രെയിൻ സർവീസുകൾക്ക് അധിക കോച്ചുകൾDiwali Special: ദീപാവലി, വാരാന്ത്യ അവധികൾ പ്രമാണിച്ച് യാത്രക്കാരുടെ തിരക്ക് കണക്കിലെടുത്താണ് വിവിധ ട്രെയിനുകൾക്ക് അധിക കോച്ചുകൾ അനുവദിച്ചത്
Read more »
Chhath Puja 2025: छठ पूजा के दौरान क्या खाएं, क्या न खाएं: व्रतियों के लिए गाइडChhath Puja 2025: छठ पूजा के आने से पहले ही व्रत की तैयारियां करना लोग शुरू कर देते है. यह पर्व सबसे कठिन पर्वों में से एक माना जाता है. इस व्रत को महिलाएं और पुरूष दोनों कर सकते है.
Read more »
VIDEO: रजरप्पा मंदिर में जुटेंगे कई तांत्रिक, अमावस्या की रात प्राप्त करेंगे सिद्धिRajrappa Temple Kali Puja Video: देश के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ स्थल रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
